• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिव्या का ब्रेकअप पोस्ट हुआ वायरल फैंस ने किया कमेंट

Jai Prakash by Jai Prakash
09/03/2022
in मनोरंजन
0
Divya's breakup post

Divya's breakup post

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) की विजेता रहीं दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने उस वक्त फैन्स को हैरान कर दिया जब उन्होंने अपने लंबे रिलेशनशिप को खत्म करने का ऐलान किया। दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal)  ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद (Varun Sood) से ब्रेकअप कर लिया। दिव्या ने अपने ब्रेकअप की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। अपने पोस्ट में दिव्या ने ये भी कहा कि वो और वरुण हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे। इस बीच दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने अपने कुछ फोटोज शेयर किए हैं, जिन से वो इंस्टाग्राम पर धमाका कर रही हैं।

पिता की मौत के बाद ट्रोल करने वालों को दिव्या अग्रवाल का करारा जवाब

दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दिव्या अक्सर अपने फोटोशूट्स से फैन्स का दिल जीत लेती हैं, ऐसे में एक बार फिर उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से इंस्टाग्राम का पारा बढ़ाया है। दिव्या अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर तीन फोटोज शेयर किए हैं, जिन में वो बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। दिव्या ने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा- ‘लहरों के साथ संतुलन बनाना सीखो’ (Learn to balance with the waves..)

दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal)  के इस पोस्ट पर एक ओर जहां उनके फैन्स उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कई सोशल मीडिया यूजर्स वरुण सूद को लेकर भी सवाल कर रहे हैं? अधिकतर सोशल मीडिया यूजर्स उनके और वरुण के ब्रेकअप की वजह जानना चाहते हैं। फैन्स का कहना है कि दोनों एक साथ बहुत अच्छे लगते थे तो ऐसा क्या हुआ कि दोनों को अपनी राहें अलग करनी पड़ीं?

https://www.instagram.com/p/Cawe8HqJVMW/?utm_source=ig_embed&ig_rid=dbe908f1-20ae-423c-8965-eef6c1a70eec

याद दिला दें कि दिव्या ने वरुण संग (Varun Sood) अपने ब्रेकअप पोस्ट में लिखा था, ‘जिंदगी एक सर्कस की तरह है। हर किसी को खुश रखने की कोशिश करो और किसी से उम्मीद मत करो। यह सच है लेकिन क्या होता है जब खुद से प्यार कम होने लगे। नहीं, मेरे साथ जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए मैं किसी को दोष नहीं देती.. मुझे लगता है हो गया… मैं सांस लेना चाहती हूं और अपने लिए जीना चाहती हूं… ठीक है।’

https://www.instagram.com/p/Ca4WLmTJYTg/?utm_source=ig_embed&ig_rid=c60e1a4b-6450-42e1-8bc0-d36b93680c8e

बता दें कि इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर दिव्या अग्रवाल का एक पुराना लाइव वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को यह कहकर वायरल कर रहे हैं कि ब्रेकअप के बाद उन्होंने लाइव आकर आंसू बहाए हैं। बता दें कि चंद लाइक्स और व्यूज के लिए इस वीडियो को तोड़-मरोड़ कर फैन्स के बीच शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को दिव्या अग्रवाल ने लॉकडाउन के दिनों में शेयर किया था। आसपास के हालात को देखकर दिव्या काफी टूट गई थी। वीडियो में उनके साथ वरुण सूद भी जुड़े थे। कोरोना वायरस महामारी के दौरान ही दिव्या अपने पिता को खो चुकी हैं और कुछ समय बाद ही उन्होंने लाइव आकर फैन्स के साथ अपना दुख बांटने की कोशिश की थी।

Tags: bigg boss ottbigg boss ott newsbigg boss ott updatesdivyaDivya AgarwalDivya Agarwal instagramDivya Agarwal newsDivya Agarwal pictureDivya Agarwal PostDivya Agarwal Reply to trollVarun Sood
Previous Post

दूसरे डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया बैंगलोर पहुंची

Next Post

एचडीएफसी स्टॉक पर 50% से ज्यादा का रिटर्न जाने कैसे

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

मनोरंजन

मुंबई में IT का बड़ा एक्शन, रकुल प्रीत-वाशु भगनानी से जुड़े ठिकानों पर सर्च

28/09/2026
Main Slider

नहीं थम रही हनुमान अंश की सुनामी, पार कर डाले 200 करोड़

12/09/2026
Mary Kom
Main Slider

BB 20: मणिपुर को लेकर भावुक हुई मैरी कॉम, बोलीं- अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकी

08/09/2026
Razak Khan seeks refuge with ‘Premanand Maharaj’
मनोरंजन

‘महाभारत’ के घटोत्कच पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

07/09/2026
Sanjay Dutt
Main Slider

मराठी बोलने की फरमाइश पर संजय दत्त का दोटूक जवाब, महाराष्ट्र के मंत्री के सामने किया इनकार

07/09/2026
Next Post
HDFC

एचडीएफसी स्टॉक पर 50% से ज्यादा का रिटर्न जाने कैसे

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Havan

इस हाथ से हवन में आहुति देने से मिलती है इन देवी-देवता की कृपा, जानें महत्व

15/05/2026
Noida International Airport.

जेवर एयरपोर्ट निरीक्षण पर सीएम योगी: यूपी की विकास उड़ान को मिल रही नई रफ़्तार

25/10/2025
Actor Paresh Rawal met CM Dhami

अभिनेता परेश रावल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, बोले-शूटिंग के लिए राज्य का हर डेस्टिनेशन उपयुक्त

14/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version