• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शराबी पति की प्रेमी संग की हत्या, कातिल पत्नी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
14/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र में एक महिला ने प्रेमी और उसके साथी संग मिलकर पति की हत्या करा दी। पति की पिटाई से तंग आकर पत्नी ने ये कदम उठाया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है।

रविवार को तीनों आरोपितों को मीडिया ​के सामने पेश किया गया। सीओ सदर डॉ. चारु द्विवेदी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। बताया कि 21 मई की शाम थाना क्षेत्र के खनांव गांव में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला था। सिर में चोट और गला रेत कर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए इंटरनेट मीडिया और पोस्टर से भी फ़ोटो वायरल कराया था। फ़ोटो देखकर मिर्जामुराद के छतेरी मानापुर निवासी सुनील कुमार बिंद अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचा। सुनील ने मृतक की शिनाख्त बड़े भाई तारा शंकर बिंद के रूप में की।

सुनील ने पुलिस को बताया कि ताराशंकर 21 मई को अपनी पत्नी के साथ छोटी बेटी का मुंडन कराने अदलपुरा स्थित शीतला माता मंदिर गया था। पत्नी घर पहुंचकर परिवार वालों से बताई थी कि तारा राजा तालाब में आटो पर बैठाकर किसी के साथ बाइक से चले गया। उसके बाद भाई के हत्या की खबर मिली। मृतक की पहचान होते ही पुलिस ने वारदात के खुलासा के लिए छानबीन की तो पता चला कि तारा बिंद की पत्नी कविता का प्रेम सम्बन्ध करण्डा गाजीपुर निवासी अजय यादव उर्फ पप्पू पुत्र शिव मूरत यादव के साथ था। तारा बिंद शराब पीने का आदी था। पुलिस टीम ने अखरी तिराहे से तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

कविता ने बताया कि अपने पति को मारने की योजना बनायी। इसमें प्रेमी अजय कुमार से सहयोग मांगा। अजय ने अपने दोस्त दीपक उर्फ दीपू बिन्द को साथ लिया और हत्या के लिए तैयार हो गया। अजय अपने दोस्त दीपू के साथ तारा की हत्या करने शीतला धाम मन्दिर पर पहुंच गया। मंदिर क्षेत्र में लोगों की भीड़ से मौका ना मिलने के कारण अजय एवं दीपू वारदात नहीं कर पाये। फिर उन्होंने योजना बदल कविता को बच्चों के साथ टेम्पों मे बैठाकर ससुराल भेज दिया। ताराचन्द्र को अपने साथ मोटर साइकिल पर बैठाकर खनाव ले गये। खनाव में खंडहर नुमा अस्पताल के पीछे दोनों ने ताराचन्द्र को जमकर शराब का सेवन कराया। मौका पाकर अजय ने तारा की गर्दन चाकू से काट दी।

Tags: up newsVaranasi crime newsvaranasi news
Previous Post

बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने उठाया खौफनाक कदम, गिरफ्तार

Next Post

अवैध तमंचे से गोली मारकर युवक ने समाप्त कर ली अपनी जीवन लीला

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Next Post
Shot

अवैध तमंचे से गोली मारकर युवक ने समाप्त कर ली अपनी जीवन लीला

यह भी पढ़ें

Prashant Kishor

प्रशांत किशोर को अब मिली बिना शर्त के बेल, जेल से आए बाहर

06/01/2025

सरफराज अहमद के मैदान पर जूते और पानी लाने पर भड़के शोएब अख्तर

08/08/2020
Scholarship

योगी सरकार ने छात्रवृत्ति व्यवस्था को बनाया समयबद्ध, 11 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

23/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version