• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता के दृढ़ निश्चय से ही लोकतंत्र बच सकेगा : अखिलेश

Writer D by Writer D
10/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का लोकतांत्रिक व्यवस्था की निष्पक्षता में विश्वास नहीं है। वह अपनी कुटिल चालों और षड़यंत्रों के जरिए सत्ता पर कब्जा जमाने की तिकड़में करती रही है।

श्री यादव ने शुक्रवार को कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा को वोट की चोरी न करने देने के लिए कृत संकल्प है। लोकतंत्र पर भाजपा की काली छाई अब नहीं पड़ सकेगी।

उन्होने कहा कि भाजपा राज में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। अपराधों के कारण छात्राओं-महिलाओं का जीवन सांसत में है। नौजवानों का भविष्य अंधकार में धकेल दिया गया है। विकास कार्य पूरी तरह अवरूद्ध है। किसान अपने हक की निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं। इसमें सैकड़ों किसान अपनी जान भी गंवा चुके हैं। आज भी उनके हौंसले बुलंद है। भाजपा सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है, इससे खुद भाजपा सांसद और विधायक किरकिरी हो रही हैं।

भाजपा सरकार अब तक गिनाने लायक एक भी योजना बता सकने की स्थिति में नहीं है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे कम समय में पूरी गुणवत्ता से बना जहां युद्धक विमान भी उतर सके। भाजपा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे भी नहीं बना सकी। एम्स की स्थापना हो या मेडिकल कॉलेजों की स्थापना समाजवादी सरकार के कार्यों के मुकाबले भाजपा का काम शून्य रहा है। भाजपा राज में बिजली-पानी सड़क की समस्याएं बिगड़ती गई हैं।

रे-बैन के साथ फेसबुक ने लांच किये स्मार्ट ग्लासेज, ये होगी कीमत और खासियत

सपा अध्यक्ष ने कहा कि दिन पर दिन उत्तर प्रदेश के राजनीतिक आर्थिक हालात बिगड़ते जा रहे हैं। तमाम दावों के बावजूद न तो रोजगार की स्थिति में सुधार है और नहीं पूंजी निवेश की खबर है। भाजपा सरकार यह बताने में संकोच क्यों करती है कि उसके शासनकाल में किस क्षेत्र में कहां-कितना रोजगार दिया गया है। अगर रोजगार दिया होता तो लॉकडाउन के दौर में यूपी आए कामगार वापस क्यों चले गए।

उन्होने कहा कि भाजपा झूठ के हथियार से कब तक सच्चाई का गला घोटती रहेगी। विधानसभा के चुनाव सिर पर हैं समाजवादी पार्टी इसमें अपने कामों और जनता के भरोसे पर मैदान में उतरेगी। जनता के दृढ़ निश्चय से ही लोकतंत्र बच सकेगा।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

रे-बैन के साथ फेसबुक ने लांच किये स्मार्ट ग्लासेज, ये होगी कीमत और खासियत

Next Post

राजधानी में रोजगार मेले का होगा आयोजन, पांच कम्पनियां कर रही प्रतिभाग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ होते हैं सितंबर में जन्मे लोग, इनमें होती है कमाल की खूबियां

12/09/2026
Main Slider

इस दी मनाई जाएगी राधा अष्टमी, जानें इसका महत्व

12/09/2026
Ganesh Chaturthi
Main Slider

आप भी घर ला रहे हैं गणपति तो पहले जान लें यह जरूरी नियम

12/09/2026
Hartalika Teej
Main Slider

कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, इस विधि से करें पूजा

12/09/2026
Hartalika Teej
Main Slider

पहली बार रख रही हैं हरतालिका तीज का व्रत, तो जान लें यह नियम

12/09/2026
Next Post
Employment fair

राजधानी में रोजगार मेले का होगा आयोजन, पांच कम्पनियां कर रही प्रतिभाग

यह भी पढ़ें

Yoga

करें ये एक काम, रिश्ते में आएगी मजबूती

14/04/2023
Stuffed Tinde

बच्चों का फ़ेवरट हो जाएगा टिंडा, बनाएं ये लाजवाब रेसिपी

18/02/2026

योगी आदित्यनाथ ने आरएसएस चीफ मोहन भागवत से की मुलाकात

19/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version