• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कमजोर पड़ रहा है पंजशीर हौसला, बमबारी के बाद दूसरी जगह शिफ्ट हुए सालेह

Writer D by Writer D
06/09/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अफगानिस्तान के एकमात्र मुक्त प्रांत पंजशीर पर कब्जे के लिए तालिबान और नेशनल रेसिस्टेंस फोर्स के बीच जंग जारी है। इस बीच तालिबान का दावा है कि उसने पंजशीर में अपना अभियान लगभग पूरा कर लिया है। फिलहाल एक जिला और पंजशीर की राजधानी ही उसके कंट्रोल से बाहर है। तालिबान ने पंजशीर के कुछ प्रमुख कमांडर्स को मारने का दावा भी किया है। इस बीच अफगानिस्तान के स्वघोषित राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह के घर पर भी हेलिकॉप्टर से हमला हुआ है। हालांकि, इस हमले में सालेह बाल-बाल बच गए और किसी अज्ञात जगह पर शिफ्ट में हो गए हैं।

रविवार को लड़ाई में पंजशीर के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। इनमें सबसे प्रमुख फहीम दश्ती हैं। पत्रकार रह चुके फहीम पंजशीर के प्रवक्ता भी थे। उनके अलावा मसूद परिवार से जुड़े कमांडर भी मारे गए हैं। इनमें गुल हैदर खान, मुनीब अमीरी और जनरल वूदाद शामिल हैं।

फहीम दश्ती रेसिस्टेंस फ्रंट के प्रवक्ता और जमीयत-ए-इस्लामी पार्टी के एक वरिष्ठ सदस्य थे। इसके अलावा वो फेडरेशन ऑफ अफगान जर्नलिस्ट्स के सदस्य भी थे। इन दिनों वह दुनिया के साथ NRF का पक्ष रख रहे थे।

बताया जा रहा है कि तालिबान इस समय मजबूत स्थिति में है। तालिबानी लड़ाके पंजशीर में ताकत के दम पर कब्जा चाहते हैं। तालिबान का दावा है कि उनके लड़ाके पंजशीर गवर्नर के दफ्तर में दाखिल हो गए हैं। इसके बाद काबुल में जश्न में हवाई फायरिंग हुई। तालिबान को सपोर्ट करने वाले कई फेसबुक अकाउंट पंजशीर के पतन के उल्लेखों से भरे हुए हैं।

पंजशीर घाटी में बीते कुछ दिनों से गोलाबारी और बम से हमले की खबर आ रही थी। एनआरएफ भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही थी। बताया जा रहा है कि इस लड़ाई में 40 से ज्यादा तालिबानी मारे गए हैं, जबकि 19 तालिबानियों को पंजशीर की सेना (नॉर्दर्न अलायंस) ने गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान पंजशीर में तालिबान लड़ाकों को हवाई सहायता प्रदान कर रहा है। पाकिस्तान की वायुसेना पंजशीर में ड्रोन से हमले कर रही है। रविवार को ही आईएसआई प्रमुख हमीद फैज ने तालिबान को अपना समर्थन दिया था।

इस बीच पंजशीर में एनआरएफ को कमजोर करने के लिए तालिबान ने सभी प्रमुख आपूर्ति रोक दी है और सड़कों को बंद कर दिया है। अफगान के उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र (UN) को पत्र भी लिखा है। इसमें कहा गया है कि पंजशीर में तालिबान ने जरूरी सामानों की सप्लाई रोक दी है, जिससे अमानवीय संकट पैदा हो गया है। आगे कहा गया है कि अगर UN ने उनकी बातों को नजरअंदाज किया तो पंजशीर में मानवीय तबाही हो जाएगी। पंजशीर में तालिबान के हाथों नरसंहार का खतरा जताया गया है।

Tags: # world newsafganistaninternational NewsPanjshirTaliban
Previous Post

करेला खाने से बड़ी-बड़ी बीमारियां होती है दूर, जाने इसके लाभदायक फायदे

Next Post

पेट्रोल-डीजल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए अपने शहर के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
petrol

पेट्रोल-डीजल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए अपने शहर के रेट

यह भी पढ़ें

Stray Animals

यूपी को छुट्टा जानवरों से मिलेगी मुक्ति, इस बड़ी योजना पर शुरू हुआ काम

04/11/2024
Kangana Ranaut gave a befitting reply to the user on Twitter

कंगना रनौत ने ट्वीटर पर यूजर को दिया मुँह तोड़ जवाब

01/05/2021
Rakesh Tikait

जिंदा रहना और अपनी जमीन को बचाना है तो आंदोलन करने पड़ेंगे: राकेश टिकैत

28/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version