• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

…खाना न पहिले बनऊबे पिया, हम वोट डारै जरबे हो

आओ मतदान करें, लोकतंत्र का सम्मान करें, वोट की कीमत बताने वाले प्रेरक गीत मचा रहे हैं धूम

Desk by Desk
23/02/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व विधानसभा चुनाव (UP Election) में अधिक से अधिक मतदान Voting) हो, इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पूरी तरह कमर कस रखी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गीतों का एक गुलदस्ता जारी किया है। इसमें बढ़ चढ़कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया है, जिसमें राष्ट्रवाद की खुशबू साफ मिल रही है। गीत …आओ मतदान करें, लोकतंत्र का सम्मान करें। देश का हम उत्थान करें…गाने की शूटिंग में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी समेत अन्य अधिकारी भी वोटरों को जागरूक करते नजर आ रहे हैं।

कार्यालय की वेबसाइट पर लांच लोकगीत…खाना न पहिले बनऊबे पिया, हम वोट डारै जरबे हो। देसवा के आगे बढऊबे पिया हम वोट डारै जइब हो…तेजी से हिट हो रहा है। गानों में तिरंगा शान से लहराता दिखाया गया है। कर्णप्रिय धुन के जरिये ग्रामीण और खासकर अवध व पूर्वांचल के वोटरों को बूथों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया है। अगले गीत में वोटरों को लोभ में न आकर राष्ट्रहित में मतदान के लिए प्रेरित किया गया है। गीत के बोल हैं…रुपिया पइसा के लालच में वोट नहीं करना बेकार, स्वच्छ छवि का नेता चुनकर दूर है करना भ्रष्टाचार। गाने के अंत में ….ऐसा नेता चुनकर भेजें, जिस पर सब अभिमान करें… गाते हुए चुनावी दंगल में उतरे दागदारी नेताओं को दूर रखने की अपील की गयी है।

इसके अलावा लोक कलाकारों ने भी मतदान को लोकतंत्र का पर्व बताते हुए प्रेरक गाने बनाये हैं। गायिका नेहा राठौर ने सुना चाचा-चाची, सुना काका-काकी गाकर लोगों से खुलकर मतदान करने की अपील की है। कविता तिवारी का गाना…जागो-जागो मेरे देश के ..मतदाता विधाता बनो भारत के, काफी सुना जा रहा है। इसमें भी लोकरंंग के साथ राष्ट्रवाद की तरंंग साफ उभरती है। पार्श्व गायक कैलाश खेर ने भी झांसी के वोटरों से खुुलकर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने गीत…घर से निकलो बटन दबाओ वोट दो, हर बुराई पर नुकीली चोट दो…वोट दो, वोट दो गाते हुए इसे लोकतंत्र का महान पर्व बताया। कई जिलाधिकारियों ने भी मतदान जागरूकता संदेश वायरल किया है।

चुनावी सहालग में गानों के जरिये नया राजनीतिक मंंच सजाया गया है। भाजपा सांसद व अभिनेता रवि किशन के रैप सांग…यूपी में सब बा के जवाब में बिहार की गायिका नेहा राठौर ने…यूूपी में का बा गाकर एक नयी बहस छेड़ ही चुकी हैं। गानों के जरिये राजनीतिक सवाल-जवाब के बीच अब आजमगढ़ में महिला शिक्षक संघ की महिलाओं ने…एक वोट में का बा गाने के जरिये मतदाताओं को लोकतंत्र की ताकत बताते हुए एक-एक वोट का महत्व बताया है। मतदाताओं को जागरूक करते इन गीतों में लोकरंग गाढ़ा है, वहीं राष्ट्रवाद की भी तरंग ऊंची है।

विधानसभा चुनावों में गीत-संगीत की लहरों पर सवार होकर राजनीति नये अंदाज में बह रही है। यूूपी में सब बा…गाने के बाद नेहा राठौर यूपी में का बा…ने खूब सुर्खियां बटोरी। इन गीतों को राजनीतिक दलों के समर्थन और विरोध से जोड़कर देखा गया। बाद में मेरठ की कवयित्री अनामिका अंबर ने बुंदेलखंडी बोली में एक चुनावी गीत रिकार्ड कर चर्चा बटोरी। चुनावी दलों की प्रशंसा और आलोचना से परे महिलाओं की एक टीम ने एक वोट में का बा…के जरिये बताया है कि एक वोट से शिक्षा में सुधार बा… दूर अंधियार बा, गांव में रोजगार बा…बहुत पैदावार बा, सुखी संंसार बा…दूर भ्रष्टाचार बा और एक वोट से हीलत दिल्ली सरकार बा। सुना….एक वोट में ई बा।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

भाजपा यूपी में होगी सत्ता से बाहर तभी घटेगी मंहगाई : प्रमोद तिवारी

Next Post

इस बार राजधानी में उम्मीदवार नहीं डाल सकेंगे खुद को अपना वोट

Desk

Desk

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Pratik Yadav
Main Slider

घर लाया गया प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर, सीएम योगी 3 बजे अपर्णा यादव के घर जाएंगे

13/05/2026
Next Post
Lok Sabha Election

इस बार राजधानी में उम्मीदवार नहीं डाल सकेंगे खुद को अपना वोट

यह भी पढ़ें

मुंबई हमले के जख्म Wounds of Mumbai attack

मुंबई हमले के जख्म को भूल नहीं सकता है भारत : पीएम मोदी

26/11/2020
Kangana Ranaut

कंगना रनौत की इन खूबसूरत तस्वीरों पर फिदा हुए फैन्स, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

25/09/2020
Subrata Roy

जानें सुब्रत राय को क्यों कहते थे सहारा श्री, इन खेलों से था प्यार

15/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version