• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह करना चाहता है सरेंडर, डाली एप्लिकेशन

Desk by Desk
17/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलिया
0
बलिया गोलीकांड Ballia firing

बलिया गोलीकांड

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

बलिया। यूपी के बलिया जिले में गोलीकांड का मुख्य आरोपी धीरेन्द्र प्रताप सिंह कभी भी अदालत मे आत्मसमर्पण कर सकता है। उसकी ओर से बलिया न्यायालय में सरेंडर एप्लिकेशन डाली गई है। संकेत है कि आरोपी कोर्ट में कभी भी पेश हो सकता है, क्योंकि पुलिस उसकी बेहद सरगर्मी से तलाश कर रही है।

इसके बाद दीवानी न्यायालय के बाहर सुबह से पुलिस तैनात कर दी गई थी। पुलिस की कोशिश थी कि अगर वह सरेंडर करने आए तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। इस बीच अफवाह उड़ी की उसने सरेंडर कर दिया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया है।

बता दें कि जिले के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में सरकारी कोटे की दुकान आवंटन में गोली मार कर जय प्रकाश उर्फ गामा पाल की हत्या मामले में डीआईजी आजमगढ़ रेंज ने वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 50 -50 हजार का इनाम घोषित किया है। एसपी बलिया ने पहले ही फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। इसे बढ़ाकर पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ रेंज ने अब 50 हजार कर दिया है। मामले में कुल आठ नामजद आरोपियो में से 2 गिरफ्तार कर लिए गए हैं जबकि 6 अभियुक्त अभी भी फरार चल रहे हैं।

जिन्ना विवाद : कांग्रेस प्रत्याशी बोला- एएमयू से तस्वीर हटाने की बात मैंने ही कही थी

इस बीच, मामले में मुख्य आरोपी और बीजेपी कार्यकर्ता धीरेंद्र सिंह को लेकर बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बयान जारी किया है, जिसमें वह आरोपी का बचाव करते नजर करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र सिंह अगर आत्मरक्षा में गोली नहीं चलाता तो उसके परिवार के दर्जनों लोग मारे जाते। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे पक्ष के कई लोग बुरी तरह घायल हैं, तो उनकी बात भी सुनी जानी चाहिए।

बता दें कि गुरुवार की दोपहर को बलिया के दुर्जनपुर इलाके में सरकारी कोटे की दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया चल रही थी। तभी दावेदार दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ते-बढ़ते दोनों पक्षों में गाली गलौच के बाद मारपीट होने लगी और ईंट पत्थर चलने लगे। इसी बीच एक पक्ष ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। तभी बैरिया से बीजेपी विधायक के करीबी माने जाने वाले बीजेपी कार्यकर्ता धीरेंद्र प्रताप सिंह ने दूसरे पक्ष के जयप्रकाश पाल को गोली मार दी।

Tags: 50 hours later Sarand50 घंटे बाद सरेंडaccused surrenderedbalia newsballiaBallia firingDhirendra Pratap singhhindi newsnews in hindiRevathi police stationup crime newsआरोपी ने किया सरेंडरधीरेंद्र प्रताप सिंहबलियारेवती थाना
Previous Post

जिन्ना विवाद : कांग्रेस प्रत्याशी बोला- एएमयू से तस्वीर हटाने की बात मैंने ही कही थी

Next Post

बलिया गोलीकांड : बीजेपी विधायक ने आरोपी का किया खुला समर्थन, बोले- दूसरे पक्ष पर दर्ज हो FIR

Desk

Desk

Related Posts

Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय: प्रधानमंत्री

17/07/2026
Two criminals killed in Shikohabad encounter
उत्तर प्रदेश

शिकोहाबाद में एनकाउंटर, बच्चों को बंधक बनाने वाले दोनों बदमाश मिट्टी में मिले

17/07/2026
Order to demolish 70 year old mosque
उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट परिसर की 70 साल पुरानी मस्जिद हटाने के आदेश, जानें पूरा मामला

17/07/2026
Rajesh Kumar becomes loco pilot of hydrogen train
Main Slider

राजेश कुमार बने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लोको पायलट, रचा इतिहास

17/07/2026
Next Post
बलिया गोलीकांड Ballia firing

बलिया गोलीकांड : बीजेपी विधायक ने आरोपी का किया खुला समर्थन, बोले- दूसरे पक्ष पर दर्ज हो FIR

यह भी पढ़ें

kisan mahapanchayat

मुजफ्फरनगर महापंचायत: GIC पार्क में जुटने लगा किसानों का हुजूम, प्रशासन अलर्ट

05/09/2021
CM Bhajanlal Sharma

घर का सदस्य मानकर करें पौधों की देखभाल: सीएम भजनलाल शर्मा

27/07/2025
dhoni

चेन्नई सुपर किंग्स ने गंवाया लगातार तीसरा मैच

03/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version