• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को न हो समस्या, इस पर दें विशेष ध्यान: एके शर्मा

Writer D by Writer D
09/07/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बरसात के मौसम में प्रदेश के नगरीय निकायों की जल निकासी, साफ-सफाई, कूड़ा उठान, सुंदरीकरण, सड़क मरम्मत तथा जन सुविधाओं के सुचारु संचालन के कार्यों में कहीं पर भी ढिलाई न बरती जाए। निकाय अधिकारी प्रतिदिन क्षेत्रों में जाकर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें और नागरिकों के सामने उत्पन्न समस्याओं का तत्काल समाधान कराएं। कहीं से भी जन सुविधाओं को लेकर शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने तथा उनके सुझाव पर अमल करने की बात भी कहीं।

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) रविवार को प्रातः 8:00 अपने 14 कालिदास आवास से वर्चुअल बैठक कर सभी निकाय अधिकारियों को यह जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात में जलभराव, सड़कों के टूटने, मलेरिया, डेंगू, संचारी रोगों के फैलने की समस्याएं बढ़ जाती हैं, जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे निपटने के लिए पहले से ही पूर्ण तैयारी एवं सतर्कता आवश्यक है।

AK Sharma

उन्होंने कहीं पर भी जलभराव न हो, इसके लिए जल निकासी हेतु पंपिंग स्टेशनों को चालू हालत में रखने और जहां जरूरी हो अतिरिक्त पंप की व्यवस्था करने को कहा। जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित करने और वहां पर पानी के निकास की उचित व्यवस्था करने को भी कहा। उन्होंने सभी नाले, नालियों को साफ रखने और उनके चोकिंग पॉइंट की भी नियमित निगरानी करने को कहा, जिससे पानी की निकासी में कोई रुकावट न पैदा हो।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने बरसात के कारण टूट रही सड़कों और हो रहे गड्ढों की भराई और मरम्मत कार्य को युद्ध स्तर पर जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात में पानी भरने से सड़कों के टूटने और गड्ढे होने का पता नहीं चलता, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती हैं। सावन का पवित्र महीना भी चल रहा है कांवड लेकर श्रद्धालु चल रहे हैं। उन्हें मार्गों पर किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके लिए कावड़ मार्गों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने (AK Sharma) जल निगम के अधिकारियों को भी सीवर और जल आपूर्ति पाइप के लिए की गई खुदाई को शीघ्र पाटने को कहा। नगरों की स्ट्रीट लाइट को व्यवस्थित करे, जिससे लोगों को आने जाने में आसानी हो।

तीन दिन नहीं होंगे बिजली उपभोक्ताओं के ये काम, ये है इसकी वजह

उन्होंने इस समय साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। कूड़ा उठान एवं साफ-सफाई नियमित की जाए, जिससे गंदगी और रोगों से लोगों को परेशानी न हो। गंदगी से बरसात में मच्छर जनित बीमारियां मलेरिया, डेंगू, संचारी रोग पनपते हैं। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य एवं मलेरिया विभाग के अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करें और जलभराव वाले क्षेत्रों, नाले, नालियों में जरूरी दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग कराएं। उन्होंने नगरों के सुशोभन और सुंदरीकरण पर भी ध्यान देने को कहा।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने सभी निकाय अधिकारियों को कहा है कि जन सुविधाओं के सुचारू संचालन के कार्यों में कहीं पर भी ढिलाई न बरती जाए। लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने डी ट्रिपल सी के माध्यम से निकाय कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और 1533 पर आई शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

बैठक में निदेशक नगरी निकाय नितिन बंसल, सभी नगर आयुक्त, नगर पालिका परिषदो व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, कर्मचारी वर्चुअल प्रतिभाग किया।

Tags: ak sharmaLucknow Newsup news
Previous Post

तीन दिन नहीं होंगे बिजली उपभोक्ताओं के ये काम, ये है इसकी वजह

Next Post

लहुलूहान बंगाल के लिए नजीर है योगी का शांतिप्रिय यूपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम गतिशक्ति 2.0 और मोबाइल ऐप लॉन्च

02/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

लक्सर को मुख्यमंत्री धामी की सौगात, सड़क और नाला निर्माण के लिए 4.45 करोड़ रुपये मंजूर

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

CM योगी का निर्णय, मानसिक मंदित संवासियों की अनुदान राशि बढ़ेगी

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

936 ट्रेनिंग प्रोवाइडर्स संवारेंगे प्रदेश के 1 लाख से अधिक युवाओं का भविष्य

02/07/2026
Next Post
Yogi

लहुलूहान बंगाल के लिए नजीर है योगी का शांतिप्रिय यूपी

यह भी पढ़ें

Uttarakhand Tunnel Rescue

उत्तरकाशी टनल हादसे में फंसे यूपी के सभी 8 श्रमिक सुरक्षित

15/11/2023
Afzal Ansari

आपके जुल्म की इंतेहा एक दिन थम जाएगी…, उमर अंसारी की गिरफ्तारी पर भड़के गाजीपुर सांसद अफजाल

05/08/2025
Solar Pump

उत्तर प्रदेश में 30 हजार सोलर पंपों की स्थापना करेगी योगी सरकार

17/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version