• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी ने सपा को दिया तगड़ा झटका, धर्म सिंह सैनी आज भाजपा करेंगे ज्वॉइन

Writer D by Writer D
30/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
dharm singh saini

dharm singh saini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बीजेपी समाजवादी पार्टी को आज पश्चिमी यूपी में एक बड़ा झटका देने जा रही है। सहारनपुर से समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी (Dharam Singh Saini) खतौली में जनसभा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बीजेपी ज्वॉइन करेंगे। इसे पश्चिमी यूपी के पिछड़ों में बीजेपी बड़ी सेंध मानी जा रही है। इसे सैनी की बीजेपी में घर वापसी कही जा रही है।

दरअसल सैनी ने पिछड़ों की उपेक्षा का आरोप लगाकर विधानसभा चुनाव के पहले अखिलेश यादव का दामन थाम लिया था। उस समय सैनी बीजेपी सरकार में आयुष मंत्री थे। ऐसा कहा जा रहा है कि सहारनपुर से चुनाव हारने के बाद से धर्म सिंह सैनी को सपा में साइड लाइन कर दिया गया था।

सैनी ने बीजेपी पर ये लगाए थे आरोप

धर्म सिंह सैनी (Dharam Singh Saini) ने कहा था, ‘मैंने इसलिए बीजेपी छोड़ी, क्योंकि मेरी किसी भी तरह की बात नहीं सुनी गई। संगठन के पदाधिकारियों की भी नहीं सुनी गई। 140 विधायकों ने जब धरना दिया था तब सब धमकाए गए थे, तभी सबने तय किया था कि उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।’

सैनी ने यह भी दावा कि था हर दिन एक मंत्री और उसके साथ 2 से 3 विधायक बीजेपी छोड़ेंगे। तब चुनाव से पहले बीजेपी के करीब 20 नेताओं ने बीजेपी छोड़ दी थी।

2019 में बीजेपी सरकार के खिलाफ दिया था धरना

साल 2019 में बीजेपी के विधायक अपनी ही सरकार के खिलाफ विधानसभा के अंदर धरने पर बैठ गए थे। हालांकि, सरकार और विधानसभा अध्यक्ष के आश्वासन के बाद विधायकों ने धरना खत्म कर दिया था।

315 वोटों के अंतर से हार गए थे चुनाव

डॉ.धर्म सिंह सैनी एक ही सीट से लगातार चार बार विधायक रहे हैं। वह पहली बार 2002 में बसपा से सरसावा (अब नकुड़) विधानसभा सीट से विधायक बने। इसके बाद 2007 फिर 2012 के चुनाव में (अब नकुड़) बसपा से तीसरी बार विधायक चुने गए। इसके बाद 2016 में उन्होंने अपना बैनर चेंज कर दिया। वह 2017 के चुनाव में बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़े और चौथी बार चुनाव जीता। फिर 2022 में विधानसभा चुनाव में पहले बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने नकुड़ से चुनाव लड़ा लेकिन वह बीजेपी के प्रत्याशी मुकेश चौधरी से 315 वोटों के अंतर से हार गए थे।

Tags: bjpDharam Singh Sainisamjwadi partyup news
Previous Post

मोटर साइकिल सवार युवक की मौत

Next Post

30 नवंबर राशिफल: इन राशि वालों को मिलेगी व्यापार में सफलता, धन का होगा आगमन

Writer D

Writer D

Related Posts

Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
Next Post
3 planets will transit

30 नवंबर राशिफल: इन राशि वालों को मिलेगी व्यापार में सफलता, धन का होगा आगमन

यह भी पढ़ें

CM Dhami

हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि

20/03/2026
pak gen surrender

Operation Cactus Lilly के जरिए सामने आया था आज का आजाद बांग्‍लादेश

09/12/2020
Riya Chakraborty

सुशांत की मौत के मामले में मिले अहम सबूत, बिहार पुलिस ले सकती है रिया की गिरफ्तारी का वारंट

31/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version