• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वच्छता सर्वेक्षण में उप्र को मिले सर्वोच्च अंक: मुख्य सचिव

Writer D by Writer D
20/01/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Durga Shankar Mishra

Durga Shankar Mishra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र (Durga Shankar Mishra) ने स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश को सर्वोच्च अंक प्राप्त कराने अपेक्षा राज्य के नगरीय निकायों से की है। उन्होंने शुक्रवार को यहां कहा कि सभी योजनाओं में उत्तर प्रदेश को आगे ले जाना है।

नगर विकास विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र (Durga Shankar Mishra) ने कहा कि उत्तर प्रदेश को स्वच्छता सर्वेक्षण में सर्वोच्च अंक प्राप्त हों, इसके लिये जो भी लक्ष्य दिये गये हैं, उन्हें शत-प्रतिशत प्राप्त करना आवश्यक है।

बैठक में बताया गया कि जी-20 समिट की बैठकें प्रदेश के चार शहरों लखनऊ, वाराणसी, आगरा व ग्रेटर नोयडा में आयोजित होने वाली हैं। आयोजन के दौरान जनजागरूकता अभियान के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांडिंग की जायेगी, इसके लिये 100 दिन का एक्टिविटी का प्लान तैयार किया गया है। प्लान में 6 आईईसी कैम्पेन-आरंभ (सिंगल यूज प्लास्टिक बैन), स्वच्छ ढाबा, स्वच्छ विरासत, जी-20 समिट, स्वच्छ माघ मेला, 10तक (100 प्रतिशत डोर टू डोर कलेक्शन व सेग्रेगेशन) तैयार किये गये हैं। आरंभ, स्वच्छ ढाबा, स्वच्छ माघ मेला, स्वच्छ विरासत अभियान वर्तमान में चल रहे हैं तथा शेष अभियान भी बहुत जल्द शुरू हो रहे हैं।

पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत एक्टिव वेण्डर्स एवं शून्य लेन-देन वाले वेण्डर्स को प्राथमिकता पर एक्टिव करने का निर्देश मुख्य सचिव ने दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे वेण्डर्स चिन्हित किये जायें, जो अन्य यूपीआई आईडी का प्रयोग कर रहे हैं, उनकी यूपीआई आईडी को भारत सरकार भेजकर पोर्टल पर अपडेट कराया जाये। इसके लिये सभी जनपदों में 15 दिन का विशेष अभियान चलाया जाये।

उन्होंने कहा कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट (एलएचपी) के कार्यों की नियमित समीक्षा कर निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराया जाये। उन्होंने कहा कि 31 जनपदों में 72 नवीन नगरीय निकायों का गठन एवं 52 जिलों के 107 नगरीय निकायों में क्षेत्र का विस्तार किया गया है, जिसमें प्राथमिकता के आधार पर शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के आवेदन प्राप्त कर पात्र हितग्राहियों की नियमानुसार डीपीआर शीघ्र भिजवाया जाये।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव को बताया गया कि प्रदेश में स्वीकृत 16.82 लाख आवासों के सापेक्ष 12.57 लाख आवासों का कार्य पूर्ण हो चुका है। पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा 9,25,000 पात्र लाभार्थियों को प्रथम ऋण वितरण का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 8,82,125 लाभार्थियों को प्रथम ऋण वितरण कराया जा चुका है, जो लक्ष्य का 95.36 प्रतिशत है।

इसी प्रकार द्वितीय ऋण वितरण में 2,03,600 के लक्ष्य के सापेक्ष 1,55,636 लाभार्थियों को ऋण वितरित कराया जा चुका है, जो लक्ष्य का 76.44 प्रतिशत है। तृतीय ऋण वितरण में 5400 लक्ष्य के सापेक्ष 1265 लाभार्थियों को ऋण वितरित कराया गया है, इस पर मुख्य सचिव ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत तृतीय ऋण वितरण कार्य में ज्यादा तेजी लाने की जरूरत है।

अमृत 1.0 की समीक्षा के दौरान बताया गया कि इसके अंतर्गत 287 जीओ के सापेक्ष 279 टेण्डर को मंजूरी प्रदान की गई है, जिसमें से 223 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, 56 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। अमृत 2.0 के अन्तर्गत 102 परियोजनाओं को एपेक्स कमेटी द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है, जिसमें से 76 परियोजनाओं की डीपीआर तैयार हो चुकी है और 60 परियोजनाओं के लिये जीओ जारी कर दिया गया है।

बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) , सचिव नगर विकास रंजन कुमार, निदेशक सूडा यशु रुस्तगी, निदेशक स्थानीय निकाय नेहा शर्मा सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: amrit abhijatdurga shankar mishraLucknow Newsswachchta sarvekshan
Previous Post

आनंदीबेन पटेल ने किया “ मेरी अयोध्या मेरा रघुवंश” पुस्तक का विमोचन

Next Post

कोर्ट में गोली लगने से जज घायल, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की चार सदस्यीय टीम परखेगी आयुष्मान अस्पताल की सुविधाओं की हकीकत

25/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

कौशल से कारोबार और नवाचार तक, UPITS में दिखा युवाओं के हुनर का नया चेहरा

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में गूंजी युवाओं की आवाज़, ‘युवा नीति संवाद’ में 800 से अधिक युवाओं ने की सशक्त भागीदारी

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री

25/09/2026
Next Post
Firing

कोर्ट में गोली लगने से जज घायल, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

A huge fire broke out in a 24-storey building

स्पोर्ट्स फैक्ट्री के गोदामों में भीषण आग से लाखों का नुकसान

19/04/2023
CM Dhami

धामी सरकार की बड़ी सौगात, सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने को मंजूरी

22/06/2024
PM Modi

PM मोदी मिर्जापुर और सोनभद्र में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजना का शुभारंभ करेंगे

21/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version