• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CEED परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

Jai Prakash by Jai Prakash
08/03/2022
in शिक्षा
0
CEED

CEED

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। तकनीकी डिजाइन के क्षेत्र में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए इच्छुक छात्रों के चयन के लिए सीड प्रवेश परीक्षा (Ceed entrance exam) 23 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), बॉम्बे ने मंगलवार, आठ मार्च, 2022 को सीड (CEED)परीक्षा 2022 के परिणाम जारी करने की घोषणा कर दी है। जो छात्र कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन(CEED)परीक्षा 2022 में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर अपने संबंधित स्कोर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों को नहीं मिल पा रहे विदेशी छात्र

विशेष रूप से, तकनीकी डिजाइन के क्षेत्र में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए इच्छुक छात्रों के चयन के लिए सीड प्रवेश परीक्षा (seed entrance exam) 23 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी। इसके बाद, आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) की ओर से 25 जनवरी, 2022 को इस परीक्षा के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी भी जारी की गई थी।

शिक्षण संस्थान सभी समाज के ब्रांड एम्बेसडर होते है : आनंदीबेन पटेल

सीड परीक्षा (seed exam) देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों, जैसे आईआईटी बॉम्बे(IIT Bombay), आईआईटी हैदराबाद (IIT Hyderabad), आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi), आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur), आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee), आईआईएससी बेंगलुरु (IISc Bangalore) और आईआईआईटीडीएम (IIITDM) , जबलपुर के मास्टर ऑफ डिजाइन (MDes) और पीएचडी डिजाइन पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए प्रवेश परीक्षा है।

देशभर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में कैंपस प्लेसमेंट का दौर शुरू

इस प्रवेश परीक्षा के परिणाम तो जारी हो गए हैं, लेकिन उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सीईईडी (CEED) स्कोर कार्ड 12 मार्च, 2022 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। यह स्कोर कार्ड केवल परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन को दर्शाने के उद्देश्य से तैयार किए हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परिणामों देखने और डाउनलोड करने की प्रक्रिया चरण-दर-चरण यहां बताई जा रही है –

 ( सीईईडी रिजल्ट 2022 देखने और डाउनलोड करने का तरीका )

सबसे पहले कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (CEED) की आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर लॉग ऑन करें।

वेबसाइट के होम पेज पर फ्लैश हो रहे सीईईडी (CEED) 2022 परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार पोर्टल पर उपलब्ध हैं लिंक पर क्लिक करें।

अब आपको एक नए लॉगिन पृष्ठ उम्मीदवार पोर्टल पर री-डायरेक्ट किया जाएगा।

यहां रिक्त स्थान में अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे ई-मेल आईडी और पासवर्ड आदि दर्ज करें।

अब उम्मीदवार ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

आपका सीईईडी (CEED) परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

इसे डाउनलोड करें और परिणाम को अच्छी तरह से देख और समझ लें।

उम्मीदवार परिणाम की भविष्य के संदर्भ के लिए एक हार्ड कॉपी यानी प्रिंट आउट भी लेकर रख लें।

Tags: 103 New Candidates SucceededCEEDCEED jobCEED resultIIT BombayIIT Bombay examsIIT Bombay spring semesteruceed
Previous Post

फिर हो रही कोरोना की वापसी, 24 घंटे में सामने आए 12 लाख से अधिक नए मामले

Next Post

चुनावी नतीजे से पहले अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता की फैक्टरी में आयकर का छापा

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

शिक्षा

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

22/10/2026
Main Slider

UPSSSC: PET 2026 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

17/10/2026
Constable Exam
Main Slider

योगी सरकार में पुलिस भर्ती को मिली रफ्तार, यूपी पुलिस के 32,679 पदों का अंतिम परिणाम जारी

14/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Next Post
Raid

चुनावी नतीजे से पहले अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता की फैक्टरी में आयकर का छापा

यह भी पढ़ें

Suicide

प्रेम प्रसंग में प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या

18/03/2022
CM Dhami

चारधाम यात्रा का सकुशल संचालन हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है: मुख्यमंत्री

17/08/2024
jan sunwai

’सम्भव’ व्यवस्था के तहत सभी नगर निगम स्तर पर की गई जनसुनवाई

14/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version