• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निवेश की संभावना तलाशने जापान से यूपी आएंगे करीब ढाई सौ सीईओ

यूपी में स्थापित होगा ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

Writer D by Writer D
12/02/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Yamanashi province's Deputy Governor 'Ko Osada' met CM Yogi

Yamanashi province's Deputy Governor 'Ko Osada' met CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: जापान के यामानासी प्रांत के उप राज्यपाल को ओसादा ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। सीएम योगी व यामानासी प्रांत के उप राज्यपाल को ओसादा के मध्य उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं समेत चार बिंदुओं को लेकर चर्चा हुई। को-ओसादा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावना तलाशने जापान से करीब 250 सीईओ उत्तर प्रदेश आएंगे। सुदृढ़ कानून व्यवस्था, सुशासन के बलबूते आर्थिक प्रगति पर तेजी से बढ़ रहे उत्तर प्रदेश में जापान का प्रतिनिधिमंडल निवेश की संभावनाओं को देखेगा। इससे उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार में भी काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे।

यूपी में स्थापित होगा ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

सीएम (CM Yogi) व उप राज्यपाल के मध्य हुई वार्ता में ग्रीन हाइड्रोजन पर विशेष रूप से चर्चा हुई। इसमें बताया गया कि ग्रीन हाइड्रोजन को लेकर उत्तर प्रदेश व यामानासी प्रीफेक्चर के मध्य समझौता होगा और यहां सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। इसमें जापानी तकनीक का उपयोग होगा। अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन कराने पर भी चर्चा हुई, जिसमें दुनिया भर के हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी व इसके उपयोग में रूचि रखने वाले प्रतिनिधि भी उपस्थिति रहेंगे। हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी में यामानासी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के छात्रों को औद्योगिक प्रौद्योगिकी का अध्ययन करने का अवसर प्रदान करेगा।

यूपी के बुद्धिस्ट सर्किट में जापान ने दिखाई रुचि

को-ओसादा ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन के दृष्टि से असीमित संभावनाओं वाला राज्य है। यहां बौद्ध धर्म से जुड़े पर्यटन स्थलों पर जापानी पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए बुद्धिस्ट सर्किट की भूमिका काफी अहम है। जापान से अधिकांश श्रद्धालु व आमजन यहां बुद्धिस्ट सर्किट के अंतर्गत गौतम बुद्ध से जुड़ी जगहों (सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती आदि) पर आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यामानासी प्रांत के लोगों को बुद्धिस्ट सर्किट आने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

युवाओं को सिखाएंगे जापानी भाषा, देंगे छात्रवृत्ति

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) व को ओसादा के मध्य यूपी के युवाओं के लिए जापान व यामानासी प्रांत में रोजगार की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। साथ ही जापानी भाषा का ज्ञान व अन्य ट्रेड के विषय में भी बात हुई और यह तय हुआ कि युवाओं को विभिन्न ट्रेंड्स में कौशल प्रशिक्षण कराकर वहां भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अध्ययन करने के लिए आने वाले छात्रों को यामानासी प्रीफेक्चर छात्रवृत्ति भी प्रदान करेगा।

Tags: cm yogiko osadaLucknow Newsup news
Previous Post

महाकुम्भ पहुंचीं मैरीकॉम, बोलीं- सीएम योगी ने बनाया बेहतरीन माहौल अब मेडल लाना प्रदेश के युवाओं की जिम्मेदारी

Next Post

श्रद्धालुओं को अब पार्किंग से शटल बसों के साथ मिलेगी ई-रिक्शा और ऑटो की सुविधा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के शहजादे विरासत से आए, मोदी जनादेश से प्रधानमंत्री बने: नितिन नवीन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ, पीएम मोदी पर 500 से अधिक किताबों की लगी प्रदर्शनी

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कभी यूपी में अराजकता के तांडव की दिखती थी डरावनी तस्वीर, अब माफिया मिट्टी में मिल गएः सीएम योगी

07/10/2026
Next Post
Transport

श्रद्धालुओं को अब पार्किंग से शटल बसों के साथ मिलेगी ई-रिक्शा और ऑटो की सुविधा

यह भी पढ़ें

4 महीने की बच्ची को बेचा

लॉकडाउन से छिन गई रोजी-रोटी, बेबस पिता ने 4 माह की बेटी को 45 हजार में बेचा

23/07/2020
cylinder explosion

रेस्टोरेंट्स में सिलेंडर के धमाके से दहला पूरा इलाका, दो किमी तक सुनाई दी आवाज

02/05/2025
International Trade Show

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से एग्जीबिटर्स गदगद, सीएम योगी को दिया धन्यवाद

22/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version