• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरियाई कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल ने CM योगी से की मुलाकत, बताई अपनी समस्याएं

Writer D by Writer D
23/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नोएडा, राजनीति
0
yogi

yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा की कोरियाई कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जेवर से विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उद्यमियों ने अपनी परेशानियां मुख्यमंत्री को बताईं। धीरेंद्र सिंह ने बताया कि सीएम ने तत्काल समाधान का आदेश अपर मुख्य सचिव (औद्योगिक विकास) अरविंद कुमार को दिया। सीएम ने उनसे कहा, “उद्यमियों की सारी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए।” मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद कोरियाई प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य से भी मुलाकात की।

मुख्यमंत्री को कोरियाई प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि एनवायरमेंट, एनओसी और इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई में बाधा है। रोजाना करीब दो घण्टे बिजली आपूर्ति नहीं होती है। कुछ कंपनियों तक अभी सड़क नहीं बनी हैं। कम्पनियों को मिलने वाले इंसेंटिव्स में देरी हो रही है। धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान ही अपर मुख्य सचिव (औद्योगिक विकास) को फोन किया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड और सरकार के संबंधित विभागों से जुड़ी इन समस्याओं का तत्काल निराकरण करने का आदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “उद्यमियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। राज्य में आए उद्योगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। औद्योगिक निवेश हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।” कोरियाई उद्यमियों ने सरकार के काम की सराहना की। बताया कि सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं। कानून-व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

CM योगी आज पूर्वांचल के युवाओं को देंगे बड़ी सौगात, सैनिक स्कूल का करेंगे शिलान्यास

विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा, “इस सरकार के कार्यकाल में नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत पूरे राज्य के उद्योगपति खुश हैं। उद्यमियों की समस्याओं का तेजी से समाधान हुआ है। जिसकी बदौलत राज्य को लगातार बड़ा औद्योगिक निवेश मिल रहा है।”

मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात करवाने के बाद विधायक धीरेंद्र सिंह उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल को लेकर अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार से मिले। एसीएस ने उद्यमियों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने सड़कों का निर्माण प्राधिकरण करवाने और बिजली की समस्या का जल्दी समाधान करने का आदेश दिया है। प्रतिनिधिमंडल में सेंक्वांग कम्पनी के डायरेक्टर सुंग जे चो, सेनाटेक के प्रबंध निदेशक चांग यून वू, चवाटेक इंडिया के डायरेक्टर यून ह्यून सिक और डोंगयांग पॉवर के मैनेजिंग डायरेक्टर जेयोंगक्वान पार्क शामिल थे।

Tags: greater noidaJewar Airportup newsYOGI
Previous Post

जम्मू में IED से लैस ड्रोन बरामद, सोपोर में एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर 

Next Post

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, 7 IPS अफसरों का ट्रांसफर, 21 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post
Transfer

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, 7 IPS अफसरों का ट्रांसफर, 21 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

यह भी पढ़ें

dia mirza

दिया मिर्जा ने पुरुषों के प्राइवेट पार्ट पर किया ये ट्वीट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

27/03/2021
CM Yogi honored the teachers of the state

शिक्षक दिवस पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान: प्रदेश के 9 लाख शिक्षकों को मिलेगी कैशलेस इलाज सुविधा

05/09/2025
फाइजर वैक्सीन Pfizer vaccine

कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन चार राज्यों में सफल, टीकाकरण जल्द शुरु

29/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version