• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नोटबंदी और जीएसटी से किसानों के हाथ खाली है : अखिलेश

Writer D by Writer D
01/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कृषि कानून को धोखा करार देते हुये कहा कि किसानो की खुशहाली के बगैर देश तरक्की नहीं कर सकता।

श्री यादव ने सोमवार को हमीरपुर में राठ कस्बे के किसानों से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये बातचीत में कहा कि किसान अगर खुशहाल नहीं है तो देश तरककी नहीं कर सकता है। खाद्य की आपूर्ति कर किसानों ने कोरोना संक्रमण काल में काफी मदद की लेकिन भाजपा राज में किसान दुःखी हैं। भाजपा ने उसका भरोसा तोड़ा है। नोटबंदी और जीएसटी से किसानों के हाथ खाली है। किसान को न तो मक्का, धान की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिला और नहीं उसकी आय दुगनी हुई। समाजवादी पार्टी ने जो मंडिया बनवाई उन्हें भी समाप्त कर दिया। किसान कहां जाए।

फर्रूखाबाद में थानाध्यक्ष समेत 12 नये कोरोना मरीज, चार हजार से अधिक रोगमुक्त

उन्होने कहा कि कृषि सुधार सम्बंधी कानून धोखा है। भाजपा ने भारत की बदनामी कराई है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इस किसान विरोधी सरकार को हटाएंगे। लाकडाउन में 90 मजदूरों के मरने पर समाजवादी पार्टी ने एक-एक लाख रूपए की मदद की। बुन्देलखण्ड का किसान गरीब है। महोबा में किसानों की आत्महत्या के मामले की जांच कराई गई थी।

श्री यादव ने ददरी में पूर्व प्रधान की हत्या को लेकर कहा कि अब तक उनकी कोई सहायता नहीं होने पर एक लाख रूपए की मदद दिलाने का आश्वासन दिया। ‘किसान संवाद‘ कार्यक्रम श्री वृंदावन साहू तथा श्री करन साहू के खेत में हुआ।

इस अवसर पर ग्राम कुल्हडा के जगमोहन राजपूत ने कहा कि किसान आवारा, पशुओं से परेशान हैं। खेत बचाना मुश्किल है। मुस्करा गांव के अली बख्श मंसूरी ने बताया कि नहर में पानी नहीं है। इसी गांव के राम विलास शुक्ला दद्दा ने कहा कि माइनर में पानी नहीं है। सिंचाई नहीं हो रही है। ग्राम इटालिया बाजार के राजनारायण लोधी ने कहा कि बीज, खाद, डीजल सब मंहगी है। खाद की एक हजार की बोरी दो हजार में हो गई है। बिजली के कटौती से पलेवा नहीं हो पा रही है।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attack on BJPAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh Yadav's tweetअखिलेश का कांग्रेस पर हमलाअखिलेश यादव का ट्वीटअखिलेश यादव का भाजपा पर हमलाअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव को योगी सरकार पर हमला
Previous Post

मनोज तिवारी ने कहा- राहुल गांधी दुनिया के सबसे कंफ्यूज नेता

Next Post

थोड़ा पढ़ना, अधिक सोचना, कम बोलना और अधिक सुनना, वही कहलाता है बुद्धिमान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Next Post

थोड़ा पढ़ना, अधिक सोचना, कम बोलना और अधिक सुनना, वही कहलाता है बुद्धिमान

यह भी पढ़ें

कथावाचक महंत सीताराम गिरफ्तार, इस बड़े जुर्म का है आरोपी

31/03/2022
Three thugs were arrested and sent to jail

गर्भवती युवती की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

30/05/2023
president farmer protest

राष्‍ट्रपति भवन पहुंचे राहुल गांधी व अन्‍य विपक्षी नेता, किसान आंदोलन पर होगी बात

09/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version