• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार से नाराज है दो मंत्री, राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की चर्चा तेज

Writer D by Writer D
20/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
dinesh khatik

dinesh khatik, jitin prasad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार के मंत्रिमंडल में सब कुछ ठीक नहीं है? यह मंगलवार की शाम से ही सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पहले खबर आई कि PWD मंत्री जितिन प्रसाद इस्तीफा दे सकते हैं। उसके बाद जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक (Dinesh Khatik) की इस्तीफे की खबरें चलने लगीं। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने राज्यपाल को इस्तीफा भेज दिया है। हालांकि, सरकार की तरफ से अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सरकार ने इन खबरों को महज अफवाह बताया है।

बताया जा रहा है कि जलशक्ति विभाग में तबादलों और हस्तिनापुर में अपने समर्थकों पर एफआईआर लिखे जाने से राज्यमंत्री दिनेश खटीक नाराज हैं। उनके सभी फोन देर रात से बंद हैं।

चर्चा है कि जलशक्ति विभाग के राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने सरकारी गाड़ी और सुरक्षा भी छोड़ दी है। इसके साथ ही दिनेश खटीक न तो अपने सरकारी आवास पर हैं और न ही मेरठ के हस्तिनापुर स्थित अपने निजी आवास पर हैं।

सरकारी आवास पर नहीं लौटे

इस बीच जलशक्ति विभाग के राज्य मंत्री दिनेश खटीक (Dinesh Khatik) भी मंगलवार को मंत्रिमंडल बैठक के लिए निकले थे, लेकिन वो सरकारी आवास नहीं लौटे। उन्होंने संगठन महामंत्री सुनील बंसल से मुलाकात की थी और अपनी बात कहकर ,नाराजगी जताकर निकल गए, और फिर वो अपने सरकारी आवास नहीं लौटे। चर्चा ये है कि उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी और सुरक्षा छोड़ दी है।

CM योगी ने राज्यमंत्री मयंकेश्वर के छोटे भाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हालांकि, योगी सरकार के उच्चधिकारियों ने इसका खंडन किया है। ACS सूचना नवनीत सहगल ने इसे अफवाह करार दिया था। फिलहाल जलशक्ति विभाग के राज्य मंत्री दिनेश खटीक से संपर्क नहीं हो पा रहा है। खटीक, मेरठ की हस्तिनापुर सीट से दूसरी बार चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में भी वह मंत्री थे।

क्यों नाराज हैं दिनेश खटीक (Dinesh Khatik) ?

सूत्रों का कहना है कि जलशक्ति विभाग के राज्य मंत्री दिनेश खटीक अपने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से नाराज बताए जा रहे हैं। बतौर राज्य मंत्री विभाग में उन्हें कोई काम नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कुछ इंजीनियर के तबादले की सिफारिश भी की थी, लेकिन वह भी तबादला नहीं हुआ। अधिकारियों ने असमर्थता जाहिर की थी।

चलती कार पर पलटा मौरंग से लदा डंफर, पांच की मौत

इसके अलावा बीते महीने मेरठ में दलित युवकों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुई थी। पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज न होने पर वह नाराज थे। बाद में इस मामले में राज्य मंत्री दिनेश खटीक के समर्थकों पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिसकर्मियों पर भी केस दर्ज किया गया था। अपने समर्थकों पर केस दर्ज होने से वह नाराज बताए जा रहे हैं।

जितिन प्रसाद भी नाराज

दिनेश खटीक के अलावा लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद भी नाराज हैं, लेकिन उनकी नाराजगी खुलकर सामने नहीं आई है।

सूत्रों के मुताबिक, लोक निर्माण विभाग में बड़ी कार्रवाई के बाद मंत्री जितिन प्रसाद आज दिल्ली पहुंचेंगे। सूत्रों का कहना है कि जितिन प्रसाद आज गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाक़ात कर सकते हैं। माना ये जा रहा है कि तबादलों पर कार्रवाई और जांच को लेकर जितिन प्रसाद, अमित शाह के सामने अपनी बात रख सकते हैं।

Tags: Dinesh Khatik yogi cabinetjitin pasadLucknow Newsswatantra dev
Previous Post

चलती कार पर पलटा मौरंग से लदा डंफर, पांच की मौत

Next Post

अपने स्टाफ पर आंख मूंद कर भरोसा न करें मंत्री, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Next Post
cm yogi

अपने स्टाफ पर आंख मूंद कर भरोसा न करें मंत्री, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi

मोदी सरकार किसानों की आवाज दबाने की बजाय उनकी बात सुनें : प्रियंका गांधी

27/11/2020
Sharath Kamal

टेबल टेनिस स्टार अचंथा शरत कमल ने जीता गोल्ड, भारत को दिलाया 22वां स्वर्ण

08/08/2022
J&K High Court

सरकारी विभाग में 42 हजार पदों पर भर्ती, 10वीं पास वाले भी करें आवेदन

07/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version