• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डीएम के औचक निरीक्षण में खुली स्कूल की हकीकत, 4 फरवरी 2025 से गैरहाजिर मिला शिक्षक

Writer D by Writer D
02/09/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
DM Mayur Dixit

DM Mayur Dixit

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या-3, ज्वालापुर और राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या-18, कनखल का औचक निरीक्षण किया। डीएम के अचानक स्कूल पहुंचने से विद्यालयों में व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने आई। उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों से संवाद किया।

जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से उनके पाठ्यक्रम से संबंधित सवाल पूछकर शैक्षणिक स्तर का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों से यह भी पूछा कि उन्हें विद्यालय में मध्याह्न भोजन नियमित रूप से मिल रहा है या नहीं और भोजन की गुणवत्ता कैसी है।

334 में 204 छात्र मिले उपस्थित, एक शिक्षक लंबे समय से गैरहाजिर

निरीक्षण के दौरान प्रधान अध्यापक श्रीमती सरिता रानी चौधरी ने जिलाधिकारी को बताया कि विद्यालय में कुल 334 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जबकि निरीक्षण के दिन 204 विद्यार्थी उपस्थित थे। विद्यालय में कुल 12 शिक्षक कार्यरत हैं। प्रधान अध्यापक ने बताया कि शिक्षक प्रमुद अहमद 04 फरवरी 2025 से विद्यालय से अनुपस्थित चल रहे हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों के मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भोजन निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराने के साथ ही बच्चों के भोजन में हरी सब्जी शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को पौष्टिक और स्वच्छ भोजन मिलना जरूरी है।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने शिक्षकों से पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने को कहा।

जिलाधिकारी ने शिक्षकों को समय-समय पर छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा, उपस्थिति और शैक्षणिक प्रगति में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। । उन्होंने कहा कि जनपद के सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Tags: DM Mayur Dixitharidwar newsUttarakhand News
Previous Post

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिला जर्मनी का प्रतिनिधिमंडल

Next Post

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील

Writer D

Writer D

Related Posts

Four unrecognized madrasas sealed in Udham Singh Nagar
Main Slider

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील

02/09/2026
CM Yogi
Main Slider

सपा की सरकार में सैफई सिंडिकट खून चूसने का काम करता था: मुख्यमंत्री योगी

02/09/2026
BJP
Main Slider

यूपी चुनाव से पहले BJP में सवर्ण आयोग की मांग तेज, जेपी नड्डा से मिले सांसद

02/09/2026
road caves in near IT Crossing.
Main Slider

लखनऊ में बारिश बनी आफत, IT चौराहे के पास धंसी सड़क; गड्ढे में गिरा बाइक सवार

02/09/2026
Homegaurd Recruitment Exam
Main Slider

UP होमगार्ड भर्ती में PET की तारीख तय, इस दिन मैदान में उतरेंगे चयनित अभ्यर्थी

02/09/2026
Next Post
Four unrecognized madrasas sealed in Udham Singh Nagar

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील

यह भी पढ़ें

Sukhbir Singh Badal

सुखबीर सिंह बादल पर गोल्डन टेंपल के गेट पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

04/12/2024
एनसीपी विधायक भरत भालके का निधन NCP MLA Bharat Bhalke dies

महाराष्ट्र में एनसीपी को बड़ा, पार्टी के विधायक भरत भालके का निधन

28/11/2020

किसान आंदोलन-दुर्गा पूजा को देखते हुए UP सरकार अलर्ट, 20 IPS अधिकारी नियुक्त

11/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version