• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नियुक्ति पत्र के लिए पैसे तो नहीं देने पड़े? सीएम योगी ने नए इंजीनियरों से पूछा

Desk by Desk
12/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
सीएम योगी

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार को धनतेरस के दिन 1438 नए जूनियर इंजीनियर मिल गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को यूपी लोक सेवा आयोग द्वारा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के चयनित हुए 1438 जूनियर इंजीनियर्स को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान सीएम योगी ने सीधे चयनित हुए उम्मीदवारों से बात की।

मुख्यमंत्री ने पूछा, “भर्ती के लिए कहीं पैसे तो नहीं देने पड़े? परीक्षा के दौरान या परीक्षा के बाद नियुक्ति पत्र लेने में कोई लेनदेन या सिफारिश की आवश्यकता तो नहीं पड़ी।” इस पर इंजीनियरों ने कहा- नहीं सर, पूरी तरह से पारदर्शी प्रक्रिया रही।

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के नवचयनित जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्रों का वितरण एवं सफल अभ्यर्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी https://t.co/a99rOBgJuR

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) November 12, 2020

सीएम ने कहा कि आपने परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। आपकी काबिलियत के आधार पर आपको ये मौका मिला है। सीएम ने अभ्यर्थियो से कहा कि जब आप अच्छे लोगों को चुनकर भेजते हैं तो व्यवस्था ऐसे ही पारदर्शी रहती है। सभी को मौका मिलता है।

सीएम योगी ने 1438  जूनियर इंजीनियरों को सौंपा नियुक्ति पत्र

इस दौरान सीएम योगी ने प्रदेश में होने वाली नियुक्तियों में पिछली सरकारों में होने वाली धांधलियों के भी बारे में तंज कसा। सीएम योगी ने कहा कि पहले भर्तियां सरकारी बाबूओं, और भ्रष्ट व्यवस्थाओं के मकड़जाल में फंसी रहती थीं। उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि अगर कोई भ्रष्ट सरकार होती, तो पहले ही आप छंट गए होते। किसी की किस्मत ने साथ दिया भी होता तो नियुक्ति के चक्कर में सरकारी बाबुओं के यहां चप्पलें घिसकर परेशान हो गए होते और सोचते कि इससे बेहतर तो अपने घर में ही काम कर लेते।

सीएम ने इस दौरान चयनित उम्मीदवारों से पूछा कि क्या आप मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगे? उम्मीदवारों ने कहा जिस तरह ईमानदारी और शुचिता के साथ उन्होंने नौकरी पाई है, पूरे सेवाकाल में वह स्वयं के कार्य व्यवहार में यही ईमानदारी बनाए रखेंगे। इस दौरान सभी उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया. मुख्यमंत्री ने सभी को दी दीपावली की शुभकामनायें दीं।

Tags: 1438 new junior engineersLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in HindiYogi Adityanath
Previous Post

डिजिटल मीडिया को भी ‘कब्जे’ में लेना चाहती है मोदी सरकार : माकपा

Next Post

टी-20 विश्वकप का आयोजन करना भारत के लिए सम्मान का विषय : सौरभ गांगुली

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
टी-20 विश्वकप T20 WC 2021

टी-20 विश्वकप का आयोजन करना भारत के लिए सम्मान का विषय : सौरभ गांगुली

यह भी पढ़ें

thieves arrested

25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

04/12/2020
House Attached

लश्कर-ए-तैयबा के फरार कमांडर अब्दुल राशिद की संपत्ति कुर्क

17/12/2022

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सूर्य नमस्कार कर दिया निरोगी रहने का संदेश

08/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version