• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आपदा कंट्रोल रूम जल्द ही आएगा नए स्वरूप में : मुख्यमंत्री धामी

Writer D by Writer D
23/10/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में आपदा कंट्रोल रूम के संचालन का ढांचा तैयार कर लिया गया है। कैबिनेट की बैठक में ढांचे को मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही यह बेहतर रूप में आपके सामने होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के इस घड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमारा मनोबल बढ़ाया है, जबकि गृहमंत्री अमित शाह ने औचक निरीक्षण किया है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि हमें 16 अक्टूबर की शाम ही प्रदेश में भारी बारिश, ओलावृष्टि व हिमपात की सूचना मिली गई थी। इसके बाद 17 अक्टूबर को सुबह से ही आपदा प्रबंधन मंत्री, मुख्य सचिव के साथ आपात स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी गई। उन्होंने कहा कि 17 व 18 अक्टूबर को भारी बारिश से जगह-जगह प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है। कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, बड़ी संख्या में पशुधन, सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि इस दौरान समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने बड़ी मुस्तैदी से कार्य किया है। चारधाम यात्रा के पड़ावों में एक लाख से ज्यादा यात्री थे, लेकिन एक भी यात्री के जीवन को नुकसान नहीं पहुंचा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक अनुरोध में तत्काल सेना के तीन हेलीकॉप्टर भेजे, जिनसे सैकड़ों लोगों को रेस्क्यू किया गया। प्रधानमंत्री ने लगातार इस आपदा की घड़ी में मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री सारे कार्यक्रम छोड़ उत्तराखंड पहुंचे और आपदा का हवाई सर्वेक्षण किया।

सात अखाड़ों ने महंत रवींद्र पुरी को चुना नया अध्यक्ष, राजेंद्र दास महामंत्री बने

आपदा के दौर में प्रदेश के सभी आपदा परिचालन केंद्र संविदा कर्मियों के हवाले होने के सवाल पर सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड के आपदा परिचालन केंद्रों का ढांचा तैयार हो गया है। कैबिनेट ने भी इसे पास कर दिया है। जल्द ही वह बेहतर रूप में आपके सामने होगा।

दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री धामी ने सर्किट हाउस पौड़ी में भाजपा की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने आपदा में अकाल मौत के शिकार हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी।

Tags: National newsuttrakhand floodUttrakhand Newsuttrekhand disaster
Previous Post

कार की टक्कर से छात्रा की मौत, मचा हड़कंप

Next Post

खाद लेने लाइन में खड़े किसान की मौत, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Dead Bodies

खाद लेने लाइन में खड़े किसान की मौत, मचा हड़कंप

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Firing

विश्वविद्यालय परिसर में गोलीबारी में तीन की मौत, जानें कहां हुई ये वारदात

24/07/2022

कमजोर पड़ रहा है पंजशीर हौसला, बमबारी के बाद दूसरी जगह शिफ्ट हुए सालेह

06/09/2021
दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक Air quality index of delhi

दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 352 पर पहुंचा

12/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version