• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना, आज खरीदने का है आखिरी मौका

Writer D by Writer D
29/10/2021
in Business, Main Slider
0
gold

gold

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिवाली और धनतेरस से पहले ही आपको सरकार की तरफ से सस्ता सोना मिल रहा है और इसे खरीदने का आख‍िरी मौका है। सरकार ने को सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी किया है जिसमें आज यानी 29 अक्टूबर तक आप निवेश कर सकते हैं।

सरकार ने इस स्कीम के लिए इश्यू प्राइस 4,761 रुपये प्रति ग्राम तय की है। यानी आपको इसमें सोना बाजार से सस्ता मिल रहा है। यही नहीं, ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल तरीके से पेमेंट करने पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट दी जाएगी यानी ऑनलाइन खरीदने पर आपको प्रति ग्राम गोल्ड 4,711 रुपये का पड़ेगा। गौरतलब है कि सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना 4800 रुपये प्रति ग्राम के करीब है।

सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 की सातवीं सीरीज  के तहत सब्सक्रिप्शन पीरियड 25 अक्टूबर से शुरू हुआ था। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 की सातवीं सीरीज की सब्सक्रिप्शन पीरियड 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर है। इस किस्त के लिए सेटलमेंट डेट 2 नवंबर रखी गई है यानी इस स्कीम को सब्सक्राइब करने वाले लोगों को 2 नवंबर को गोल्ड बॉन्ड मिलेगा।

उत्तराखंड सरकार का कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 7 हजार तक मिलेगा बोनस

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड आरबीआई (RBI) सरकार की ओर से जारी करता है। इसके तहत आपको फिजिकल गोल्ड नहीं मिलता बल्कि उतने मूल्य का आपको सरकार की तरफ से एक बॉन्ड दिया जाता है। निवेशकों को ऑनलाइन या कैश से इसे खरीदना होता है और उसके बराबर मूल्य का सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड उन्हें जारी कर दिया जाता है। इसकी मैच्योरिटी पीरियड आठ साल की होती है। लेकिन पांच साल के बाद इसमें बाहर निकलने का विकल्प भी है। फिजिकली सोने की खरीदारी कम करने के लिए यह स्कीम लॉन्च की गई है।

अगर फायदे की बात करें तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज भी मिलता है। गोल्ड बॉन्ड में न्यूनतम एक ग्राम सोना का निवेश किया जा सकता है और आम आदमी के लिए अधिकतम निवेश की सीमा चार किलोग्राम है, जबकि हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) के लिए चार किलोग्राम और ट्रस्ट के लिए यह सीमा 20 किलोग्राम है। पिछले कुछ सालों में लोगों का रुझान सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में तेजी से बढ़ा है।

अगर सोने की कीमतों में इजाफा होता है, तो गोल्ड बॉन्ड निवेशकों को भी इसका फायदा मिलता है। ये बॉन्‍ड पेपर और इलेक्‍ट्रॉनिक फॉर्मेट में होते हैं। जिससे आपको फिजिकल गोल्‍ड की तरह लॉकर में रखने का खर्च भी नहीं उठाना पड़ता। इस गोल्‍ड की बिक्री बैंकों, डाकघरों, एनएसई और बीएसई के अलावा स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के जरिए होती है।

Tags: Sovereign Gold Bondsovereign gold bond 2021sovereign gold bond benefitssovereign gold bond pricewhat is sovereign gold bond
Previous Post

कुशीनगरः तेज रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, 5 की मौत

Next Post

Diwali Special: घर आने वाले मेहमानों के लिए बनाएं गोंद के लड्डू, जानें रेसिपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय: प्रधानमंत्री

17/07/2026
Share Market
Business

ग्रीन जोन में शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान

17/07/2026
Rajesh Kumar becomes loco pilot of hydrogen train
Main Slider

राजेश कुमार बने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लोको पायलट, रचा इतिहास

17/07/2026
Next Post

Diwali Special: घर आने वाले मेहमानों के लिए बनाएं गोंद के लड्डू, जानें रेसिपी

यह भी पढ़ें

new gst rate

अमूल को अपनों ने ही लगाई करोड़ों की चपत, कर्मचारी ने पत्नी के साथ मिलकर की किया धोखाधड़ी

18/02/2022
Dr. Bhaskar Prasad, CMS of Sultanpur, has been suspended.

मेरी नहीं, सरकार और योगी जी की अर्थी निकालो… विवादित बयान के बाद CMS सस्पेंड

27/10/2025
oxygen supply stopped at Bright Star Hospital

ब्राइट स्टार हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से 17 कोरोना मरीजों की मौत

29/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version