• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोविड टेस्ट से न हिचकिचाए, अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लें : योगी

Writer D by Writer D
07/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों के लिए राज्यों को निःशुल्क कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराए जाने तथा ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ को दीपावली तक विस्तारित किए जाने के भारत सरकार के निर्णयों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकारों को 18 से 44 वर्ष के युवाओं को वैक्सीन देने के लिए जो स्वतंत्रता दी गई थी, अनेक राज्य सरकारें ऐसी थी, जो इस अर्थ को वहन करने में दिक्कत महसूस कर रही थीं। उन्होंने राज्यों की इस समस्या के समाधान के लिए प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक नागरिक के लिए निःशुल्क वैक्सीन की घोषणा करके आगामी 21 जून से इसे लागू करने के लिए आज प्रधानमंत्री जी ने देश को आश्वस्त किया है।

उच्च शिक्षा के छात्रों को गुणवत्तापरक और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान की जाए : योगी

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत माह मई और जून का खाद्यान्न 80 करोड़ देशवासी प्राप्त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने हर गरीब के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ को दीपावली तक आगे बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है, ताकि संकट के समय किसी भी गरीब को भूखा न सोना पड़े और इस महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा सके। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में पूरा देश कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूती से लड़ रहा है। कोरोना की प्रथम वेव में पूरे देश में जीवन और जीविका को सफलतापूर्वक बचाने के बाद जिस मजबूती के साथ देश को प्रधानमंत्री जी का यशस्वी नेतृत्व प्राप्त हुआ, उससे देश दूसरी लहर को भी पूरी तरह नियंत्रित करने के नजदीक है।

मुख्यमंत्री जी ने सभी प्रदेशवासियों से कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री जी ने कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करने का आह्वान किया है। ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। कोई भी कोविड टेस्ट से न हिचकिचाए। अपनी बारी आने पर सभी लोग वैक्सीन अवश्य लें। किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाह में पड़ने के बजाय वैक्सीन का सुरक्षा कवच जरूर प्राप्त करें। उन्होंने उत्कृष्ट नेतृत्व और संवेदनशीलता के लिए प्रधानमंत्री जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

Tags: cm yogiup newsYogi News
Previous Post

उच्च शिक्षा के छात्रों को गुणवत्तापरक और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान की जाए : योगी

Next Post

आंशिक कोरोना कर्फ्यू के बावजूद भी औद्योगिक गतिविधियां भी चल रही : सहगल

Writer D

Writer D

Related Posts

School van pelted with stones during Kanwar Yatra.
Main Slider

लखनऊ में कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूल वैन पर पथराव, बच्चों में मची दहशत

03/08/2026
Prashant Kishor
Main Slider

सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री होना मेरी जीत का कारण: प्रशांत किशोर

03/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सदन का समय बर्बाद कर जनता के धन का दुरुपयोग का घोतक न बने विपक्ष: केशव मौर्य

03/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

पूर्व सरकारों की छोड़ी गंदगी साफ कर रही है वर्तमान सरकार : ए.के. शर्मा

03/08/2026
CM Dhami
Main Slider

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

03/08/2026
Next Post
navneet sehgal

आंशिक कोरोना कर्फ्यू के बावजूद भी औद्योगिक गतिविधियां भी चल रही : सहगल

यह भी पढ़ें

कोरोना के दौर में भारत-अमेरिका को मिलकर काम करने की ज्यादा जरूरत – US  विदेश मंत्री

28/07/2021
Lalu-Rabri get relief from court in land for job case

Land for Job Case: लालू-राबड़ी को कोर्ट से राहत, फिजिकल पेशी से मिली छूट

16/02/2026
The Kerala Story

‘द केरल स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई सेंचुरी, बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म

14/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version