• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवाओं और महिलाओं को मिलेगा एक लाख रूपयों की वार्षिक सहायता: डॉ अरविन्द शुक्ला

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव डॉ अरविन्द शुक्ला ने की प्रेस कांफ्रेंस

Jai Prakash by Jai Prakash
23/04/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, सिद्धार्थनगर
0
Dr. Arvind Shukla

Dr. Arvind Shukla

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर। यह चुनाव भाजपा की समाज और देश को बांटने, मंहगाई ,बेरोजगारी,गरीबी , महिलाओं और किसानों पर लगातार हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध है और यही जनता के मुद्दे हैं। उपरोक्त बातें युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव और निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ अरविन्द शुक्ला ( Dr. Arvind Shukla) ने कांग्रेस पार्टी के “न्याय पत्र” के संदर्भ में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं।

प्रेस वार्ता में उन्होंने ( Dr. Arvind Shukla) बताया कि कांग्रेस पार्टी का न्याय पत्र पांच बिंदुओं को समेटे है, जिसमें युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय हैं।

इसके माध्यम से युवाओं को एक साल की पहली नौकरी वह भी प्रशिक्षण और 1 लाख रूपयों के स्टाइपेंड के साथ, तीस लाख पदों को तत्काल भरा जाएगा और परीक्षाओं का कोई आवेदन शुल्क नहीं भरना होगा, पेपर लीक रोकने के लिए आयोग बनेगा, नारी न्याय के माध्यम से हर गरीब परिवार की महिला को प्रतिवर्ष 1लाख रूपयों की सीधी सहायता उसके खाते में धनराशि भेज कर की जाएगी। सरकारी नौकरियों में पचास प्रतिशत पद महिलाओं से भरे जायेंगे।

किसान न्याय के माध्यम से फसल पर एमएसपी मिलेगी वो भी कानूनी गारंटी के साथ, किसी भी कृषि संबंधी उत्पाद पर जीएसटी नहीं लगेगा,कर्ज माफी की जाएगी। श्रमिक न्याय के माध्यम से न्यूनतम मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 400 रुपए की जाएगी और उन्हें 25 लाख रूपयों का मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाया जायेगा।

हिस्सेदारी न्याय सभी नागरिक और सामाजिक सुरक्षा मुहैया करवाएगा। डॉ शुक्ला ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके सभी फ्रंटल संगठन, नेता और कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के साथी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भीष्म शंकर तिवारी “कुशल तिवारी” के साथ पूरी मजबूती से चुनाव लडेंगे। विजय प्राप्त कर डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र की जनता को कांग्रेस पार्टी की पांचों गारंटियों का लाभ दिलवाएंगे।

Tags: congressDr. Arvind Shuklalok sabha elections 2024siddharthanagar news
Previous Post

सीएम योगी ने बच्चों पर लुटाया प्यार, दिया आशिर्वाद

Next Post

देश में पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस मोदी की देन: योगी

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक पटल पर चमक बिखेरेगा गोरखपुर की माटी का शिल्प ‘टेराकोटा’

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026: संभल के हॉर्न-बोन क्राफ्ट और सोनपापड़ी का दुनिया में बजेगा डंका, सात फर्मों को मिले स्टॉल

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

गोशालाओं में हो सकेंगे मांगलिक कार्यक्रम, गो-पर्यटन से गांवों को मिलेगा कमाई का नया रास्ता

21/09/2026
Next Post
Yogi

देश में पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस मोदी की देन: योगी

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने शहंशाहपुर में गौशाला पर बनी बायोगैस प्लांट का किया निरीक्षण

07/10/2021
CM Dhami

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी 95 ब्लॉकों में पहुंचेंगे अपर सचिव स्तर के अधिकारी, करेंगे रात्रि प्रवास

10/12/2024
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

अयोध्या: पूर्व पुजारी ने अवैध रूप से बेच दी मंदिर की जमीन, FIR दर्ज

07/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version