• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस मुस्लिम देश ने शराब को लेकर किया बड़ा फैसला, हर कोई हुआ हैरान

Writer D by Writer D
02/01/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Alcohol

alcohol

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुबई जाने की प्लानिंग कर रहे शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। दुबई में शराब (Alcohol) बिक्री को लेकर यूएई सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। शाही परिवार के आदेश पर सरकार की ओर से अल्कोहल की बिक्री पर लगाए जाने वाला 30 फीसदी टैक्स खत्म करने का ऐलान कर दिया गया है। साथ ही शराब लाइसेंस के लिए वसूली जाने वाली मोटी फीस भी खत्म कर दी है। शाही अल मख्तूम परिवार की ओर से यह फैसला दुबई में टूरिज्म को बढ़ावा के लिए किया गया है।

एक जनवरी, 2023 को यूएई सरकार से जुड़े दुबई के दो अल्कोहल (Alcohol) रिटेलर्स की ओर यह घोषणा की गई है। दोनों रिटेलर्स की ओर से जानकारी देते हुए कहा गया कि दुबई में शराब पर लगने वाले टैक्स को समाप्त कर दिया गया है।

दुबई में शराब (Alcohol) का बढ़ता कारोबार, रमजान में भी बिक्री की अनुमति

शराब को लेकर किसी भी खाड़ी देश में ऐसे फैसले होना वाकई सोच से दूर हैं। लेकिन यूएई सरकार ने इन्हें सच कर दिखाया है। सरकार हर तरीके से पर्यटकों को रिझाने की पूरी कोशिश कर रही है। नए साल पर हुई इस घोषणा से पहले भी दुबई में शराब को लेकर नियमों काफी ढील की जा चुकी है।

दुबई में रमजान के महीने में शराब बिक्री पर अब रोक नहीं है। इसके साथ ही कोरोना लॉकडाउन के दौरान तो शराब की होम डिलीवरी की भी अनुमति दे दी गई थी। शराब को लेकर यूएई सरकार का यह काफी बोल्ड फैसला बताया गया था।

दुबई की अर्थव्यवस्था का खास हिस्सा है शराब (Alcohol) 

दुबई दुनिया के उन शहरों में से एक है, जहां हर साल भारी तादाद में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। टूरिस्ट ही इस शहर की लाइफलाइन भी हैं। दुबई की अर्थव्यवस्था में पर्यटकों का काफी योगदान है, इसी वजह से शराब भी दुबई की इकॉनोमी का खास हिस्सा बन गई है। ताजा फैसला भी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ही किया गया है, जिसका फायदा भी सरकार को मिल सकता है।

एसोसिएटेड  प्रेस के अनुसार, वर्तमान में दुबई में शराब के दाम सस्ते नहीं हैं। अगर आप दुबई के किसी एक बार में पिंट बीयर भी लेते हैं तो उसकी कीमत आपको 10 डॉलर तक पड़ सकती है, यानी भारतीय रूपये के अनुसार, वह बीयर आपको 700 से 800 रुपयों के बीच मिलेगी। वहीं अगर आपको बीयर के अलावा अन्य चीजें जैसे विस्की या वोदका चाहिए तो उसके लिए आपको और ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है।

दुबई में शराब (Alcohol) पीते हैं तो एक प्लास्टिक कार्ड रखना जरूरी

अगर आप दुबई में शराब का सेवन करते हैं तो आपको कुछ नियमों का पालन करने की जरूरत है, नहीं तो कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। इन नियमों में सबसे जरूरी है, एक प्लास्टिक कार्ड रखना। यह कार्ड आपको दुबई पुलिस की ओर से बनाकर दिया जाता है।

नौनिहाल को अच्छी शिक्षा और संस्कार के लिए सरकार संकल्पित: सीएम धामी

यह एक कार्ड दुबई में एक तरह से शराब खरीदने का परमिट है। अगर आपके पास यह कार्ड तो तभी आपको शराब मिलेगी। और अगर आप कहीं खराब पी रहे हैं और आपके पास यह कार्ड नहीं है तो आपके ऊपर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। यहां तक इस नियम में गिरफ्तारी का भी प्रावधान है।

Tags: alcoholdubai newsinternational News
Previous Post

नौनिहाल को अच्छी शिक्षा और संस्कार के लिए सरकार संकल्पित: सीएम धामी

Next Post

जोशीमठ भू-धसांव को लेकर धामी सरकार गंभीर, पुनर्वास प्रस्ताव के दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

105 Indians missing in Nepal floods.
Main Slider

नेपाल की बाढ़ में फंसे सैकड़ों पर्यटक, 105 भारतीय लापता; रेस्क्यू में जुटे 12 हेलिकॉप्टर

26/08/2026
Fire breaks out in Islamabad hospital, 15 newborns killed
Main Slider

इस्लामाबाद के अस्पताल में आग का कहर, 15 नवजातों की मौत

26/08/2026
Havoc caused by floods in Nepal
Main Slider

नेपाल में बाढ़ का कहर, तेज पानी में बह गया हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स

26/08/2026
Massive fire at Russian gas-chemical plant
Main Slider

रूस के गैस केमिकल प्लांट में भीषण आग, 7 की मौत; 9 चीनी कर्मचारी लापता

26/08/2026
Two ships hijacked in the Gulf of Aden
अंतर्राष्ट्रीय

अदन की खाड़ी में दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय समेत 30 क्रू फंसे

21/08/2026
Next Post
CM Dhami

जोशीमठ भू-धसांव को लेकर धामी सरकार गंभीर, पुनर्वास प्रस्ताव के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

Rajshree Chaudhary Bose

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री को पुलिस ने लिया हिरासत

08/08/2022
arrested

टाफी खिलाने के नाम पर ढाई साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

18/07/2021

34 की दुल्हन-30 का दूल्हा, फिर भी शादी अवैध, जाने पूरा मामला

13/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version