• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आने वाले पांच साल में हर घर के एक युवक को मिलेगी नौकरी : सीएम योगी

Writer D by Writer D
05/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, सोनभद्र
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार का दोबारा आना जरूरी है।

जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर दुद्धी विधान सभा क्षेत्र के दुद्धी बाज़ार में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुये श्री योगी ने कहा कि यदि प्रदेश और क्षेत्र का विकास कराना है तो प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाएं। पिछले पांच वर्षों में जनता ने प्रदेश में बड़ा परिवर्तन देखा है। 2017 के पहले बिजली के दर्शन दुर्लभ थे जबकि आज बिजली कोई मुद्दा ही नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना का फ्री टेस्ट , फ्री उपचार और फ्री वैक्सीन की व्यवस्था की गयी। अगर एस पी , बीएसपी की सरकार होती तो सारी चीजें ब्लैक हो जातीं और पैसा उनके गुर्गों की जेब में चला जाता। कोरोना कालखण्ड में ग़रीबों को माह में दो बार राशन , तेल सहित अन्य वस्तुएँ मिल रही हैं यदि सपा या बसपा की सरकार होती तो आदिवासियों , वनवासियों , गिरिवासियों और ग़रीबों का राशन स्वयं खा जाते। एसपी के गुंडे लूट लेते और बीएसपी के तो हाथी का हाई पेट इतना बड़ा है कि खा जाता।

सरकार में आने पर विकास और बुलडोजर साथ साथ चलेंगे : सीएम योगी

योगी ने कहा कि अभी तो शुरुआत है, इस बार सरकार आने पर उज्ज्वला योजना में ग़रीबों को होली , दिवाली पर फ़्री सिलेंडर दिया जाएगा । 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए बसों में यात्रा फ्री की जाएगी। किसानों को सिंचाई के लिए पानी फ्री मिलेगा। बेटियों की पढ़ाई के लिए दी जाने वाली राशि को 15000 से बढ़कर 25000 रूपये किया जाएगा। ग़रीबों की बेटियों के विवाह के लिए निर्धारित राशि को 50000 से बढ़ाकर एक लाख रूपये किया जाएगा। पिछले पाँच सालों में पाँच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और दो करोड़ को स्वरोज़गार उपलब्ध कराए गए हैं। आने वाले पाँच साल में हर घर के एक युवक को नौकरी अथवा स्वरोज़गार से जोड़ा जाएगा।

CM योगी ने यूपी चुनाव में रैलियों का लगाया डबल शतक, केशव मौर्य ने भी लगाया शतक

पेयजल संकट की चर्चा करते हुए हर घर नल योजना के तहत सभी घरों को शुद्ध आर ओ का पानी पहुँचाने की बात कही। स्वास्थ्य सुविधा के लिए सोनभद्र में मेडिकल कालेज अतिशीघ्र बनकर तैयार हो जाएगा। इसी क्रम में हर अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ो को घर व शौचालय आदि उपलब्ध कराया जाएगा।

चुनाव का परिणाम आते ही विपक्ष के नेता विदेश जाने की तैयारी में है : सीएम योगी

योगी ने कहा कि माफिया और गुंडों के विरुद्ध उनका बुलडोज़र चलता रहेगा कोई भी माफिया किसी गरीब और कमजोर की ज़मीन पर क़ब्ज़ा नहीं कर पाएगा। विकास करने के साथ हाई विस्थापितों की समस्याओं का भी समाधान करेंगे। उन्होंने कहाकि बीजेपी जो कहती है वो करके दिखाती है।

ऐसा कोई नाजायज काम नहीं है, जो सपा न करती हो : सीएम योगी

दुद्धी विधानसभा क्षेत्र आदिवासी और गिरिवासी बाहुल्य होने के कारण उन्होंने भगवान राम को आदिवासियों और गिरिवासियों द्वारा वनवास काल में सहयोग को जोड़ते हुए उन्हें भगवान राम का भक्त बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आयी तो हर खेत को पानी और हर हाथ को रोजगार उपलब्ध करा सकती है।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

सरकार में आने पर विकास और बुलडोजर साथ साथ चलेंगे : सीएम योगी

Next Post

ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं आधार-पैन,लिंक न होने पर पैन हो जाएगा बेकार

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Next Post
पैन आधार

ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं आधार-पैन,लिंक न होने पर पैन हो जाएगा बेकार

यह भी पढ़ें

शाहनवाज Shahnawaz Hussain

नीतीश कुमार फिर बिहार मुख्यमंत्री की कमान संभालेंगे : शाहनवाज

10/11/2020

बिहार बोर्ड ने इंटर 2021 के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 4 सितंबर तक बढ़ाने की घोषणा

28/08/2020
cm dhami

BKTC अध्यक्ष ने जोशीमठ प्रभावितों के लिए सीएम धामी को सौंपा पांच लाख का चेक

20/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version