• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकार में आने पर विकास और बुलडोजर साथ साथ चलेंगे : सीएम योगी

Writer D by Writer D
05/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, भदोही
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भदोही। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार के कार्यकाल में भदोही के कालीन उद्योग को वैश्विक मान्यता मिली है और यह क्षेत्र विकास की मुख्य धारा में शामिल हो चुका है।

औराई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और निषाद पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधत करते हुये श्री योगी ने शनिवार को कहा कि 2017 से पहले की समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार में अपराधी, माफिया तत्वों का बोलबाला था। भ्रष्टाचार चरम पर था। भाजपा की सरकार ने पिछले पांच साल में सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के साथ हर वर्ग के कल्याण के लिये योजनाओं को अमली जामा पहनाना शुरू किया।

मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath भदोही के औराई विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को सम्बोधित करते हुए…#कमल_संग_पूर्वांचल
https://t.co/VVpeGpss5T

— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) March 5, 2022

उन्होने कहा कि सरकार बनने के तीन साल के भीतर कोरोना महामारी को पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया। भाजपा ने अस्पतालो की सुविधाओं को उन्नति बनाने के साथ मुफ्त वैक्सीनेशन पर पूरा जोर दिया और महामारी को सफलता पूर्वक नियंत्रण में किया। सपा बसपा की सरकार होती तो वैक्सीन गरीब को न मिल कर बाजार मे ब्लैक हो रही होती। गरीबों के हिस्से पर कैसे डकैती डाली जाती है । सपा बसपा उसके उदाहरण है। भाजपा कोरोना काल में राशन की डबल डोज देने के साथ दाल तेल नमक में फ्री में दे रही है।

CM योगी ने यूपी चुनाव में रैलियों का लगाया डबल शतक, केशव मौर्य ने भी लगाया शतक

श्री योगी ने कहा कि भाजपा का एजेंडा गरीबाें के उत्थान की योजना पर इमानदारी से क्रियान्वयन,गरीब का सम्मान और आमजन की सुरक्षा है मगर गरीब के हिस्से पर डकैती डालने की इजाजत किसी को नहीे है जबकि इससे पहले की सरकार में राशन और दवा पर भी डकैती पडती थी। राशन सपा बसपा के गुर्गे खा जाते थे और गरीब देखता रह जाता था।

हमने यूपी को दंगा मुक्त और भय मुक्त करने का वादा पूरा किया : सीएम योगी

उन्होने कहा कि दस मार्च के बाद दोबारा सरकार बनाने पर अगले पांच सालों में हर परिवार के एक बेरोजगार युवक को नौकरी दी जायेगी। होली दीवाली में गरीब परिवारों को मुफ्त में रसोई गैस के सिलेंडर दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना में बेटी की पढाई के लिये 15 हजार रूपये की राशि को बढ़ा कर 25 हजार रूपये किया जायेगा जबकि सामूहिक विवाह योजना की राशि 51 हजार रूपये से बढा कर एक लाख रूपये की जायेगी। कालेज जाने वाली मेधावी बेटियों को स्कूटी भी प्रदान की जायेगी। किसानाे को सिंचाई के लिये मुफ्त बिजली दी जायेगी।

चुनाव का परिणाम आते ही विपक्ष के नेता विदेश जाने की तैयारी में है : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार वर्तमान में एक करोड टेबलेट स्मार्ट फोन देने का काम कर रही है जिसकी शिकायत सपा ने चुनाव आयोग से की है मगर वह ऐलान करते है कि सरकार आने पर अगले पांच साल दो करोड नौजवानो को टेबलेट स्मार्ट फोन देने के साथ मुफ्त इंटरनेट सुविधा भी दी जायेगी। विधवा पेंशन को 12 हजार रूपये सालाना से बढ़ा कर 15 हजार रूपये किया जायेगा।

यह जनता की ताकत है की माफिया-गुंडे जेल में है : सीएम योगी

उन्होने कहा कि भाजपा ने अपने वादे के अनुरूप अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया। काशी विश्वनाथ धाम और विंध्यवासिनी धाम का निर्माण कराया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संत महात्माओं के स्मारक बनवाये। सपा परेशान है कि विकास के लिये इतना पैसा कहां आया। सपा के नेता कहते हैं कि उन्होने अपनी सरकार के कार्यकाल में विकास के नाम पर कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया।

श्री योगी ने कहा कि जनता प्रदेश के विकास के साथ अपराधियों पर कडी कार्रवाई चाहती है। सरकार में आने पर विकास और बुलडोजर साथ साथ चलेंगे मगर इसके लिये दमदार सराकर चाहिये जिसके लिये सरकार भाजपा को ज्यादा से ज्यादा वोट मिलने चाहिये।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

सैफ अली खान से की तरह दिखते 21 साल के इब्राहिम

Next Post

आने वाले पांच साल में हर घर के एक युवक को मिलेगी नौकरी : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपोत्सव से पहले अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, अमित शाह के संभावित दौरे की भी होगी समीक्षा

03/11/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में एक लाख सरकारी नौकरियों का ऐलान, अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण

02/11/2026
उत्तर प्रदेश

विकास योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे, मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

02/11/2026
उत्तर प्रदेश

जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफल

02/11/2026
Main Slider

दीपोत्सव में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, व्यवस्थाएं समय से पूरी करें अधिकारी: मुख्यमंत्री

02/11/2026
Next Post

आने वाले पांच साल में हर घर के एक युवक को मिलेगी नौकरी : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Ditch

मसूरी-देहरादून मार्ग पर रोडवेज बस खाई में गिरी, 23 लोग घायल

02/04/2023
Muskan Rastogi-Sahil

‘नीले ड्रम’ वाली मुस्कान बनी मां, बेटी को दिया जन्म

24/11/2025
Major action on black marketing of petrol, diesel and LPG

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, राज्यभर में 29 हजार से अधिक छापे

17/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version