• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीरियड्स के दौरान न करें ये गलतियां हो सकता है नुकसान

Writer D by Writer D
08/05/2026
in फैशन/शैली
0
Periods

Periods cramp

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पीरियड्स (Periods) यानी माहवारी के समय कई महिलाओं को सिरदर्द, बदन दर्द, ब्‍लीडिंग और अनिद्रा जैसी तकलीफें होती हैं. इसके कारण उनका डेली रूटीन डिस्‍टर्ब हो जाता है.

डॉक्टर्स कहते हैं कि महिलाओं के साथ अक्सर ऐसी दिक्कतें पैड, खान-पान और पेनकिलर की वजह से भी हो सकती हैं. जाने-अनजाने इस तरह की गलतियां आपको भारी पड़ सकती हैं. आइए आपको बताते हैं कि महिलाओं को पीरियड्स में कौन सी गलतियां करने बचना चाहिए.

पेनकिलर-

माहवारी के दर्द से राहत पाने के लिए महिलाएं अक्सर पेनकिलर का सहारा लेती हैं. ऐसा करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है. अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, पीरियड्स के दौरान ली जाने वाली पेनकिलर आपकी सेहत के लिए बेहद हानिकारक होती है. इस तरह की दवा का सेवन करने से आपके शरीर से अच्छे बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं. इसकी वजह से महिला को हार्ट अटैक,अल्सर, किडनी, लीवर और आंत से संबंधी दिक्कतें हो सकती है.

खुशबूदार परफ्यूम का इस्‍तेमाल-

अक्‍सर लड़कियां पीरियड्स के दौरान रक्त से आने वाली दुर्गंध को खत्म करने के लिए परफ्यूम का इस्‍तेमाल करने लगती है. ऐसा करने से आपको यीस्‍ट इंफेक्‍शन के साथ कई अन्य इंफेक्‍शन का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि परफ्यूम में सिंथेटिक और दूसरे केमिकल मौजूद होते हैं जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं.

डाइटिंग करना-

पीरियड्स के दौरान पौष्टिक और पर्याप्त मात्रा में भोजन करना बहुत जरूरी होता है. इस समय किसी भी कारण से खाना छोड़ना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. याद रखें इस समय शरीर बेहद कमजोर होता है, ऐसे में खाना छोड़ना भारी पड़ सकता है. कोशिश करें कि आप जो भी आहार लें वो पौष्ट‍िक ही हो.

पैड को लेकर लापरवाही-

कई बार आलस तो कई बार विज्ञापनों में पैड को लेकर किए गए कई लुभावने दावों के चक्कर में पड़कर महिलाएं लंबे समय तक एक ही पैड का इस्‍तेमाल करती है. पीरियड्स के दौरान ये बहुत जरूरी है कि आप हर तीन घंटे पर सैनेटरी नैपकिन बदलती रहें. इससे आप संक्रमण से सुरक्षित रहेंगी. साथ ही दुर्गंध की समस्या भी नहीं होगी.

रेयान कॉटन पैड का इस्‍तेमाल-

अक्सर माहवारी के दौरान यूज किए जाने वाले अधिकतर पैड रेयान, कॉटन या दोनों से मिलकर बने होते हैं. लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसमें हानिकारक केमिकल्स और पेस्‍टीसाइड का इस्‍तेमाल किया जाता है. जिसका बुरा असर महिलाओं की फर्टिलिटी पर असर पड़ता है. एफडीए की मानें तो ‘इसमें मौजूद डाइऑक्सिन वजाइना के टिश्यू पर गलत असर डालता है. हमेशा ऑर्गेनिक कॉटन से बने पैड का ही इस्‍तेमाल करना चाहिए.

एक्‍सरसाइज से परहेज-

पीरियड्स के समय महिलाएं अक्सर सुस्त हो जाती हैं. ऐसे में वो हल्की-फुलकी कसरत करने से भी परहेज करने लगती हैं. लेकिन आपको बता दें, पीरियड्स के दौरान एक्‍सरसाइज जरूर करनी चाहिए. ऐसा करने से आपके शरीर से पसीने के रूप में सारे टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं.

असुरक्षित संबंध-

कई महिलाओं को लगता है कि पीरियड्स के दौरान उनके गर्भवती होने की संभावना खत्म हो जाती है. लेकिन ऐसा नहीं है. इस दौरान भी गभर्वती होने की संभावना बनी रहती है. इसके अलावा संक्रमण से बचने के लिए भी इस दौरान संबंध बनाने से परहेज करना चाहिए.

Tags: claiming in periods will be dangerousCommon Mistakes During Periodsdifficulty sitting for long periods of timeperiods hacks
Previous Post

समर वेकेशन में बच्चों के साथ ट्रिप पर इन बातों का रखें ध्यान

Next Post

पेट में जलन में इन उपायों से मिलेगा आराम

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Underarms
फैशन/शैली

इन उपायों से दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन

20/09/2026
Sunscreen
फैशन/शैली

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

20/09/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

चेहरे की टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

20/09/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
Papaya
फैशन/शैली

ये फल आपकी खूबसूरती में कर देगा इजाफा, ऐसे करें इस्तेमाल

20/09/2026
Next Post
burning sensation

पेट में जलन में इन उपायों से मिलेगा आराम

यह भी पढ़ें

fire in domestic cylinder

चाय बनाते समय घरेलू सिलेंडर में लगी भीषण आग, आठ बच्चों समेत 15 लोग झुलसे

12/12/2020
अखिलेश यादव akhilesh yadav

प्रदेश में अपराधी रोज एक नया अध्याय गढ़ रहे हैं : अखिलेश

11/10/2020
Priyanka Gandhi

अडानी लिखा बैग लेकर पहुंचीं प्रियंका गांधी, राहुल बोले- क्यूट है

10/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version