• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कल से शुरू हो रही Defence Expo 2022, दिखेगी भारत की शक्ति

Writer D by Writer D
17/10/2022
in Main Slider, गुजरात, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
defence expo 2022

defence expo 2022

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद/नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) 18 से 22 अक्टूबर 2022 तक गुजरात के गांधीनगर में डिफेंस एक्‍सपो 2022 (Defence Expo 2022) का आयोजन कर रहा है। इसमें स्वदेशी हथियारों, रक्षा उपकरणों और तकनीकों का प्रदर्शन होगा। यह रक्षा मंत्रालय का एक प्रमुख द्विवार्षिक कार्यक्रम है। एशिया के इस सबसे बड़े रक्षा आयोजन के 12वें संस्करण की थीम ‘पाथ टू प्राइड’ है, जो ‘इंडिया एट 75’ और ‘आत्‍मनिर्भर भारत’ के साथ संबद्ध है।

इस एक्सपो का उद्देश्य ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ को आगे बढ़ाना है। यह आयोजन स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित, प्रोटोटाइप और उत्पादित थल, नौ, एयरो और आंतरिक सुरक्षा प्रणालियों और प्रौद्योगिकियों की श्रृंखला का प्रदर्शन करेगा। डीआरडीओ के नेतृत्व में कई भारतीय उद्योग जो डिफेंस सिस्टम, रडार, सोनार, मिसाइल, विमान, आदि क्षेत्रों में काम करते हैं, अपने अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे।

डिफेंस एक्सपो 2022  (Defence Expo 2022) के दौरान डीआरडीओ महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र, हेलीपैड प्रदर्शनी केंद्र और साबरमती रिवर फ्रंट सहित तीन स्थानों में फैले प्रदर्शनी स्‍थलों पर अनेक स्‍टैटिक डिस्‍प्‍ले, लाइव प्रदर्शन, सेमिनार के साथ-साथ इमर्सिव एक्सपीरियंस ज़ोन दिखाएगा।

गुजरात के गांधीनगर में 18 से 22 अक्टूबर तक चलेगा डिफेंस एक्सपो. (फोटोः ट्विटर/रिव्यूवायु)

डीआरडीओ का पेविलियन हेलीपैड प्रदर्शनी केंद्र के हॉल नं 10 में होगा। इसे 376 उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए इमर्सिव ज़ोन और एक्सपीरियंस ज़ोन सहित विभिन्न वर्गों के 17 डिस्प्ले ज़ोन में विभाजित किया जाएगा। इन 17 ज़ोन में इंजन और प्रणोदन, एयरोस्पेस और एयरोनॉटिक्स (यूएवी, लड़ाकू विमान, सर्विलांस विमान आदि), सेंसर, उपकरण और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स, नौसेना के हथियार और प्रणालियां (ईडब्ल्यू सिस्टम और सेंसर), बख्तरबंद वाहन और लैंड सिस्‍टम्‍स शामिल हैं।

इसके अलावा आयुध , बंदूकें और गोला बारूद, सामग्री, मिसाइल (क्रूज, एमबीआरएल, एएएम, एटीजीएम और एमआरएसएएम), ब्रह्मोस, आर एंड डी में साझेदार उद्योग (17 पार्टनर -3 स्टार्ट-अप और 14 एमएसएमई), सैनिक सहायता और दोहरे उपयोग वाली तकनीकें (सैनिक सहायता, एलएस उत्पाद, अग्नि सुरक्षा, अग्निशमन, ईंधन और ऊर्जा, खाद्य उत्पाद आदि), एक्सपीरियंस ज़ोन (सिम्युलेटर, वर्चुअल रिएलिटी और ऑडियो-विजुअल), सॉफ्टवेयर एआई एंड साइबर,  एकेडेमिक ज़ोन, एकेडेमिक आउटरीच, इंडस्‍ट्री आउटरीच और पब्लिक इंटरफ़ेस शामिल हैं।

इस साल, एक्सपीरियंस ज़ोन- क्लोज्ड रूम इमर्सिव सिनेमैटिक एक्सपीरियंस के माध्‍यम से थल सेना, नौसेना और वायुसेना-आधारित प्रणालियों के लिए विकसित कई तकनीकों को प्रदर्शित किया जाएगा। 30 से अधिक रक्षा उत्पादों का 3डी अनुभव प्रदान करने वाला एक होलोग्राफिक डेक हॉल में मौजूद होगा, जो हथियार डिजाइन की पेचीदगियों की जानकारी प्रदान करेगा।

हेलीपैड प्रदर्शनी केंद्र में आउटडोर डिस्‍प्‍ले के लिए 1200 वर्गमीटर के विशाल क्षेत्र में 18 आउटडोर स्‍टैटिक प्रदर्शक (वास्तविक उत्पाद) भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं। इनमें बॉर्डर सर्विलांस सिस्टम, लेजर फेंस सिस्टम, आईआरडीई झांकी, ब्रह्मोस एयर वर्जन मिसाइल, ब्रह्मोस के लिए मोबाइल ऑटोनॉमस लॉन्चर, सीबीआरएन वाटर प्यूरीफिकेशन सिस्टम, कम्पोजिट हल के साथ इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल, एडवांस्ड कम्पोजिट मॉड्यूलर ब्रिज सिस्टम, 155mmX52 केल एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम, 70 टी टैंक ट्रांसपोर्टर, व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म, प्रहार मिसाइल, रुद्रम III मिसाइल, क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल, मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल, माउंटेड गन सिस्टम, अनमैन्‍ड  ग्राउंड मोबाइल प्लेटफॉर्म शामिल हैं।

