• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते जिलों के डीएम ने लिया अहम फैसला

लखनऊ के अलावा अब कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज में भी नाइट कर्फ्यू

Desk by Desk
08/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
Corona

Corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना संक्रमण को देखते हुए लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज में गुरुवार से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके अलावा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ समेत कई जिलों में नाइट कर्फ्यू पर स्थानीय प्रशासन जल्द ही फैसला लिया जा सकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वाधिक प्रभावित जिलों की समीक्षा करते हुए कहा कि जहां 500 से अधिक संक्रमित हैं और रोज 100 नए मरीज मिले रहे हैं, वहां डीएम रात का कर्फ्यू लगा सकते हैं। स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का फैसला भी डीएम ही करेंगे। जरूरी सेवाओं को इससे राहत मिलेगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा करते हुए सीएम ने कहा कि अधिक प्रभावित जिलों में रात का आवागमन रोका जाए। मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाए।

उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में जरूरी सामग्री जैसे दवा, अनाज आदि की आपूर्ति को बाधित न किया जाए। प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अधिकारियों के साथ कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित 13 जिलों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा की। योगी ने कहा कि वह जल्द ही कोविड-19 संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर जिलों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने अन्य प्रभावित जिलों में चिकित्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्रियों को अधिकारियों के साथ दौरा करने के निर्देश भी दिए। इन सभी प्रभावित जिलों में निगरानी के लिए तत्काल विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों की तैनाती करने को कहा गया है।

सेना प्रमुख जनरल मुकुंद नरवणे पांच दिवसीय यात्रा पर बांग्लादेश रवाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गोरखपुर, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, झांसी, बरेली, गाजियाबाद, आगरा, सहारनपुर और मुरादाबाद में केस की संख्या अधिक है लेकिन पॉजिटिविटी रेट में गिरावट हुई है। इसलिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जाए। संक्रमित के संपर्क  वालों को ट्रेस करके उनका टेस्ट किया जाए और जरूरत के अनुसार इलाज कराया जाए।

उन्होंने ग्राम व मोहल्ला निगरानी समितियों और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की उपयोगिता बढ़ाने और पब्लिक एड्रेस सिस्टम का अधिक प्रयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में संक्रमण की स्थिति तेजी से खराब हो रही है। ऐसे वहां रहने वाले उत्तर प्रदेश के नागरिकों की वापसी संभावित है। इस पर नजर रखी जाए। पंचायत चुनाव प्रक्रिया भी चल रही है। आने वाले दिन चुनौतीपूर्ण हैं। इस बार भी हम टीमवर्क से इस लड़ाई को जरूर जीतेंगे।

Tags: 24 ghante online24ghante24ghante online24ghante online.com24ghanteonline24ghanteonline.comCoronaviruscoronavirus newsCOVID-19hindi newsIndiaIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsLucknow NewsNational newsNEWSnews in hindiउत्तर प्रदेशकोरोना वायरसलखनऊहिंदी समाचार
Previous Post

सेना प्रमुख जनरल मुकुंद नरवणे पांच दिवसीय यात्रा पर बांग्लादेश रवाना

Next Post

प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर रहा है गोराडीह का रंजन

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकार

23/10/2026
Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकताः मुख्यमंत्री

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Next Post
aatmnirbhar bharat

प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर रहा है गोराडीह का रंजन

यह भी पढ़ें

Corona

देश में कोरोना की रफ्तार पड़ी धीमी, रिकवरी दर बढ़कर हुई 93.67 फीसदी

06/06/2021
anushka sharma

टीम RCB की जीत पर एक्साइटेड हुईं प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा

29/09/2020
ak sharma

विकास एवं प्रगति से ही नए भारत व नए प्रदेश का होगा निर्माण : एके शर्मा

30/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version