• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डोनाल्ड ट्रंप बोले- जो बाइडेन जीत जाते हैं, तो चीन जीत जाएगा

Desk by Desk
15/10/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति
0
डोनाल्ड ट्रम्प Donald Trump

Donald Trump

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि जल्द देश के पास कोविड-19 का सुरक्षित और प्रभावी टीका उपलब्ध होगा। उन्होंने देश के कॉरपोरेट जगत को भरोसा दिलाया कि अगर वह दोबारा निर्वाचित होते हैं। तो आशा, अवसर और विकास को आगे बढ़ाएंगे। ट्रंप ने दावा किया कि चीन ने दुनिया में वायरस फैलाया और केवल ट्रंप प्रशासन ही उसे जवाबदेह बना सकता है, अगर मैं निर्वाचित नहीं हुआ तो 20 से भी कम दिनों में चीन का अमेरिका पर कब्जा हो जाएगा।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस से ही न्यूयॉर्क, शिकागो, फ्लोरिडा, पिट्सबर्ग, शोबोयगन, वाशिंगटन डीसी के इकोनॉमिक क्लब को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका के सामने आसान विकल्प है। यह विकल्प मेरी अमेरिकी समर्थक नीतियों के तहत ऐतिहासिक समृद्धि है या कट्टर वामपंथी विचार के अंतर्गत भारी गरीबी और मंदी है, जिससे आप अवसाद में चले जाएंगे।

एक अक्टूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने और सेना के अस्पताल में चार दिन और तीन रात तक भर्ती होने और कई प्रायोगिक दवाओं के मेल से इलाज के बाद ट्रंप ने स्वयं को स्वस्थ घोषित किया। व्हाइट हाउस के डॉक्टरों ने उन्हें अब चुनावी रैलियों में शामिल होने की अनुमति दे दी है।

शारीरिक संबंध बनाने के बाद अक्सर सो जाते है मर्द, जानिए इसकी वजह

इससे पहले ट्रंप ने मंगलवार को पेन्सिलवेनिया में अपने समर्थकों के बीच कहा था कि मैं अमेरिकी राष्ट्रपति की राजनीति के इतिहास में सबसे खराब उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूं। आप जानते हैं कि वह क्या करते हैं? इससे मुझ पर अधिक दबाव पड़ता है। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि अगर आप इस तरह के व्यक्ति से हार जाएं?

ट्रंप ने याद दिलाया कि हाल ही में कैसे बाइडेन अपने भाषण के बीच में ही राष्ट्रपति पद के पूर्व रिपब्लिकन उम्मीदवार मिट रोमनी का नाम भूल गए।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि यह अविश्वसनीय है। यह कितनी खराब बात है। यह बहुत ही शर्मनाक है। अगर वह जीतते हैं तो चरम वामपंथी देश चलाएंगे। वह देश नहीं चलाएंगे। चरम वामपंथी सत्ता हथिया लेंगे। ट्रंप ने कहा कि हम जीत कर व्हाइट हाउस में चार साल और रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव एक सरल विकल्प है। यदि बाइडेन जीत जाते हैं, तो चीन जीत जाएगा। ऐसे सभी अन्य देश जीत जाएंगे। सब हमें नुकसान पहुंचाएंगे। यदि हम जीतते हैं, तो आप जीतते हैं, पेंसिल्वेनिया जीतता है और अमेरिका जीतता है। बहुत ही सीधी बात है।

Tags: Chinadonald trumpus president election 2020अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपकोवि़ड-19जो बाइडेन जीत जाते हैंडोनाल्ड ट्रंपतो चीन जीत जाएगा
Previous Post

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि कब होंगी शुरू रेगुलर ट्रेन?

Next Post

भारत के मिसाइल मैन APJ Abdul Kalam की 89 वीं जयंती

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
Next Post
Dr. Abdul Kalam

भारत के मिसाइल मैन APJ Abdul Kalam की 89 वीं जयंती

यह भी पढ़ें

UP Police

22 हजार सिपाहियों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2006 से वेतन वृद्धि, पदोन्नति लाभ देने का आदेश

18/10/2023
Hashish

एक करोड़ 16 लाख की चरस व स्मैक बरामद, मादक तस्कर गिरफ्तार

10/09/2021
KGMU

मरीज की मौत पर तीमारदारों ने KGMU के ट्रामा सेन्टर में की मारपीट, दो गिरफ्तार

10/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version