• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड शौर्य सम्मान से कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह सम्मानित

Writer D by Writer D
09/06/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
dhan singh
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड शौर्य अभियान समिति ने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत (Dhan Singh Rawat) को उत्तराखंड शौर्य सम्मान (Uttarakhand Shaurya Samman)  से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किये गये नवाचार प्रयोगों के लिये दिया गया है।

उत्तराखंड शौर्य अभियान समिति की ओर से देहरादून के एक निजी होटल में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत को वर्ष 2022 के शौर्य सम्मान (Uttarakhand Shaurya Samman) से सम्मानित किया गया। इसमें समिति ने डॉ. रावत को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. धन सिंह रावत ने समिति का आभार जताते हुए कहा कि सम्मान और पुरस्कार बेहतर कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिये प्रदान किये जाते हैं।

उन्होंने कहा कि वह छात्र जीवन से हमेशा समाज के लिये संघर्षरत रहे हैं और उन्हें यह प्रेरणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं आरएसएस से मिली। सूबे के अंतिम व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना एवं शिक्षा की अलख जगाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां आगामी जुलाई माह में नई शिक्षा नीति लागू कर दी जायेगी। इसी तरह स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा लोगों को अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज दिये जा रहा है। अब तक साढ़े सात लाख लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।

बार-बार होने वाली ट्रिपिंग एवं लो-वोल्टेज से जनता को निजात दिलाया जाए : एके शर्मा

मंत्री ने कहा कि राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों के लिये एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है, हाल ही में केदारनाथ से 352 मरीजों को एयरलिफ्ट किया जा चुका है। डॉ. रावत ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किये जाने पर समिति की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में समिति के सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह गांववासी ने कहा कि उत्तराखंड में डॉ. धन सिंह रावत एक ऐसे नेता हैं जो लोकप्रिय जनप्रतिनिधि होने के साथ ही एक सच्चे जनसेवक भी हैं। जिन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र में अप्रत्याशित विकास कार्य तो किये ही हैं साथ ही पूरे प्रदेश में भी सक्रिय भागीदारी निभाने में सफल रहे हैं।

उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान अपने सभी विभागों में जन अपेक्षाओं के अनुरूप सुधारात्मक कार्य किये हैं। विशेषकर उच्च शिक्षा विभाग में उन्होंने अभूतपूर्व एवं नवाचार प्रयोग किये जो कि सफल रहे। डॉ. रावत की इसी कार्यप्रणाली को देखते हुए समिति ने इस वर्ष का उत्तराखंड शौर्य सम्मान उनको देने का निर्णय लिया। इसी के साथ डॉ. रावत पहले राजनीतिक व्यक्ति हैं जिनको समिति द्वारा इस सम्मान के लिये चुना गया। इससे पूर्व समिति ने पद्मश्री जगत सिंह जंगली, पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा सहित कई हस्तियों को उत्तराखंड सम्मान से सम्मानित किया गया।

यूपी में ‘ईज ऑफ बिजनेस’ नहीं ‘ईज ऑफ क्राइम’ हो रहा है: अखिलेश यादव

सम्मान समारोह में राष्ट्रीय दृष्टि बाधित संस्थान के निदेशक डॉ.हिमांशु दास, हिमालयन विवि के कुलपति प्रो.जे.पी. पचौरी, सलाहकार रूसा प्रो. एम.एस.एम. रावत, प्रो. के.डी. पुरोहित, पर्वतीय विकास शोध संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अरविंद दरमोड़ा, प्रो. मोहन सिंह पंवार, पूर्व निदेशक बागवानी डॉ. बी.एस. नेगी, पूर्व सेनानायक एस.एस.बी. एस.एस. कैन्तुरा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Tags: Uttarakhand NewsUttarakhand Shaurya Samman
Previous Post

बार-बार होने वाली ट्रिपिंग एवं लो-वोल्टेज से जनता को निजात दिलाया जाए : एके शर्मा

Next Post

टी-20 सीरीज में कोरोना की बाउंसर, साउथ अफ्रीका का प्लेयर पॉजिटिव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post
Aidan Markram

टी-20 सीरीज में कोरोना की बाउंसर, साउथ अफ्रीका का प्लेयर पॉजिटिव

यह भी पढ़ें

Mohan Bhagwat

मोहन भगवत आज से दो दिन के बंगाल दौरे पर, युवा मेधावियों से करेंगे मुलाकात

12/12/2020

चंडीगढ़ में कोरोना मरीज ने पांचवीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

03/08/2020
Suicide

छात्र ने गोली मारकर कर ली आत्महत्या

05/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version