• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाशिवरात्रि पर ऐसे करें शिव जी को प्रसन्न, दूर हो जाएंगे दुख-दर्द

Writer D by Writer D
18/02/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
Mahashivratri

Masik Shivratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवों के देव महादेव (Mahadev) कई लोगों को इष्ट देव हैं जिनसे जुड़ी हर तिथि पर उनके भक्त व्रत-उपवास एवं पूजा करते हुए आशीर्वाद की कामना करते हैं।

इस दिन भक्तों को पूजा-अर्चना के साथ कुछ उपाय भी करने चाहिए जो प्रभावी होते हुए आपके जीवन को संवारने का काम करें। आज इस कड़ी में हम आपको शिवपुराण में बताए गए कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें करने से भोलेनाथ प्रसन्न होंगे और दुख-दर्द दूर करते हुए आपकी किस्मत को चमकाएंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

शिवजी की पूजा का महत्‍व

शिवजी की पूजा के लिए सबसे महत्‍वपूर्ण माना गया है। शिवपुराण में बताया गया है कि शिवजी का अभिषेक करने और साथ में चंद्रमा की पूजा करने से व्‍यक्ति को मानसिक बल प्राप्‍त होता है। कहते हैं चंद्रमा को शिवजी ने अपने मस्‍तक पर धारण किया हुआ है इसलिए शिवजी के साथ चंद्रमा की पूजा करना आपको समृद्धिशाली बनाता है और आपके घर में मां लक्ष्‍मी का वास होता है। सोमवार को शिवजी की पूजा के बाद किसी गरीब ब्राह्मण को देसी घी से बना भोजन करवाने से शिवजी की विशेष कृपा मिलती है।

पारद शिवलिंग की स्‍थापना

अगर आप भी अपने घर में शिवलिंग की स्‍थापना करना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के अवसर पर यह शुभ कार्य कर सकते हैं। महाशिवरात्रि के दिन पारद शिवलिंग की स्थापना करके इनकी पूजा करें। इसके बाद हर दिन शिवलिंग पर शमी के पत्ते चढाएं। इससे धन संपत्ति भोगकर व्यक्ति मृत्यु के बाद उत्तम गति को प्राप्त होता है।

हरसिंगार के फूल

वैसे तो भगवान शिव को भांग, धतूरा, बेलपत्र और आंकड़े के फूल चढ़ाए जाते हैं। लेकिन शिवपुराण में बताया गया है कि शिवजी की पूजा में हरसिंगार के फूलों का प्रयोग करने से मनुष्‍य को सुख शांति और संपत्ति की प्राप्ति होती है। हरसिंगार के फूलों को वास्‍तु में भी बहुत खास माना गया है। कहते हैं इनकी महक से घर में सकारात्‍मक ऊर्जा प्रवेश करती है।

शिवलिंग पर चावल

शिवपुराण में शिवजी की पूजा में अक्षत का प्रयोग सबसे जरूरी बताया गया है। मान्‍यता है कि शिवजी को अटूट चावल चढ़ाने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है। धन लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। ध्यान रखें कि पूजा में सदैव कच्चे चावल का प्रयोग करना चाहिए और इन्‍हें कम से कम 3 बार स्‍वच्‍छ जल से धोना चाहिए।

बेल के वृक्ष से जुड़ा है यह उपाय

भगवान शिव को बेलपत्र सर्वाधिक प्रिय है और शिवजी की पूजा में बेलपत्र का महत्‍व सबसे ज्‍यादा है। शिवपुराण में बताया गया है कि किसी भूखे व्यक्ति को बेल के वृक्ष के नीचे खीर का भोजन करवाने से मनुष्य को शिवजी की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे व्यक्ति साक्षात शिवजी को भोजन करवाने का पुण्य प्राप्त करके जीवन में तमाम भौतिक सुखों को हासिल कर लेता है और मृत्‍यु के बाद बैकुंठ को प्राप्‍त करता है।

Tags: Astrology tipsastrology tips in hindimahashivratriMahashivratri 2023mahashivratri newsshiv poojan
Previous Post

महाशिवरात्रि पर इन मंत्रों का करें जाप, शिवजी पूरी करेंगे हर मनोकामना

Next Post

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आजमाएं ये उपाय, नही करानी पड़ेगी सर्जरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
फैशन/शैली

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

21/10/2026
money plant
धर्म

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

21/10/2026
फैशन/शैली

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

21/10/2026
Next Post
Breast

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आजमाएं ये उपाय, नही करानी पड़ेगी सर्जरी

यह भी पढ़ें

आजम खान गुरूर है आप अपने गुरुर की हिफाजत करो : अब्दुल्ला आजम

05/02/2022
Lok Sabha Speaker

भारत में पहली बार लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव, ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस ने के. सुरेश को उतारा

25/06/2024

झुर्रियां से मिलेगा छुटकारा, करें इस स्क्रब का इस्तेमाल

15/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version