• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पांच शुभ योगों में करें विश्वकर्मा पूजा, जानें आज के दिन का महत्व

Writer D by Writer D
17/09/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Vishwakarma Puja

Vishwakarma Puja

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज विश्वकर्मा पूजा (Vishwakarma Puja) है। आज के दिन लोग भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित करते हैं और उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ था, इसलिए इसे विश्वकर्मा जयंती भी कहते हैं। सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा का जिक्र 12 आदित्यों और लोकपालों के साथ ऋग्वेद में भी होता है।

पांच शुभ योगों में है विश्वकर्मा पूजा (Vishwakarma Puja) 

इस साल विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पांच शुभ योग रवि योग, अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, द्विपुष्कर योग और सिद्धि योग बना हुआ है. इन योगों के कारण विश्वकर्मा पूजा का महत्व और भी बढ़ गया है. यह दिन व्रत और पूजा-पाठ के लिए फलदायी है.

सर्वार्थ सिद्धि योगः प्रातः 06 बजकर 07 मिनट से दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक

द्विपुष्कार योगः दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से दोहपर 02 बजकर 14 मिनट तक

रवि योगः प्रातः 06:07 बजे से लेकर दोपहर 12:21 बजे तक

सिद्धि योगः प्रातःकाल से लेकर पूरी रात तक

अमृत सिद्धि योगः सुबह 06 बजकर 07 मिनट से दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक

इन योगों का महत्व

सर्वार्थ सिद्धि योग आपके मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला है. रवि योग अमंगल को दूर कर शुभ फल देने वाला है. द्विपुष्कर योग में किए गए पूजा-पाठ का फल दो गुना प्राप्त होता है. सिद्धि और अमृत सिद्धि योग भी शुभ माने जाते हैं.

विश्वकर्मा पूजा (Vishwakarma Puja) का चैघड़िया मुहूर्त

शुभ – उत्तमः सुबह 07 बजकर 39 मिनट से सुबह 09 बजकर 11 मिनट तक

चर – सामान्यः दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से दोपहर 01 बजकर 48 मिनट तक

लाभ – उन्नतिः दोपहर 01 बजकर 48 मिनट से दोपहर 03 बजकर 20 मिनट तक

अमृत- सर्वोत्तमः दोपहर 03 बजकर 20 मिनट से शाम 04 बजकर 52 मिनट तक

विश्वकर्मा पूजा (Vishwakarma Puja) राहुकाल

विश्वकर्मा पूजा के दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 11 मिनट से सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक है. राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है.

विश्वकर्मा पूजा (Vishwakarma Puja) विधि

भगवान विश्वकर्मा की पूजा और यज्ञ विशेष विधि-विधान से होता है। इसकी विधि यह है कि यज्ञकर्ता पत्नी सहित पूजा स्थान में बैठे। इसके बाद विष्णु भगवान का ध्यान करें। अब हाथ में पुष्प, अक्षत लेकर मंत्र पढ़े और चारों ओर अक्षत छिड़के। अपने हाथ में रक्षासूत्र बांधे एवं पत्नी को भी बांधे।

पुष्प जलपात्र में छोड़ें। इसके बाद हृदय में भगवान विश्वकर्मा का ध्यान करें। दीप जलाएं, जल के साथ पुष्प एवं सुपारी लेकर संकल्प करें। शुद्ध भूमि पर अष्टदल कमल बनाए। उस पर जल डालें। इसके बाद पंचपल्लव, सप्त मृन्तिका, सुपारी, दक्षिणा कलश में डालकर कपड़े से कलश की तरफ अक्षत चढ़ाएं। चावल से भरा पात्र समर्पित कर विश्वकर्मा बाबा की मूर्ति स्थापित करें और वरुण देव का आह्वान करें। पूजन के बाद विविध प्रकार के औजारों और यंत्रों आदि की पूजा कर हवन यज्ञ करें।

क्यों की जाती है विश्वकर्मा जी की पूजा- भगवान विश्वकर्मा को पौराणिक काल का पहला वास्तुकार माना जाता है। मान्यता है कि हर साल अगर आप घर में रखे हुए लोहे और मशीनों की पूजा करते हैं तो वो जल्दी खराब नहीं होते हैं। मशीनें अच्छी चलती हैं क्योंकि भगवान उन पर अपनी कृपा बनाकर रखते हैं। भारत के कई हिस्सों में विश्वकर्मा जयंती बेहद धूम धाम से मनाई जाती है।

Tags: vishwakarma jayantiVishwakarma PujaVishwakarma Puja 2022Vishwakarma Puja importanceVishwakarma Puja muhurat
Previous Post

विश्वकर्मा पूजा पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना होगा भरी नुकसान

Next Post

जानें कब से शुरू हैं शारदीय नवरात्र, नोट करें कलश स्थापना का मुहूर्त और घटस्थापना विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा सियासी संकेत! NCP के दोनों गुटों से BJP बोली- पहले विलय, फिर NDA

18/07/2026
Sonam Wangchuk's wife Geetanjali issues ultimatum to Safdarjung Hospital
Main Slider

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक, पत्नी ने इलाज को लेकर रखी शर्त

18/07/2026
Next Post
Shardiya Navratri

जानें कब से शुरू हैं शारदीय नवरात्र, नोट करें कलश स्थापना का मुहूर्त और घटस्थापना विधि

यह भी पढ़ें

investment in up

योगी सरकार की बड़ी पहल, देश के तीन मेट्रो सिटी में स्थापित करेगी इन्वेस्ट यूपी का ऑफिस

18/04/2025
पुलिसकर्मी के कान-नाक काटकर आरोपी फरार

पुलिसकर्मी के कान-नाक काटकर आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

25/05/2021
Rohit Sharma

रोहित शर्मा की कोविड रिपोर्ट एक बार फिर से पॉज़िटिव

29/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version