• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नौकरी और बिजनेस में सफलता पाने के लिए करे ये खास उपाय

Writer D by Writer D
23/06/2021
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
parigha yoga

नौकरी और बिजनेस

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क।आज अधिक आश्विन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज शाम 5 बजकर 50 मिनट तक रहेगी | साथ ही आज पूरा दिन पार कर देर रात 1 बजकर 24 मिनट तक परिध योग रहेगा | इस योग में शत्रु के विरूद्ध किए गए कार्य में सफलता मिलती है अर्थात शत्रु पर विजय अवश्य मिलती है। इसके अलावा आज रात 12 बजकर 27 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा| आर्द्रा को छठा नक्षत्र माना जाता है।

यदि आप विदेश में नौकरी करने के इच्छुक हैं और जल्द से जल्द वहां सेटेल होना चाहते हैं तो आर्द्रा नक्षत्र में एक कच्चा नारियल और साथ ही 11 साबुत बादाम लें। अब नारियल और बादाम को एक काले कपड़े में बांधकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपकी इच्छा जल्द ही पूरी होगी।

अगर आपके किसी अजीज ने आपको कोई महत्वपूर्ण काम दिया है और आप उसे पूरी मेहनत के साथ पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उसमें आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आर्द्रा नक्षत्र में देवी सरस्वती के मन्दिर में जाकर आसन पर बैठकर देवी मां की विधिवत पूजा करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपका कार्य समय पर पूरा होगा।

अपने दाम्पत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए आर्द्रा नक्षत्र में रात को सोते समय अपने सिरहाने पर 2 मूली रखकर सोएं और सुबह उठकर उन्हें किसी मंदिर में दान कर दें। यह प्रक्रिया आर्द्रा नक्षत्र से शुरू करके लगातार 7 दिनों कर करें। ऐसा करने से आपके दाम्पत्य जीवन में  खुशियों की बौछार आने लगेगी।

यदि आप अपने बिजनेस को दूसरे राज्य में फैलाना चाहते हैं या विदेश में व्यापार करना चाहते हैं या बिजनेस को बहुत आगे बढ़ता देखना चाहते हैं तो आर्द्रा नक्षत्र के दौरान हाथ में कच्चा कोयला लेकर बहते जल में प्रवाहित कर दें और संभव हो तो चांदी की एक ठोस गोली अपने ऑफिस या दुकान की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके बिजनेस में दिन-रात तरक्की ही तरक्की होगी।

धन-धान्य और भौतिक सुखों में वृद्धि के लिए आर्द्रा नक्षत्र के दौरान मंदिर के आंगन में मिट्टी के शिवलिंग की स्थापना करें और विधि-विधान से पूजा करके शिवलिंग पर जल अर्पित करें। जल अर्पित करते समय ‘ऊँ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।  ऐसा करने से आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी।

यदि आप पर घर-परिवार की बहुत अधिक जिम्मेदारियां हैं, लेकिन आर्थिक समस्या के चलते आप उन्हें पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो आर्द्रा नक्षत्र में रात को सोते समय अपने सिरहाने पर चन्दन का छोटा-सा टुकड़ा रख कर सोएं और सुबह उस चन्दन को राहु के मंत्र का जाप करते हुए जल में प्रवाहित कर दें। मंत्र है-‘ऊँ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम:’ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे करके सुधरने लगेगी।

यदि आपको किसी कारणवश मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है या आप किसी बात को लेकर कुछ दिनों से चिंतित हैं तो इस परेशानी को दूर करने के लिए आर्द्रा नक्षत्र में चन्दन की माला लेकर गले में पहनें। साथ ही आर्द्रा नक्षत्र में चन्दन को पीसकर, उसका तिलक मस्तक पर लगाएं। ऐसा करने से आपकी मानसिक परेशानियों का निवारण जल्द ही होगा

अड़चन आ रही है तो आर्द्रा नक्षत्र में अपने घर के मंदिर में एक छोटी-सी लकड़ी की चौकी रखें और उस पर गंगाजल से छींटा मारें। अब उस चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाएं और मां सरस्वती की प्रतिमा को उस चौकी पर स्थापित करके, पीले रंग का वस्त्र मां को पहनाएं और सोलह श्रृंगार से मां को सजाएं। इसके बाद देवी मां के चरणों में सफेद पुष्प अर्पित करके खोए की मीठाई का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।

Tags: ardra nakshatraAstrologyfridat totkeHappinessparigha yogarelgionshukrawaar totkeupayupay for jobupayfor succesfull business
Previous Post

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की गोली लगने से मौत

Next Post

जीवनभर धन के लिए तरसते हैं ये तीन आदत के लोग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
Vidur niti

जीवनभर धन के लिए तरसते हैं ये तीन आदत के लोग

यह भी पढ़ें

Bread Cheela

इस बार ट्राई करें ब्रेड चीला, इस डिश के स्वाद में डूब जाएंगे

07/09/2025
Gyanvapi

Gyanvapi: हिंदू पक्ष के हक में फैसला, कोर्ट ने कहा- श्रृंगार गौरी केस सुनने योग्य

12/09/2022
किसान आन्दोलन से कई ट्रेन निरस्त Many trains canceled due to farmer movement

पंजाब में किसान आंदोलन के चलते स्पेशल ट्रेनें 14 अक्तूबर तक रद्द

12/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version