‘गालीबाज़’ श्रीकांत त्यागी को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत

साबरमती रिवर फ्रंट पर लाइव डेमो के साथ-साथ उपकरणों का स्टेटिक डिस्प्ले भी होगा। डीआरडीओ उपकरणों के 5 लाइव डेमो प्रदर्शित किए जाएंगे, इनमें- इलेक्ट्रो ऑप्टिक सिस्टम के साथ पोर्टेबल डाइवर डिटेक्शन सोनार, इमेजिंग सोनार ‘सीएचआईटीआर’, स्वायत्त सर्वेक्षण वाहन – अंतर्देशीय, स्वायत्त सर्वेक्षण वाहन – तटीय (एएसवी-कोस्‍टल) और वेपन माउंटेड सरफेस व्हीकल शामिल होंगे।

वहीं डीआरडीओ उपकरणों के 6 स्‍टैटिक डिस्प्ले में एआईआर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन सिस्टम, वर्चुअल रियलिटी बेस्‍ड काउंटर मेशर डिप्‍लोएमेंट सिम्युलेटर, टीएएल टॉरपीडो, पोर्टेबल डाइवर डिटेक्शन सोनार, वेट एंड यूनिट, आईएन-डी 4 रडार के लिए काउंटर ड्रोन सिस्टम, सॉफ्ट किल सिस्टम और हार्ड किल और पैसिव आईआरएसएस डिवाइस शामिल होंगे।

हेलीपैड प्रदर्शनी केंद्र में डीआरडीओ अपने 22 उत्पादों का डिस्प्ले करेगा। ये हाई-वेल्‍यू उत्पाद वास्तविक उत्पादों के रूप में प्रदर्शित किए जाएंगे। इनमें अन्‍य के अलावा- वैभव- एंटी टैंक पॉइंट अटैक मुनिशन, विशाल- एंटी टैंक बार माइन, प्रचंड- एंटी टैंक, 9 x 19 एमएम मशीन पिस्टल- एएसएमआई, माइन फील्ड मार्किंग इक्विप्‍मेंट एमके II, लाइट टैंक, दक्ष डिफ्यूज़र, एमबीटी अर्जुन एमके -1 ए, लाइट मशीन गन, प्रलय, क्यूआरएसएएम, कार्बाइन- 5।56x 45 एमएम, एआईपी सिस्टम- एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन, तपस, अस्‍त्र एमके- I, एलसीए एमके 2 शामिल होंगे।

डिफेंसएक्‍सपो 2022 में बंधन कार्यक्रम के दौरान 12 उद्योगों के लिए 15 एलएटीओटी और 10 तकनीकें सौंपी जाएंगी। यह प्रदर्शनी भारत-अफ्रीका रक्षा संवाद (आईएडीडी) के दूसरे संस्करण की भी मेजबानी करेगी, जिसमें 53 अफ्रीकी देशों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा लगभग 40 देशों की भागीदारी के साथ इंडियन ओशन रीजन प्लस (आईओआर+) सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

Tags: Ahmedabad NewsDefence Expo 2022delhi newsDRDOgandhinagar newsgujrat newsNational news
Previous Post

‘गालीबाज़’ श्रीकांत त्यागी को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत

Next Post

कम से कम 500 कृषक उत्पादक संगठन प्राकृतिक खेती से सम्बन्धित होने चाहिए: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

11/08/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

जनता देगी सुझाव, सरकार करेगी अमल; हरियाणा में शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’

11/08/2026
Punjab Congress
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी हुई तेज, बाजवा गुट ने राहुल गांधी से मांगा मुलाकात का समय

11/08/2026
PM Modi
Main Slider

15 अगस्त पर हर घर फहरे तिरंगा… Instagram पर पीएम मोदी ने की अपील

11/08/2026
Mayur Dixit performed *Jalabhishek* at Daksheshwar Mahadev.
Main Slider

कांवड़ मेले की सकुशल सफलता डीएम-एसएसपी ने किया गंगा पूजन, दक्षेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक

11/08/2026
Next Post
cm yogi

कम से कम 500 कृषक उत्पादक संगठन प्राकृतिक खेती से सम्बन्धित होने चाहिए: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Marriage

अनोखी रस्मे : अगर करना चाहते है शादी तो बहाने पड़ेंगे 1 महीने तक आंसू

08/09/2021
Manoj Kumar Rai

मिशन शक्ति के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस पर होगा विशेष सप्ताह : मनोज कुमार

16/01/2021
sanjay singh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अहंकार सिर चढ़कर बोल रहा : संजय सिंह

25/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version