• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धनतेरस पर न खरीदें ये चीजें, वरना रूठ जाएगी मां लक्ष्मी

Writer D by Writer D
18/10/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
dhanteras

dhanteras

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिवाली के पांच दिनों के त्योहार की शुरुआत धनतेरस (Dhanteras) से होती है। इसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। धनतरेस हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वंतरि जी की पूजा होती है। इस दिन नई चीजें खरीदना बहुत शुभ होता है। धनतेरस (Dhanteras) पर की गई खरीदारी से घर में धन की बढ़ोतरी होती है।

हालांकि, मान्यताओं के अनुसार 7 ऐसी चीजें भी हैं, जिसे धनतेरस के दिन खरीदना शास्त्रों में वर्जित माना गया है। इन चीजों को खरीदने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं, जिससे घर में दरिद्रता आ जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन कौनसी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए?

कब है धनतेरस (Dhanteras) ?

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 18 अक्टूबर शनिवार को दोपहर में 12:18 बजे पर होगी। यह तिथि 19 अक्टूबर रविवार को दोपहर 01:51 बजे तक रहेगी। ऐसे में इस साल धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

लोहे से बनी

धनतेरस (Dhanteras) पर धातु खरीदने की परंपरा है, लेकिन इस दिन लोहे से बनी चीजों को खरीदना शुभ नहीं माना जाता। मान्यताओं के अनुसार, लोहा शनिदेव का कारक होता है। धनतेरस पर इसकी खरीदारी जीवन में अशुभता लाती है।

स्टील से बनी

धनतेरस (Dhanteras) के दिन स्टील के बर्तन या अन्य सामान नहीं खरीदने चाहिए, इसलिए इस दिन स्टील से बनी चीजों की खरीदारी से बचें।

कांच से बनी

कांच का संबंध राहु से माना जाता है, इसलिए धनतेरस के दिन कांच से बनी कोई भी चीज नहीं खरीदनी चाहिए, क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है।

नुकीली चीजें

धनतेरस व के दिन सुई, कैंची, चाकू जैसी धारदार या नुकीली चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। मान्यता है कि इस दिन घर में नुकीली चीजें लाने से दुर्भाग्य और नकारात्मकता आती है।

खाली बर्तन

धनतेरस (Dhanteras) के दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन ध्यान रहें कि इस दिन घर में खाली बर्तन न लाएं। खाली बर्तन घर में खालीपन का संकेत देते हैं।

काले रंग की चीजें

धनतेरस के दिन काले रंग की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। काले रंग की चीजें अशुभ मानी जाती है। ऐसे में धनतेरस के दिन काले रंग की चीजें या कपड़े खरीदने से बचना चाहिए।

तेल और घी

धनतेरस (Dhanteras) के दिन तेल और घी खरीदना अशुभ होता है। अगर इनकी जरूरत है, तो धनतेरस से एक दिन पहले ही इन चीजों को खरीद लेना चाहिए। धनतेरस के दिन तेल और घी खरीदने से आर्थिक तंगी आ सकती है।

Tags: Dhanteras
Previous Post

धनतेरस की रात इन जगहों पर जलाएं दीपक, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Next Post

धनतेरस पर इन मुहूर्तों में करें खरीदारी, घर आएगी अपार समृद्धि!

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Facial
फैशन/शैली

घर पर ही करें फेशियल, मिलेगा पार्लर जैसा निखार

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Pets
फैशन/शैली

ऐसे करें अपने पालतू की देखभाल, लापरवाही पड़ सकती है भारी

28/08/2026
Next Post
Dhanteras

धनतेरस पर इन मुहूर्तों में करें खरीदारी, घर आएगी अपार समृद्धि!

यह भी पढ़ें

Utpanna Ekadashi

उत्पन्ना एकादशी पर करें राशिनुसार ये उपाय, बरसेगी श्री हरि कृपा

15/11/2025

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 99.56 लाख हुई, 95 लाख के करीब रोगमुक्त

17/12/2020
CM Yogi

पीड़ितों की सहायता में लापरवाही पर होगी कार्रवाई: सीएम योगी

21/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version