• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देशरत्न राजेंद्र प्रसाद की कांग्रेस ने हमेशा उपेक्षा की : सुशील मोदी

Writer D by Writer D
04/12/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
susheel modi

सुशील कुमार मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राममंदिर शिलान्यास की तरह ही प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन का भी कांग्रेस ने विरोध किया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता श्री मोदी ने गुरुवार को यहां देशरत्न डॉ. प्रसाद की जयंती के अवसर पर टी. के. घोष एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब अध्योध्या में बहुप्रतीक्षित भव्य राममंदिर निर्माण का शिलान्यास किया तो कांग्रेस और वामपंथियों ने तीखा विरोध किया, उसी तरह वर्ष 1951 में पुनरोद्धार के बाद सोमनाथ मंदिर का राष्ट्रपति डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा उद्घाटन करने का भी प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने विरोध किया था। लेकिन, पं. नेहरू के विरोध का डॉ. प्रसाद ने परवाह नहीं किया।

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, पुलिस स्टेशन और जांच एजेंसी आफिस में लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे

श्री मोदी ने कहा कि ग्यारहवीं सदी में महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को तोड़ दिया था। जिस तरह से इसका पुनरोद्धार महात्मा गांधी की सलाह पर सरकार की जगह जनता के धन से किया गया उसी तरह प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भी राममंदिर के निर्माण के लिए जनसहयोग की अपील की है।

भाजपा नेता ने कहा कि खांटी भोजपुरी बोलने एवं धोती पहनने वाले सादगी के प्रतीक डाॅ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रपति के तौर पर कांग्रेस की कभी पंसद नहीं रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तो सूट-बूट और टाई पहनने वाला पसंद था, इसीलिए पंडित नेहरू तो डॉ. प्रसाद की जगह सी. राजगोपालाचारी को राष्ट्रपति बनाना चाह रहे थे।

श्री मोदी ने कहा कि बिहार में गौशालाओं से संबंधित पहला कानून डाॅ. राजेंद्र प्रसाद की ही देन है। राजनीति के अतिरिक्त समाज सुधार में भी उनकी गहरी रूचि थी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के कहने पर उन्होंने तिलक-दहेज रहित और अन्तरजातीय विवाह को बढ़ावा देने का अभियान चलाया था। लेकिन, ऐसे देशरत्न राजेंद्र बाबू की कांग्रेस ने हमेशा उपेक्षा की।

पाकिस्तान: हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा के प्रवक्ता को 15 साल की जेल

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति पद से निवृत होने के बाद जिस तरह से देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को पटना स्थित बिहार विद्यापीठ के सीलन भरे कमरे में रहना पड़ा वह दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद भी कांग्रेस ने कभी उन्हें वह सम्मान नहीं दिया जिसके वह हकदार थे।

Tags: 24gante online.combihar newsBihar News in Hindibihar political newsbihar politicsNational newsSUSHEEL MODI
Previous Post

मोदी सरकार लोगों को महंगाई के बोझ तले दबा रही है : गहलोत

Next Post

इंसान ने अपने सुख की खातिर मानवता को संकट में डाला : शिवराज

Writer D

Writer D

Related Posts

Rice Samosa
Main Slider

आज ट्राई करें ये स्पेशल डिश, खाते ही दिल हो जाएगा खुश

29/06/2026
CM Dhami listened to the 135th edition of 'Mann Ki Baat'
राष्ट्रीय

‘मन की बात’ नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रेरित करता है : धामी

28/06/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

डिमांड बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश नंबर-1, योगी सरकार में लगातार टूट रहे रिकॉर्ड

28/06/2026
Anand Bardhan
राष्ट्रीय

काशीपुर में विकास परियोजनाओं पर मुख्य सचिव का फोकस, अधिकारियों को दिए निर्देश

28/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
Next Post
Shivraj Singh Chauhan

इंसान ने अपने सुख की खातिर मानवता को संकट में डाला : शिवराज

यह भी पढ़ें

Bulldozers

अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 150 करोड़ की जमीन कराई गई खाली

06/05/2022
Arrested

हत्यारोपित पिता बोला- साहब मैं उसे नहीं मारता तो वह मुझे मार देता

14/04/2022
Arrested

1.4 करोड़ की हेराेइन बरामद, दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

23/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version