• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भगवती ब्रह्मचारिणी के दरबार में श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी, गूंजा जयकारा

Writer D by Writer D
08/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने आदि शक्ति के दूसरे स्वरूप भगवती ब्रह्मचारिणी के दरबार में हाजिरी लगाई। परिवार में सुख शान्ति के साथ देश में व्याप्त कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए श्रद्धालुओं ने माता रानी से गुहार लगाई।

ब्रह्माघाट स्थित दरबार में अलसुबह से ही श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए पहुंचने लगे। मंदिर के मुख्य गेट से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा था। दरबार में गूंजती घंटियों की आवाज और रह-रहकर गूंजता जयकारा- ‘सांचे दरबार की जय’ से पूरा वातावरण देवीमय नजर आ रहा था। भगवती के भव्य स्वरूप की अलौकिक आभा निरख श्रद्धालु नर नारी निहाल हो जा रहे थे।

शास्त्रों में मातारानी को संयम की देवी कहा जाता है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से व्यक्ति को तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार, संयम की प्राप्ति होती है। मां ब्रह्मचारिणी के दाहिने हाथ में अक्ष माला और बाएं हाथ में कमंडल है। अगर आप भी किसी कार्य में अपनी जीत तय करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको देवी ब्रह्मचारिणी के इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। देवी ब्रह्मचारिणी का मंत्र इस प्रकार है – ‘ऊं ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नम:।’

शुक्रवार व्रत के दिन ना करें ये काम, नहीं तो मां लक्ष्मी होंगी नाराज

नवरात्र के दूसरे दिन बाबा की नगरी में श्रद्धालुओं ने दुर्गाकुण्ड स्थित कूष्माण्डा देवी,चौसट्टीघाट स्थित चौसट्ठी देवी, मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर, संकठा मंदिर, माता कालरात्रि देवी मंदिर, तारा मंदिर, सिद्धेश्वरी मंदिर और कमच्छा स्थित कामाख्या मंदिर में भी हाजिरी लगाई।

काशी में नवरात्र के तीसरे दिन (तृतीया) को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चन्द्रघण्टा की पूजा होती है। इस रूप को चित्रघण्टा भी कहा जाता है। भक्तों में मान्यता है कि मां के इस रूप के दर्शन पूजन से नरक से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही सुख, समृद्धि, विद्या, सम्पत्ति की प्राप्ति होती है। इनके माथे पर घण्टे के आकार का अर्धचन्द्र बना है। मां सिंह वाहिनी हैं। इनकी दस भुजाएं है। मां के एक हाथ में कमण्डल भी है। इनका दरबार चौक कर्णघंटा में है।

Tags: brahmacharini mantramaa brahmcharini ki pujanavratri 2021Navratri Newsshardiya navratriShardiya Navratri 2021
Previous Post

जिले के आसमान में गूंजी चिनूक की दहाड़, हैवी गन के साथ भरी उड़ान

Next Post

CM ने की मां ब्रह्मचारिणी की आराधना, मृगाक्षी का किया अन्नप्राशन

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
Broom
धर्म

इस जगह झाड़ू रखने से घर में होगा दरिद्रता का वास

19/07/2026
Basuri
धर्म

घर के इस हिस्से में रखें बांसुरी, मिलेगी तरक्की

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Next Post

CM ने की मां ब्रह्मचारिणी की आराधना, मृगाक्षी का किया अन्नप्राशन

यह भी पढ़ें

Rainy Season

बरसात में नहीं होगा मेकअप खराब, अपनाएं ये टिप्स

19/07/2025
संगीत सोम Sangeet Som

संगीत सोम ने लव जेहाद को बताया ‘आतंकवाद’, कहा- हाथ में कलावा, दिल में छलावा?

03/11/2020
मसूलाधार बारिश

मुंबई में मसूलाधार बारिश की संभावना, जानें अन्य राज्यों का हाल

23/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version