• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर पहुंचा दिलीप कुमार का पार्थिव शरीर, अंतिम विदाई देने पहुंचे सेलेब्स

Writer D by Writer D
07/07/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने 98 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके जाने से हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत हो गया है। बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे दिलीप कुमार का अस्पताल में निधन हुआ। दिलीप कुमार लंबे समय से बीमार थे। पिछले 1 महीने में वे दो बार अस्पताल में एडमिट हुए थे।

बुधवार शाम 4 बजे दिलीप कुमार को मुंबई के जुहू कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। अस्पताल से दिलीप कुमार का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंच गया है। यहां दिग्गज अभिनेता को अंतिम विदाई देने के लिए सेलेब्स पहुंच रहे हैं।

सांताक्रूज मुंबई के जुहू कब्रिस्तान में आज शाम पांच बजे दिलीप कुमार को सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।

दिलीप कुमार के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसरा है। सेलेब्स दिलीप कुमार की श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, सनी देओल जैसे बड़े सितारों ने ट्रेजडी किंग के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और राहुल गांधी ने भी दिलीप कुमार के निधन पर दुख जताया है।

‘ट्रेजेडी किंग’ ने दुनिया को कहा अलविदा, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

दिलीप कुमार ने हिंदी सिनेमा प्रेमियों को एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। 60 साल के लंबे करियर में उन्होंने 65 फिल्में की थीं। दिलीप कुमार की पहली फिल्म ज्वार भाटा और दूसरी फिल्म प्रतिमा फ्लॉप रही थी। उनकी एक्टिंग की आलोचना भी हुई। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग को गंभीरता से लेना शुरू किया था। उन्होंने हॉलीवुड एक्टर्स को देखना शुरू किया।

उनकी तीसरी फिल्म मिलन बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई। उसी साल उनकी चौथी फिल्म जुगनू भी रिलीज हुई और बड़ी हिट बनकर सामने आई। दिलीप कुमार की यादगार फिल्मों में शहीद, मेला, नदिया के पार, बाबुल, फुटपाथ, देवदास, नया दौर, मुगल-ए-आजम, गंगा-जमुना, राम और श्याम, करमा रहीं। दिलीप कुमार की आखिरी फिल्म किला थी, जो 1998 में आई थी।

दिलीप कुमार के निधन पर पीएम मोदी ने सायरा बानो को किया फोन, बंधाया ढांढस

दिलीप कुमार को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादा साहेब पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा वे पद्म विभूषण, पद्म भूषण से भी नवाजे गए थे। उन्हें पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान ए इम्तियाज से नवाजा गया था। वे बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड पाने वाले पहले एक्टर थे। उन्होंने 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते थे। दिलीप कुमार 2000 से 2006 से राज्यसभा सांसद भी रहे थे।

मधुबाला के बाद दिलीप कुमार की जिंदगी में उनकी हमसफर सायरा बानो ने दस्तक दी। दिलीप कुमार और सायरा बानो का प्यार एक मिसाल के तौर पर देखा जाता है। लंबे वक्त से बीमार दिलीप कुमार में जान फूंकने वाली सायरा ही थी। ये सायरा का प्यार ही था जिसने दिलीप कुमार को कई बार मौत के मुंह से बाहर निकाला था। वे दिलीप कुमार से 22 साल छोटी हैं। सायरा दिलीप साहब को बेइंतहा पसंद करती थीं। दोनों ने शादी की। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद उन्होंने एक बार फिर से पाकिस्तानी महिला असमा से शादी की थी। लेकिन बाद में दिलीप कुमार को अपनी गलती की एहसास हुआ। 2 साल बाद असमा को तलाक देकर वे फिर से सायरा के साथ आ गए थे। बस इसके बाद वे हमेशा के लिए सायरा के होकर रहे थे।

Tags: "Veteran actor Dilip Kumarbollywood hindi newsbollywood news in hindidilip kumardilip kumar passed awayEntertainment News in Hindisaira banuदिलीप कुमारदिलीप कुमार का निधनसायरा बानो
Previous Post

पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी की घर में घुसकर हत्या, एक संदिग्‍ध हिरासत में

Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने लगाई आग, चेक करें अपने शहर के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Surge in GST collection in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में छलांग, एसजीएसटी में 24 प्रतिशत की वृद्धि

25/07/2026
Abhijit Deepke thanked CJI Surya Kant.
Main Slider

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJI सूर्यकांत को दिया श्रेय

25/07/2026
Delegation from HNB Garhwal University meets CM Dhami.
Main Slider

रॉयल्टी व अर्थदंड माफी के लिए मुख्यमंत्री से मिला एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय का शिष्टमंडल

25/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

व्यय वित्त समिति की बैठक में लिए गए अहम फैसले

25/07/2026
Dharmendra Pradhan
Main Slider

छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

25/07/2026
Next Post
petrol-diesel

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने लगाई आग, चेक करें अपने शहर के रेट

यह भी पढ़ें

Deodorant

फ्रेश रहने के लिए ऐसे करें सही डियोडरंट का चुनाव

09/08/2025
St. Peter's School

इस स्कूल पर देश भर में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ से अधिक के जुर्माने का नोटिस

31/03/2023
Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया पर न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी माता लक्ष्मी

20/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version