• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डीयू द्वारा हर कॉलेज में पांच सीटें बढ़ाने का निर्णय प्राचायों के लिए बना मुसीबत

Writer D by Writer D
29/12/2020
in Main Slider, शिक्षा
0
दिल्ली विश्वविद्यालय Delhi University

दिल्ली विश्वविद्यालय

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की ओर से कोरोना की वजह से हर कॉलेज में बढ़ाई गई पांच सीटें प्राचार्यों के लिए मुसीबत बन गई हैं। क्योंकि, पांच में से तीन सीटों पर दाखिला प्राचार्यों को अपने विवेक के आधार पर देना है। इसे लेकर नियम कायदे स्पष्ट नहीं होने के कारण प्राचार्य दाखिला देने से बच रहे हैं। उनके पास रोजाना दाखिले के लिए सिफारिशें आ रही हैं। दबाव में आए प्राचार्यों ने डीयू के इस निर्णय पर ही सवाल उठाए हैं। बता दें कि, तीसरी विशेष कटऑफ के आधार पर 31 दिसंबर दाखिले का अंतिम दिन है।

लगातार सिफारिश से प्राचार्य दबाव में : रामजस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मनोज खन्ना का कहना है कि इतने बड़े निर्णय लेने से पूर्व इस पर बातचीत होनी चाहिए थी। कई कॉलेजों के प्रिंसिपल का यह भी कहना है कि उनका कॉलेज ट्रस्ट का कॉलेज है। ऐसे में उनके पास न केवल ट्रस्ट की बल्कि गवर्निंग बॉडी के सदस्य सहित तमाम लोगों की सिफारिशें आ रही हैं। डीयू को सीट बढ़ाने के साथ इसके दाखिला प्रारूप को भी ठीक से स्पष्ट करना चाहिए था। हालांकि, डीयू प्रिंसिपल एसोसिएशन के सचिव डॉ. मनोज सिन्हा का कहना है कि हम न तो इसका समर्थन करते हैं, न ही विरोध। हमें जो निर्देश मिलेगा वैसा करेंगे।

10वीं, 12वीं पास के लिए आयुष मंत्रालय ने निकाली सरकारी नौकरियां, करें अप्लाई

एकेडमिक्स फॉर एक्शन एंड डेवलेपमेंट के पदाधिकारी और कार्यकारी समिति के सदस्य डॉ. राजेश झा का कहना है कि डीयू में इस तरह का कोटा रखना न केवल भेदभावपूर्ण है बल्कि सामाजिक न्याय के भी खिलाफ है। यह योग्यता के सिद्धांत के भी खिलाफ है। हम इसका विरोध करते हैं। इसे तुरंत वापस लेने की मांग करते हैं। विद्वत परिषद के एक सदस्य का कहना है कि इतना बड़ा निर्णय लेने से पहले इस पर विचार किया जाना चाहिए था। ईसी और एसी सदस्यों की राय ली जानी चाहिए थी।

छात्र संगठन एबीवीपी ने भी इस निर्णय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। डीयू प्रशासन को 30 दिसंबर तक इस निर्णय को वापस लेने की चेतावनी दी है। दिल्ली के प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ यादव का कहना है कि यह निर्णय डीयू में दाखिले में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देगा। मेरिट से दाखिला लेने वाले छात्रों के साथ अन्याय होगा। डीयू के छात्र संघ अध्यक्ष ने भी इसे भेदभावपूर्ण निर्णय माना है।

Tags: Delhi UniversityDelhi University AdmissionDelhi University Admission Testdelhi university campusDU
Previous Post

बीजेपी को गुजरात में बड़ा झटका, बीजेपी सांसद मनसुख वसावा का पार्टी से दिया इस्तीफा

Next Post

कोरोना की वजह से AKTU की परीक्षा न दे पाने वाले छात्रों की परीक्षा 18 को

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Next Post

कोरोना की वजह से AKTU की परीक्षा न दे पाने वाले छात्रों की परीक्षा 18 को

यह भी पढ़ें

Panchayat Election

इस माह होंगे यूपी में पंचायत चुनाव, पंचायती राज विभाग में हलचल तेज

16/12/2020
CM Yogi

युवाओं की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप तैयार होगी प्रदेश की एकीकृत युवा नीति: मुख्यमंत्री

06/08/2026
CM Yogi presented a pink enamelled replica of the Shri Ram Temple to PM Modi.

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री को भेंट की गुलाबी मीनाकारी की श्रीराम मंदिर अनुकृति

05/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version