• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपने स्टाफ पर आंख मूंद कर भरोसा न करें मंत्री, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं: सीएम योगी

Writer D by Writer D
20/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तबादलों में गड़बड़ी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने मंत्रियों को नसीहत दे डाली। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों से साफ कर दिया है कि वे अपने स्टाफ पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। मंत्री इस बात पर भी ध्यान दें कि उनका स्टाफ क्या कर रहा है। सीएम योगी (cm yogi) ने मंगलवार को लोकभवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में यह नसीहत दी। सीएम योगी ने मीटिंग में साफ कर दिया कि भ्रष्टाचार और अनियमितता की एक भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री इमानदारी और पारदर्शिता से काम करें।

दरअसल, यूपी में डॉक्टरों के तबादलों और लोक निर्माण विभाग में तबादलों में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया था। इसके बाद योगी सरकार (Yogi Government) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश में लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद के विशेष कार्याधिकारी ओएसडी अनिल कुमार पांडे को हटा दिया गया था। इसके अलावा PWD के पांच अफसरों-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था।

योगी सरकार से नाराज है दो मंत्री, राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की चर्चा तेज

खबर है कि इस कार्रवाई से जितिन प्रसाद नाराज हैं। हालांकि, उनकी नाराजगी खुलकर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि जितिन प्रसाद आज दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात करेंगे। माना ये जा रहा है कि तबादलों पर कार्रवाई और जांच को लेकर जितिन प्रसाद अमित शाह के सामने अपनी बात रख सकते हैं। इसे लेकर उन्होंने मंगलवार को योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।

इसके अलावा योगी सरकार के एक और मंत्री दिनेश खटीक भी नाराज हैं। उनसे कल से संपर्क नहीं हो पा रहा है। चर्चा है कि उन्होंने सरकारी गाड़ी और सुरक्षा छोड़ दी है। साथ ही अपने फोन भी बंद कर लिए। हालांकि, सरकार की तरफ से इससे इंकार कर दिया गया है।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi Newsyogi tweet
Previous Post

योगी सरकार से नाराज है दो मंत्री, राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की चर्चा तेज

Next Post

वाहन चेकिंग के दौरान वाहन ने महिला दरोगा को रौंदा, मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहलः आईएएस-आईपीएस और आईएफएस अधिकारी हर माह विद्यार्थियों से करेंगे संवाद

08/08/2026
UPSC has released the final results for CAPF AC 2025.
Main Slider

UPSC ने CAPF AC 2025 का फाइनल रिजल्ट किया जारी, ऐसे चेक करें

08/08/2026
Three vehicles in an SSB convoy collided; three jawans injured.
Main Slider

रामबन में बड़ा सड़क हादसा: SSB के काफिले के 3 वाहन टकराए, तीन जवान घायल

08/08/2026
Kanwariyas said—never seen such arrangements before.
Main Slider

‘हर-हर महादेव’ से गूंज रही धर्मनगरी हरिद्वार, कांवड़ियों ने कहा-ऐसी व्यवस्था पहले नहीं देखी

08/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज मेरी कर्मभूमि, जनता का आशीर्वाद मेरा बल: केशव मौर्य

08/08/2026
Next Post
Vehicle tramples lady inspector

वाहन चेकिंग के दौरान वाहन ने महिला दरोगा को रौंदा, मौत

यह भी पढ़ें

सड़क किनारे खड़े लोगों को ट्रक ने रौंदा, आठ की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

12/04/2021
VLC Media Player

भारत में बैन हुआ VLC MediaPlayer, ये है बड़ा कारण

13/08/2022
Data center

उत्तर भारत के पहले  डेटा सेंटर का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

31/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version