• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोविड मरीजों को बेहतर इलाज के लिये डीएम व सीएमओ प्रतिदिन करें दो बैठक : सीएम योगी

Desk by Desk
23/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
लखीमपुर खीरी में छात्रा से दुराचार हत्या Student misbehaved in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी में छात्रा से दुराचार हत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि कोविड प्रभावित लोगों को सुचारु और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। ऐसा कराने के लिए सभी जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिन में दो बार बैठक जरूर करें।

सुबह की बैठक अस्पताल में हो, जबकि शाम की बैठक इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेण्टर में की जाए। बैठक में सामने आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित कराया जाए। मुख्यमंत्री यहां अपने सरकारी आवास पर बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी कोविड चिकित्सालयों में तैनात चिकित्सक व स्टाफ नर्स वाॅर्ड में जाकर मरीजों का उपचार करें।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रतिदिन एक लाख 30 हजार कोविड टेस्ट करने पर संतोष व्यक्त किया। इसके साथ ही कहा कि प्रदेश में टेस्टिंग तथा कोविड अस्पतालों में बेड्स की संख्या बढ़ाने के लिये अग्रिम रणनीति तैयार रहे। उन्होंने लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर नगर, गोरखपुर आदि जिलों में संक्रमितों की संख्या को देखते हुए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिया। कहा कि इन जिलों में संक्रमित लोगों की जीवन रक्षा के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।

एकता कपूर को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से मिली अंतरिम राहत

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर कोई भी धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन न किया जाए। कोविड-19 के प्रोटोकाॅल का पालन हर हाल में सुनिश्चित कराया जाए। किसी भी स्थान पर पांच से अधिक लोग एकत्र न हों। कहीं भीड़ न इकट्ठा होने पाए।

उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिये ।बाढ़ पीड़ित को राशन किट का वितरण कराया जाए। उन्होंने पूरे प्रदेश में शनिवार और रविवार को स्वच्छता और सेनिटाइजेशन कार्यों को निरन्तर व प्रभावी ढंग से कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता समितियों को बहाल करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालय बनाए जाने हैं। इस सम्बन्ध में सांसद एवं विधायकों के साथ प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए। पंचायत भवन में मिनी सचिवालय और सार्वजनिक कार्यक्रमों स्थान की व्यवस्था की जानी चाहिए।

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत संचालित होने वाले कार्यक्रमों के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्हें त्वरित और प्रभावी ढंग से संचालित कराया जाए। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में मौजूद उत्तर प्रदेश के भवनों में ओडीओपी के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाए। अयोध्या में बनने वाले राज्यों के अतिथि गृह में भी ओडीओपी के उत्पादों को प्रदर्शित करने की व्यवस्था की जाए।

Tags: better treatment of covid patientscm yogiकोविड मरीजों को बेहतर इलाज
Previous Post

राजस्थान के जोधपुर में 1 घंटे में हो गया तलाक, जानिए वजह

Next Post

देश सेवा की अलख जगेगी, तभी आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को मूर्तरूप मिलेगा : ओमपाल

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
Next Post

देश सेवा की अलख जगेगी, तभी आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को मूर्तरूप मिलेगा : ओमपाल

यह भी पढ़ें

संगीत सोम Sangeet Som

संगीत सोम ने लव जेहाद को बताया ‘आतंकवाद’, कहा- हाथ में कलावा, दिल में छलावा?

03/11/2020
Share Market

शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 799 अंक लुढ़का

22/02/2022
डीडीसी चुनाव में बीजेपी की जीत BJP wins in DDC election

जम्मू-कश्मीर: रविशंकर बोले- डीडीसी चुनाव में बीजेपी की जीत लोकतंत्र और आशा की जीत

23/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version