• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार का बड़ा एक्शन, DGP मुकुल गोयल को पद से हटाया

Writer D by Writer D
11/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
DGP Mukul Goyal

DGP Mukul Goyal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डीजीपी मुकुल गोयल (DGP Mukul Goyal) को पद से हटाया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल (DGP Mukul Goyal) को शासकीय कार्यों की अवहेलना करने, विभागीय कार्यों में रुचि नहीं लेने और अकर्मण्यता के चलते डीजीपी पद से मुक्त करते हुए डीजी नागरिक सुरक्षा के पद पर भेजा गया।

मुकुल गोयल इससे पहले काफी विवादों में भी रह चुके हैं। कुछ ऐसी घटनाएं घटित हुईं, जब उनकी कार्यशैली पर भी सवाल उठे। इसी कड़ी में साल 2000 में मुकुल गोयल को उस समय एसएसपी के पद से सस्पेंड कर दिया गया था। जब पूर्व बीजेपी विधायक निर्भय पाल शर्मा की हत्या हो गई थी।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2006 के कथित पुलिस भर्ती घोटाले में कुल 25 IPS अधिकारियों का नाम सामने आए थे। जिसमें मुकुल गोयल का नाम भी शामिल था।

कौन हैं मुकुल गोयल (DGP Mukul Goyal)?

मुकुल गोयल (DGP Mukul Goyal)1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई अहम पदों पर काम भी किया है और उन्हें उनके काम के लिए सम्मान भी मिला है। 22 फरवरी 1964 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मुकुल गोयल का जन्म हुआ था। आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल में बीटेक करने के साथ मुकुल गोयल ने मैनेजमेंट में एमबीए की डिग्री हासिल की थी। इसके अलावा फ्रेंच भाषा पर भी उनकी जबरदस्त पकड़ है।

1987 में आईपीएस बनने के बाद मुकुल गोयल की पहली तैनाती बतौर एडिशनल एसपी नैनीताल में हुई थी। प्रोबेशन पीरियड खत्म करने के बाद एसपी सिटी बरेली बनाए गए और बतौर कप्तान मुकुल गोयल का पहला जिला अल्मोड़ा रहा। अल्मोड़ा के बाद मुकुल गोयल लगातार कई जिलों में कप्तान रहे, जिसमें जालौन, मैनपुरी, आजमगढ़, हाथरस, गोरखपुर, वाराणसी, सहारनपुर, मेरठ शामिल रहें। वहीं ईओडब्ल्यू और विजिलेंस में भी उन्हें एसपी बनाया गया था।

Tags: dgp mukul goyal
Previous Post

मुसलमानों व न्याय मांगने वाले घरों पर चल रहा बुल्डोजर : अखिलेश यादव

Next Post

उत्तम स्वास्थ्य हेतु प्रदेश सरकार प्रतिबद्धता से कार्यरत : बृजेश पाठक

Writer D

Writer D

Related Posts

If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
BJP leader Suvendu Adhikari's PA shot dead
Main Slider

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या

06/05/2026
ODOC
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओडीओसी योजना में यूपी के 75 जिलों का स्वाद: हर जनपद का पारंपरिक व्यंजन बनेगा पहचान

06/05/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

पिछले साल की तुलना में इस बार अप्रैल में राजस्व मदों में 2416.42 करोड़ रूपये की वृद्धि

06/05/2026
The picture of Shikshamitras has changed in the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बदली शिक्षामित्रों की तस्वीर

06/05/2026
Next Post
brajesh pathak

उत्तम स्वास्थ्य हेतु प्रदेश सरकार प्रतिबद्धता से कार्यरत : बृजेश पाठक

यह भी पढ़ें

cm dhami

10500 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री धामी

25/05/2022
beaten

मजदूर की पत्नी का विपक्षी ने लाठी से पीट कर तोड़ा पैर, मुकदमा दर्ज

02/04/2021
PM Modi

पीएम मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस को वॉट्सएप पर आया ऑडियो मैसेज

22/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version