• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डिप्टी CM केशव मौर्य ने अपने आवास पर लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की फरीयाद

Writer D by Writer D
06/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Deputy CM Keshav Maurya

Deputy CM Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने सरकारी आवास- सात कालीदास मार्ग स्थित (कैम्प कार्यालय) पर लगभग 36 जिलों से आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।

उन्होंने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण के लिए विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधिकारी से बात की। बतायी गयी समस्याओं में मुख्य रूप से आवास, राशन न मिलना, अवैध कब्जा, पेन्शन, ऋणमाफी, नौकरी, मारपीट, राजस्व अधिक्रमण, सड़कों,जमीनी विवाद, चिकित्सा ,व बिजली ,सफाई, आर्थिक सहायता दिलाने आदि से सम्बन्धित रहीं। आवास पर आये मरीजों के इलाज के लिए उपमुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता दिलाने का विश्वास दिलाया और प्रत्येक व्यक्ति की हर सम्भव मदद के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

जनता दर्शन में अम्बेडकर नगर के चंद्रशेखर ने भूमि का मुआवजा दिलाने, महेश प्रसाद ने आउटसोर्सिंग पर काम करने का भुगतान दिलाने, लखनऊ के नानकदीन भुर्जी एडवोकेट ने नाला सफाई हेतु, सीतापुर के रामपाल ने पट्टे की भूमि दिलाने, अमरोहा के धीरज कुमार ने कोटे की दुकान बहाल कराने, लखनऊ के लक्ष्मी शंकर सैनी ने नगर आयुक्त से भुगतान कराने, लखनऊ के मोहित कुमार ने पढ़ाई हेतु आर्थिक सहायता दिलाने, मैनपुरी के बृजेश कुमार ने जमीनी विवाद, लखनऊ के राकेश गौड़ ने सफाई के सम्बंध में, फतेहपुर के नरेंद्र देव ने सरिया बिक्री में राजस्व हानि रुकवाने ,ललितपुर के वीर सिंह तनय ने भूमि विवाद से संबंधित ,सीतापुर के छंगा कुमार रस्तोगी ने भूमि विवाद से सम्बन्धित, उन्नाव के सुभाष चंद्र कुशवाहा ने जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने, रायबरेली के उमेश कुमार ने कच्ची सड़क को पक्की कराने हेतु, रायबरेली की आरती मौर्य ने सड़क मरम्मत हेतु, फतेहपुर की सीमा देवी ने भूमि विवाद से सम्बंधित, जैसी समस्याएं रखी। जिन पर उपमुख्यमंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सहकारिता के माध्यम से गरीबों, किसानों व मजदूरों का हो रहा विकास : बीएल वर्मा

कई समस्याओं के निस्तारण में उप मुख्यमंत्री ने शासन के कई उच्चाधिकारियों, जिलाधिकारी प्रयागराज, जिलाधिकारी मेरठ, एसएसपी आजमगढ़, एसपी औरैया, एसपी हापुड़ सहित अन्य अधिकारियों सहित कई जिलों के जिलाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। कई लोगों की समस्याओं का जनता दर्शन के दौरान ही निस्तारण कराया गया। इस दौरान कई प्रमुख संगठनों जैसे- प्रयागराज डिस्ट्रिक्ट ओलम्पिक एसोसिएशन व इंडियन फाक आर्ट फेडरेशन के पदाधिकारी भी उपमुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने सभी की समस्याओं के निराकरण के लिए जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक सहित सम्बन्धित अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया।

Tags: janta darbarKeshav mauryaLucknow Newsup news
Previous Post

सहकारिता के माध्यम से गरीबों, किसानों व मजदूरों का हो रहा विकास : बीएल वर्मा

Next Post

ओवल में 50 साल बाद टीम इंडिया ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को 157 रनों से रौंदा

Writer D

Writer D

Related Posts

Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Next Post
oval test match

ओवल में 50 साल बाद टीम इंडिया ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को 157 रनों से रौंदा

यह भी पढ़ें

Mission Rojgar

आईटीआई-पॉलिटेक्निक पास युवाओं के लिए योगी सरकार ने खोले 2800 सेंटर

23/04/2025
Dryfruits Laddus

इन लड्डू के सेवन से ब्लड शुगर होगा कंट्रोल, देखें रेसिपी

21/05/2026

सिपाही भर्ती के लिए इन उम्मीदवारों के आवेदन खारिज

06/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version