• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ई-रिक्शा चालक की हत्या, शव खेत में फेंका शव

Writer D by Writer D
22/02/2022
in उत्तर प्रदेश, एटा, क्राइम
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला द्वारिकापुरी चोंचावन गांव निवासी ई-रिक्शा चालक की अज्ञात लोगों ने हत्या (murder) कर दी। साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के निधौली कलां रोड स्थित पीएसी फायर रेंज के पास फेंक दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता की अज्ञात तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्रान्तर्गत पीएएसी फायर रेंज के पास गेहूं के खेत में सोमवार को एक युवक का हाथ, पैर व मुंह बंधा हुआ शव पड़ा मिला। सूचना पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। कुछ देर बाद पुलिस ने युवक की शिनाख्त कोतवाली नगर क्षेत्र के द्वारिकापुरी चोंचावनगांव निवासी 20 वर्षीय पुष्पेन्द्र कुमार उर्फ बॉबी के रूप में की। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

मृतक के पिता ने बताया कि पुष्पेन्द्र ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार की देखभाल करता था। वह 16 फरवरी की सायं को रिक्शा लेकर घर से निकला और देर रात तक वापस नहीं पहुंचा। परिजनों को चिंता हुई तो बेटे की तलाश शुरु कर दी। उसका कहीं कुछ पता न चलने पर घरवालों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। 17 फरवरी को कोतवाली देहात क्षेत्र के गुरुकुल के पीछे उसका ई-रिक्शा पड़ा मिला। 21 फरवरी को पुष्पेन्द्र का शव गेहूं के खेत से बरामद हुआ।

रामदास का आरोप है कि उसके पुत्र के हाथ, पैर, मुंह बंधा था, सिर में चोट थी, जिससे खून निकल रहा था। किसी ने उसके पुत्र की हत्या कर शव खेत में फेंका है। पुलिस को तहरीर दी गई है।

पोस्टमार्टम होने के पश्चात आक्रोशित परिजनों ने इलाकाईयों के साथ जिला अस्पताल के सामने शव रखकर जीटी रोड पर जाम लगा दिया। काफी देर तक जाम लगा रहा है। समझाने बुझाने के बाद जाम खुला। पीड़ित परिवार ने पुलिस की निष्क्रियता बताई और कहा कि अगर पुलिस उसी दिन तलाश करती तो शायद पुष्पेन्द्र की जान बच सकती थी।

Tags: crime newsetah newsup news
Previous Post

लोकतन्त्र को मजबूत करने के लिए मतदान जरूरी: वेंकटेश्वर

Next Post

बेड़ियों में जकड़कर वोट डालने पहुंचा प्रत्याशी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दुनिया के लिए क्रांतिकारी साबित हो सकता है ‘डॉक्टर ऑन ड्यूटी’

29/09/2026
Main Slider

अखिलेश की परमिशन के बिना शिवपाल और धर्मेंद्र यादव को सपा दफ्तर में नहीं मिलती एंट्री, राजभर का बड़ा हमला

29/09/2026
BJP
Main Slider

यूपी MLC चुनाव: BJP ने घोषित किए 6 और प्रत्याशी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से की शिष्टाचार भेंट

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाइक पर पीछे बैठने वालों पर भी सख्ती, हेलमेट नहीं लगाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

29/09/2026
Next Post

बेड़ियों में जकड़कर वोट डालने पहुंचा प्रत्याशी

यह भी पढ़ें

Om Prakash Rajbhar

राजभर और सपा का हुआ तलाक, बोले- अखिलेश अपने सामने किसी की नहीं सुनते

24/07/2022
Road Accident

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे, 6 सफाई कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

26/04/2025
JIPMER

JIPMER में निकाली भर्ती, 30 मार्च तक कर सकते आवेदन

11/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version