• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नशे में धुत दंपत्ति के बीच हुआ विवाद, पति ने किया ये खौफनाक काम

Writer D by Writer D
23/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें नशे में धुत दंपती के बीच अचानक किसी बात पर विवाद हुआ और पति ने बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उनके मासूम बच्चे का पता नहीं चल पा रहा है।

सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र के लायापुरवा गांव में दिहाड़ी मजदूर संजय पत्नी मंजू (30) और एक मासूम बेटे के साथ रहता था। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि संजय और मंजू शराब पीते थे। लॉकडाउन में संजय को काम नहीं मिल रहा था, जिसकी वजह से दो वक्त का खाना भी नहीं मिल पा रहा था।

शनिवार को संजय कहीं से रुपए जुटाकर शराब खरीदकर लाया। इसपर पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई। थोड़ी देर बाद दोनों ने साथ में शराब पी। नशे में दोनों झूमने लगे तो किसी बात पर फिर झगड़ा होने लगा।

हम कब तक बैठकर लाशें गिनते रहेंगे, कहकर भावुक हुए गोरखपुर के DM

इस पर संजय आपा खो बैठा और पास में पड़ी चुल्हा जलाने वाली फुकनी उठाकर मंजू पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। उसने मंजू के सिर और बदन पर करीब एक दर्जन से ज्यादा वार किए। घायल मंजू काफी देर तक जमीन पर पड़ी तड़पती रही और आखिरकार दम तोड़ दिया। संजय को खुंखार हुआ देख आसपास के लोग भी खामोश बैठे रहे।

बच्चे की हो रही है तलाश

सुबह किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो संजय फरार था। शव को कब्जे में लेने के बाद संजय की तलाश शुरू हुई तो वह हत्थे चढ़ गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि संजय को तो गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन घटना से घराबकर घर से निकले मासूम बच्चे का अभी तक पता नहीं लग पाया है। बच्चे के बारे में संजय से भी पूछताछ की जा रही है।

Tags: crime newsLucknow Newsmurderup news
Previous Post

हम कब तक बैठकर लाशें गिनते रहेंगे, कहकर भावुक हुए गोरखपुर के DM

Next Post

यूपी में कोरोना धड़ाम से गिरा, 24 घंटे में मिले 4800 नए केस

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

दंगाइयों के मुकदमे वापस लेने का प्रयास करती थी सपा सरकार: सीएम योगी

01/07/2026
AI enabled portable X-rays to be installed in UP
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा कदम, यूपी में लगेंगी AI सक्षम पोर्टेबल एक्स-रे, MRI और डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें

01/07/2026
CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Next Post
corona

यूपी में कोरोना धड़ाम से गिरा, 24 घंटे में मिले 4800 नए केस

यह भी पढ़ें

Raja Bhaiya

‘जितने मुस्लिम हैं, पहले सब हिंदू थे’, राजा भैया के बयान पर मचा बवाल

19/05/2026
modi chai

‘मोदी चाय’ की दुकान चलाने वाले बुजुर्ग की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

21/07/2021
Actress Mouni Roy wreaked havoc on social media, photo went viral

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर ढाया कहर, वायरल हुआ फोटो

11/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version