• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम गति शक्ति योजना से परियोजनाओं की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग

Writer D by Writer D
28/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान योजना(PM Gati Shakti Yojana)  प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाली है। यह योजना प्रदेश के विकास को नई गति देगी। इसके माध्यम से प्रदेश में चल रहीं परियोजनाओं की स्थिति एक क्लिक में पता चल जाएंगी। परियोजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी और पूरी प्लानिंग के साथ विकास हो सकेगा। इससे तय समय और तय बजट में परियोजनाएं पूरी होंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने हाल ही में पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान (PM Gati Shakti Yojana) को लेकर बैठक कर अधिकारियो को जरूरी दिशा निर्देश दिए थे। पोर्टल को जल्द लांच करने के लिए प्रदेश के सभी विभागों के नोडल और टेक्निकल अधिकारियों की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसी के तहत शुक्रवार को रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर में सभी विभागों के नोडल और टेक्निकल अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

इसमें 20 से अधिक विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। अभी तक 400 से अधिक विभागीय कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। फिलहाल, नहर, औद्योगिक पार्क, नदियां, जल संसाधन, खनन, पर्यटन, आर्थिक परिक्षेत्र, बाढ़ मानचित्र, वन आदि 17 विषयों (लेयर्स) को एकीकृत किया जा चुका है।

स्वामित्व अभिलेख के शत-प्रतिशत वितरण के लिए लगाएं शिविर : सीएम धामी

पोर्टल पर भूमि अभिलेख, ड्रेनेज, बिजली ट्रांसमिशन, सड़क, सीवर लाइन, जलापूर्ति, बिजली पोल, ट्रैफिक लाइट पोल, बस टर्मिनल और सरकारी भवनों से जुड़ी परियोजनाएं भी लाइव होंगी। इसी प्रकार किसान बाजार, डेयरी, आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक, आबकारी, खाद्य सुरक्षा, सिटी मास्टर प्लान, स्कूल/कॉलेज, मंडी अवस्थापना आदि से जुड़ी परियोजनाओं को लाइव किया जाएगा।

इनवेस्ट यूपी के सीईओ और पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान पोर्टल के टेक्निकल सपोर्ट यूनिट के अध्यक्ष अभिषेक प्रकाश ने बताया कि पोर्टल पर सभी विभागों से जुड़ी परियोजनाओं को अपडेट किया जा रहा है। इससे प्रदेश का समग्र और व्यवस्थित विकास होगा। निवेशकों और विभागों को भी नए प्रोजेक्ट की प्लानिंग में आसानी होगी।

हमारे पूर्वजों ने हमें विरासत में शुद्ध पर्यावरण दिया है: सीएम धामी

उन्होंने बताया कि विभागों के अधिकारियों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है। ताकि 100 फीसदी शुद्धता के साथ धरातल पर हो रहे विकास कार्य लगातार अपडेट होते रहें। इसके अलावा तकनीकी सहयोग के लिए नौ विभागों के अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर लिया जा रहा है।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

पार्थ चटर्जी को ममता बनर्जी ने मंत्री पद से किया गया बर्खास्त

Next Post

स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम में गोली चलने से एक साधु की मौत, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

यूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश

02/10/2026
Main Slider

गांवों को वोट बैंक समझने वालों की राजनीति से गांव पीछे रह गए- सीएम योगी

02/10/2026
Main Slider

जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
उत्तर प्रदेश

सशक्त पंचायत, समृद्ध गांव ही ग्राम स्वराज की आधारशिला, इसमें परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
Main Slider

अखिलेश के विपक्षी एकता के आह्वान पर संजय निषाद-दानिश आजाद का पलटवार, बोले- सिर्फ बयानबाजी से कुछ हासिल नहीं होगा

02/10/2026
Next Post
Paramhans Ashram

स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम में गोली चलने से एक साधु की मौत, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

GI Tag

उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य जिसे एक दिन में मिले सबसे अधिक 18 GI टैग

04/12/2023

सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने की समय सीमा बढ़ायी गयी: केशव मौर्य

12/11/2021
Mayur Munde

नरेंद्र मोदी का मंदिर बनवाने वाले कार्यकर्ता ने छोड़ी भाजपा, पार्टी पर लगाएं ये गंभीर आरोप

05/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version