• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री योगी से डेनमार्क के राजदूत ने शिष्टाचार भेंट की

Writer D by Writer D
10/10/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

Denmark's ambassador met CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारत में डेनमार्क के राजदूत (Denmark’s ambassador) फ्रेडी स्वैन ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से यहां शिष्टाचार भेंट कर डेनमार्क और भारत के बीच आपसी सहयोग की परिधि में कृषि एवं अन्य क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश का दायरा व्यापक करने पर विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार योगी ने कहा कि भारत और डेनमार्क के प्रगाढ़ सम्बन्ध हैं। डेनमार्क के निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए उन्होंने कहा कि यहां निवेश की असीमित संभावनायें मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 25 नीतियां निर्धारित की गई हैं। इनके अनुरूप निवेशकों को अनेक सुविधाएं और प्रोत्साहन प्रदान किए जा रहे हैं।

योगी ने कहा कि प्रदेश में विदेशों से निवेश को आकर्षित करने के लिए सकारात्मक माहौल कायम किया गया है। डेनमार्क के उद्यमियों का प्रदेश में निवेश सुरक्षित और लाभप्रद रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार वर्ष 2023 में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारी कर रही है। डेनमार्क के उद्यमियों के लिए यह एक अच्छा अवसर होगा। भारत और डेनमार्क के आर्थिक संबंधों को और सुदृढ़ करने की दृष्टि से यह आयोजन महत्वपूर्ण होगा।

उप्र में एक करोड़ गोवंश को लगा लम्पी स्किन डिजीज का टीका

डेनमार्क के राजदूत ने मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सृजित निवेशपरक माहौल की सराहना की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश की उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री योगी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में डेनमार्क की सक्रिय भागीदारी रहेगी। उन्होंने वाराणसी एवं अन्य जनपदों में ‘नमामि गंगे परियोजना’ से डेनमार्क के जुड़ने की इच्छा जतायी।

स्वैन ने कहा कि डेयरी उद्योग के क्षेत्र में डेनमार्क का व्यापक अनुभव है। उनका देश इस क्षेत्र में अपने अनुभव का लाभ उत्तर प्रदेश के साथ साझा करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि मेडिकल डिवाइस के निर्माण में डेनमार्क की कंपनियों का व्यापक अनुभव है। उन्होंने प्रदेश में विकसित किए जा रहे मेडिकल डिवाइस पार्क में डेनमार्क के सहयोग की पेशकश की। उन्होंने कृषि से सम्बन्धित क्षेत्र में डेनमार्क तथा प्रदेश के बीच अधिक सहयोग पर बल दिया।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, 8 संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार

Next Post

सीएम योगी ने फतेहपुर निवासी सैनिक शुभम सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने फतेहपुर निवासी सैनिक शुभम सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

Chuhare ka Halwa

मीठे में झटपट तैयार करें ये टेस्टी हलवा

13/11/2024

सीएम पुष्कर की टीम में शामिल हुए वरिष्ठ पत्रकार, मिली खास जिम्मेदारी

15/10/2021
J&K High Court

यूपी में निकलने वाली है हजारों पदों पर भर्तियां

13/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version