• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Diwali Special: घर आने वाले मेहमानों के लिए बनाएं गोंद के लड्डू, जानें रेसिपी

Desk by Desk
29/10/2021
in फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोंद के लड्डू बाजार में तमाम मिठाइयों की दुकानों पर मिल जाते हैं। सेहत के लिहाज से गोंद के लड्डू बेहद फायदेमंद होते हैं। ये शरीर में गर्माहट लाते हैं और कमजोरी को दूर करते हैं। खाने में ये लड्डू बहुत स्वादिष्ट होते हैं। सर्दियों में अगर रोजाना रात को सोने से पहले गोंद का एक लड्डू खाकर गर्म दूध ​पीया जाए तो शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है, मौसमी बीमारियों से बचाव होता है और हड्डियों को मजबूती मिलती है।

धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना, आज खरीदने का है आखिरी मौका

अब चूंकि सर्दियों की आहट महसूस होने लगी है और दीपावली का शुभ अवसर भी आने वाला है। ऐसे मौके पर आपको घर पर गोंद के स्वादिष्ट लड्डू जरूर ट्राई करने चाहिए। इससे आप घर आए मेहमानों का मुंह भी मीठा करा सकती हैं और परिवार की सेहत का खयाल भी रख सकती हैं। जानिए गोंद के लड्डू की रेसिपी।

सामग्री

एक कप गेहूं का आटा, एक कप बूरा या पिसी हुई चीनी, चौथाई कप देसी घी, 100 ग्राम गोंद, 10 से 12 काजू, दो चम्मच खरबूजे के बीज, चौथाई चम्मच इलाएची पाउडर।

बनाने की विधि

1-सबसे पहले गोंद को एक प्लेट में निकालकर कुछ समय के लिए तेज धूप में रखें, ताकि उसके अंदर की नमी पूरी तरह से गायब हो जाए। इसके बाद गोंद को बारीक टुकड़ों में तोड़ लें। काजू को भी टुकड़ों में काट लें।

2– अब कड़ाही में थोड़ा घी डालकर गर्म कीजिए। इसमें थोड़ा थोड़ा गोंद डालकर फ्राई करें। गोंद घी में डलने के बाद पॉपकॉर्न की तरह फूलेगा। गोंद को फ्राई एकदम धीमी आंच पर करें ताकि वो अंदर तक अच्छे से ​फ्राई हो जाए।

3– गोंद के अच्छे से फ्राई हुआ है या नहीं, इसे चेक करने के लिए आप फ्राइड गोंद का एक टुकड़ा लेकर हाथ पर रखें और इसे हाथों से दबाएं। अगर ये चूरा बन जाता है तो समझिए अच्छे से सिंक गया है।

4– जब सारा गोंद फ्राई हो जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें और बचे घी में आटा डालें। इसे पंजीरी की तरह भूनें। गोल्डन होने दें। आटे को भूनने के बाद प्लेट में निकाल लें और इसी कड़ाही में खरबूजे के बीज डालकर भी हल्के से भून लें।

5– अब गोंद को बेलन की मदद से बारीक पीस लें। इसके बाद गोंद समेत सारी सामग्री को भुने आटे में मिक्स करें। अब इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें और इस मिश्रण से नींबू के आकार के गोल लड्डू बनाएं। मिश्रण के हल्का गरम रहते ही लड्डू बना लीजिए वरना ये बिखरने लगता है। अगर जरूरत पड़े तो थोड़ा घी पिघलाकर डाल सकते हैं।

सुझाव : आप चाहें तो लड्डू बनाने के लिए बूरा की जगह चाशनी में सारी सामग्री डालकर लड्डू तैयार कर सकती हैं। लेकिन इसमें घी की मात्रा आधा कप ही काफी रहेगी। चाशनी से बने लड्डू आसानी से बंध जाते हैं।

Tags: Diwali 2021laddusweet dish recipe
Previous Post

धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना, आज खरीदने का है आखिरी मौका

Next Post

दीपावली और छठ पर रेलवे का तोहफा, लखनऊ से चलेंगी इतनी त्योहार स्पेशल ट्रेनें

Desk

Desk

Related Posts

Halshasthi Vrat
Main Slider

संतान सुख की प्राप्ति के लिए महिलाएं करें हल षष्ठी व्रत, जानिए इसकी पूजा-विधि

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी से पहले ले आएं ये पौधे, घर में होगी सुख-समृद्धि की बरसात

01/09/2026
Janmashtami
धर्म

कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी, इस तरह घर पर करें कन्हैया की पूजा

01/09/2026
Tomato Chaat
Main Slider

घर पर बैठे- बैठे ले बनारस की चटपटी टमाटर चाट का स्वाद

01/09/2026
Pigmentation
Main Slider

झाइयों से छुटकारा दिलाएगा ये ब्यूटी हैक

01/09/2026
Next Post
Special trains will run for PET exam

दीपावली और छठ पर रेलवे का तोहफा, लखनऊ से चलेंगी इतनी त्योहार स्पेशल ट्रेनें

यह भी पढ़ें

PM Modi

पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर छह गिरफ्तार

22/03/2023

मानव तस्करी को समाप्त करने के लिए करना होगा सामूहिक प्रयास

30/07/2025
थानाध्यक्ष निरीक्षक राधेश्याम रॉय

घरों में ही रहकर मनायें त्योहार : राधेश्याम राय

04/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version