• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार का नाला लबालब: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
30/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में मानसून की पहली छींट पड़ते ही भाजपा राज में विकास के मुख्यमंत्री के दावों की पोल खुलने लगी है। खुद उनका ही गृहनगर गोरखपुर भाजपाई भ्रष्टाचार का भाजपा ताल ‘जल नगर’ बन गया है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि झमाझम बारिश में राप्ती काॅम्पलेक्स और बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता शहरी कार्यालय में पानी भर गया। भाजपा सरकार हर घर नल का नारा दे रही है, नल से जल तो आया नहीं, हर घर जल में जरूर डुबो दिया। वैसे उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार का नाला लबालब है।

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के नगरिया क्षेत्र में जल भराव से लोग त्रस्त हैं। यहां शहर के हर इलाके में बारिश में घंटों पानी भरा रहा। पिंक कॉरिडोर के रूप में विकसित दशाश्वमेध घाट पर घुटने भर पानी का जमाव हो गया। कई इलाकों में दुकानों में पानी घुस गया। गदौलिया से दशाश्वमेध मार्ग तक पानी भर गया।

राजधानी लखनऊ में बरसात के दिनों के पुराने अनुभवों से लाभ उठाने और जलभराव से बचाव के बारे में अधिकारी सजग नहीं हैं। शहर के बाढ़ पम्पिंग स्टेशनों की स्थिति ठीक नहीं है। कहीं पम्पों की दशा ठीक नहीं, तो कहीं डीजल का अभाव है। नालों की सफाई में भी लापरवाही हो रही है। हैदर कैनाल समेत शहर के 88 से ज्यादा नालों पर अवैध कब्जे हो चुके हैं। इन नालों के किनारे तमाम अवैध बस्तियां बस गई हैं। नालों की चौड़ाई सिमट गई है। तेज बारिश में नाला उफना गया है, जिससे निचले इलाकों में तबाही मच गई है।

महिलाओं को स्वावलंबन का पाठ पढ़ा रहीं ‘प्रमिला’

सपा मुखिया (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि दावे चाहे जितने किए जाएं, हकीकत में नालों की सफाई के काम में सिर्फ भ्रष्टाचार ही नजर आता है। नालों की सिल्ट निकाल कर किनारे डाल दी जाती है, जो बरसात होते ही फिर नालों में चली जाती है। तमाम कूड़ा कचरा भी इनमें डाला जाता है। निरीक्षण के नाम पर अफसरों की खानापूरी जनता पर भारी पड़ रही है।

सवाल यह है कि जब पहली बारिश में ही जनता जल भराव और आकाशीय बिजली गिरने के संकट में जूझने को विवश हुई है, तो मानसून की कई दिनों तक होने वाली बारिश में क्या होगा ? मुख्यमंत्री ने प्रारम्भिक तैयारियों के निर्देश देने की खब़र तो खूब छपवाईं पर हकीकत में हुआ कुछ नहीं है। वैसे भी जब नदियां और नाले उफनाने वालें हैं, तब मुख्यमंत्री की बैठकों का क्या औचित्य है?

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

महिलाओं को स्वावलंबन का पाठ पढ़ा रहीं ‘प्रमिला’

Next Post

ओटीएस योजना का 29 जून तक 26.84 लाख उपभोक्ताओं ने लिया लाभ : एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा सियासी संकेत! NCP के दोनों गुटों से BJP बोली- पहले विलय, फिर NDA

18/07/2026
Next Post
OTS

ओटीएस योजना का 29 जून तक 26.84 लाख उपभोक्ताओं ने लिया लाभ : एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Controversy started between Priyanka Pandit and Khesari Lal Yadav

प्रियंका पंडित और खेसारी लाल यादव के बीच शुरू हुआ विवाद

09/06/2021
Lightning

बिजली गिरने से महिला की मौत, अन्य दो घायल

20/09/2023
Moto GP

Moto GP के जरिए दुनिया के 200 देशों में ‘ब्रांड यूपी’ को प्रमोट करेगी योगी सरकार

20/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version