• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नंदीग्राम में ‘दीदी’ हिट विकेट हो गई हैं, बंगाल से उनकी पारी खत्म : पीएम मोदी

Writer D by Writer D
12/04/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
pm modi in

pm modi in bengal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा और टीएमसी के बीच रण जारी है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के बर्धमान में रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी की बौखलाहट हर दिन के साथ बढ़ती जा रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के लोगों ने शुरुआती चरणों में इतने चौके-छक्के मारे की खेला करने वालों के साथ खेला हो गया। नंदीग्राम में ममता दीदी हिट विकेट हो गई हैं और बंगाल में उनकी पारी खत्म हो गई है।

पीएम मोदी ने कोच बिहार की घटना पर कहा है कि जिन लोगों की मौत हुई, वो भी बंगाल के लोग थे। लेकिन ममता की नीतियों ने कितनी मां के बेटे छीन लिए, यही दीदी की नीतियों की असलियत है। दीदी के गुंडों ने एक बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटा था, जिनकी बाद में मृत्यु हो गई थी।

चुनावी रंजिश के चलते भाजपा नेता को मारी गोली, हालत गंभीर

बिहार के एक जवान की बंगाल में हुई मौत पर पीएम मोदी ने कहा कि बीते दिनों बंगाल में पुलिस अफसर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई, जब मां को ये खबर मिली तो उनकी भी जान चली गई। क्या पुलिस अफसर की मां दीदी के लिए मां नहीं थी।

रैली में पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी बंगाल में 100 का आंकड़ा पार कर चुकी है, एक बार बंगाल से टीएमसी गई तो उसकी वापसी नहीं होगी। ममता दीदी के लोग बंगाल के SC लोगों को गालियां दे रहे हैं, टीएमसी के लोग उन्हें भिखारी कह रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि SC समाज के खिलाफ ऐसा बयान ममता दीदी की मर्जी के बिना कोई नहीं दे सकता है।

पीएम मोदी ने एक बार फिर ममता पर निशाना साधा और कहा कि दीदी को ये क्या हो गया। दीदी के करीबी अब बीजेपी को वोट देने वालों को बाहर फेंकने की बात करते हैं। ममता दीदी अब केंद्रीय वाहिनी के खिलाफ अपने कार्यकर्ताओं को भड़का रही है। अगर ममता दीदी को गाली देनी है, तो मुझे गाली दीजिए।

पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी के भतीजे का कोरोना से निधन, अधिवक्ताओं में छाई शोक की लहर

पीएम मोदी ने कहा कि ममता दीदी ने मां-माटी-मानुष के नाम पर बंगाल पर राज किया, लेकिन अब सभा में वो ‘मोदी-मोदी-मोदी’ करती रहती हैं। दीदी के कुशासन से बंगाल का हर व्यक्ति परेशान है। बंगाल में कुछ भी काम करने के लिए टीएमसी को कटमनी देनी पड़ती है। बंगाल में बीजेपी की सरकार कटमनी कल्चर को खत्म कर देगी।

पीएम मोदी ने कहा कि 2 मई को दीदी की सरकार जाते ही बंगाल में किसानों को सम्मान निधि योजना का पैसा मिलेगा, जल मिशन योजना को लागू किया जाएगा। आपको बता दें कि बंगाल में अबतक चार चरण के लिए मतदान हो चुका है। जबकि पांचवें चरण के लिए 17 अप्रैल को मतदान होना है।

Tags: bemgal election updatesBengal ElectionBengal Newsnational newsxPM Modi in Bengal
Previous Post

चैत्र नवरात्रि कल से प्रारंभ, जानें कलश स्थापना का मुहूर्त और पूजा विधि

Next Post

कोरोना महामारी भी नहीं तोड़ पाई आम्रपाली दुबे का हौसला

Writer D

Writer D

Related Posts

DRM Dayanand met CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Silkyara Tunnel Accident
उत्तराखंड

सिल्क्यारा टनल में फिर हुआ बड़ा हादसा, एक श्रमिक की मौत

16/07/2026
Next Post
Amrapali Dubey

कोरोना महामारी भी नहीं तोड़ पाई आम्रपाली दुबे का हौसला

यह भी पढ़ें

Pradosh Vrat

नवंबर में कब है प्रदोष व्रत? जानें सही डेट व मुहूर्त

03/11/2024
CM Yogi

सीएम योगी ने ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर ऑफिस का किया उद्घाटन

14/02/2026
arrested

नौ अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, छह फरार

27/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version