लखनऊ। मडिय़ांव पुलिस ने जिला बदर अपराधी को उसी के घर से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पिछले काफी समय से अपने घर में रह रहा था।
थाना प्रभारी मडिय़ांव ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी। तमाम अपराधिक मुकदमों में जिला बदर किया गया अपराधी पुलिस से छीपकर अपने घर में रह रहा है। पुलिस टीम ने शनिवार सुबह ग्राम ककरौली में घेराबन्दी कर ली थी।
आरोपित को सूचना मिलते ही वह इलाके से फरार होने की फिराक में था। इसके पहले ही पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम ग्राम ककौली मडिय़ांव निवासी अकबर खान बताया है।
नौकरी डॉटकॉम कर्मी बताकर जालसाज ने अकाउंट से पार किए हजारों रुपए
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद भी अभियुक्त छीप कर मडिय़ांव इलाके में स्थित अपने घर में रह रहा था। अभियुक्त मूल रूप से बसन्तपुर उर्दू बाजार घण्टाघर गोरखपुर का मूल निवासी है।








