• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रद्धालुओं को अब पार्किंग से शटल बसों के साथ मिलेगी ई-रिक्शा और ऑटो की सुविधा

Writer D by Writer D
12/02/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Transport

Transport

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर: माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के सफल आयोजन के बाद प्रयागराज जिला प्रशासन ने आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की सुगम वापसी और यातायात व्यवस्था को लेकर अहम फैसले लिए हैं। जिलाधिकारी रविंद्र मादंड ने बताया कि बुधवार को पुलिस कमिश्नर और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में निर्णय किया गया है कि पार्किंग स्थलों से श्रद्धालुओं को संगम तक पहुंचाने के लिए अब शटल बसों (Shuttle Buses) के साथ-साथ ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा भी उपलब्ध कराए जाएंगे। ये साधन उन्हें संगम के बिल्कुल करीब तक लेकर जाएंगे।

अब ई-रिक्शा और ऑटो से संगम जाना होगा आसान

डीएम रविंद्र मादंड ने कहा, “श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब पार्किंग स्थलों से संगम तक शटल बसों के साथ ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा भी चलाए जाएंगे। ये वाहन जीटी जवाहर तक श्रद्धालुओं को सुगमता से पहुंचाएंगे।” इस निर्णय से उन श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी, जो संगम तक जाने के लिए अधिक सुविधाजनक विकल्प चाहते हैं। इससे लोगों को ज्यादा पैदल भी नहीं चलना होगा।

वीकेंड पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक प्लान

उन्होंने बताया कि गुरुवार से शहर में सभी कार्यालय और प्रतिष्ठान खुल जाएंगे। इसको देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाए रखने की योजना पर काम किया जा रहा है। साथ ही बाहर से आ रहे श्रद्धालुओं के सुविधाजनक आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए निर्णय लिए गए हैं। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। डीएम ने बताया, “वीकेंड पर अधिक भीड़ होने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक टाइमिंग्स जारी की जाएंगी। प्रयास होगा कि इससे शहर में जाम की स्थिति न बने और लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।”

बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए ट्रैफिक रहेगा सुगम

14 फरवरी से सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक को व्यवस्थित बनाए रखने की योजना बनाई है। डीएम ने कहा, “छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो, इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था को विशेष रूप से मॉनिटर किया जाएगा।”

छात्रों और अभिभावकों से प्रशासन की अपील

डीएम ने बोर्ड परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की, “छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र के लिए समय से पहले निकलें। यदि संभव हो तो अपने निजी दोपहिया वाहनों का उपयोग करें, ताकि वे ट्रैफिक में फंसने से बच सकें।”

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025Maha Kumbh-20205mahakumbh20205
Previous Post

निवेश की संभावना तलाशने जापान से यूपी आएंगे करीब ढाई सौ सीईओ

Next Post

38वें राष्ट्रीय खेलों को स्वर्णिम अध्याय के रूप में किया जाएगा याद : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UP becomes the state with the youngest bus fleet in the country.
उत्तर प्रदेश

देश की सबसे युवा बस फ्लीट वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
Next Post
CM Dhami

38वें राष्ट्रीय खेलों को स्वर्णिम अध्याय के रूप में किया जाएगा याद : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

प्रियंका गांधी जनता को कर रही गुमराह, जमीनी हकीकत से हैं दूर : शाही

21/06/2021
sentenced to death

आठ भारतीय नागरिकों को इस देश ने सुनाई मौत की सज़ा

26/10/2023
Mahindra Sharma

ITI पण्डोगा का निर्माणाधीन कार्य समय से पहले पूरा किया जाएगा : महिन्द्र शर्मा

31/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version