• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोकतन्त्र को मजबूत करने के लिए मतदान जरूरी: वेंकटेश्वर

Desk by Desk
22/02/2022
in आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ़। भारत निर्वाचन आयोग सुनियोजित शिक्षा एवं मतदाता सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को राहुल प्रेक्षागृह मंे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथिएल वेंकटेश्वर लू (Venkateswara) महानिदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी एवं राज्य ग्राम विकास संस्थान लखनऊ ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

मुख्य अतिथि ने अध्यापकों, बीएलओ, आशा, एएनएम, सखी आदि को सम्बोधित करते हुए कहा कि मजबूत एवं स्वस्थ लोकतंत्र/प्रजातंत्र के लिए मतदान करना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होने कहा कि मतदान से बड़ा कोई दान नही होता है। उन्होने कहा कि हमारे धार्मिक ग्रंथों का भी सार दान ही है। उन्होने कहा कि आजादी का आन्दोलन लोकतंत्र का अधिकार पाने के लिए किया गया था।
मुख्य अतिथि ने कहा कि जिस व्यक्ति ने कभी मतदान नही किया है, उससे मिलकर उनकी इच्छा को जानकर मतदान हेतु प्रेरित करें।

मुख्य अतिथि ने कहा कि यदि मतदाता को प्रत्याशी पसंद नही है तो घर से बाहर निकलकर मतदान केन्द्र पर अवश्य जायें और नोटा का बटन दबायें। उन्होने कहा कि यदि प्रत्याशी अच्छा नही होगा तो उसके विरूद्ध नोटा का बटन दबाकर मतदान करने से आगे भविष्य में राजनैतिक दल अच्छे प्रत्याशी को ही टिकट देगी। उन्होने कहा कि मतदाता जितना जागरूक होगा, व्यवस्था उतनी ही मजबूत होगी। देश की मजबूती एवं प्रजातंत्र के लिए मतदान करना ही होगा।

मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने सभागार में उपस्थित अध्यापकों, बीएलओ, आशा, एएनएम, सखी आदि को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वयं के साथ-साथ आस पास के लोगों को, अपने जानने वाले रिश्तेदारों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करें। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपके मार्ग दर्शन में हम सभी जिला प्रशासन के लोगों द्वारा पिछले मतदान प्रतिशत की अपेक्षा इस बार मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए शत प्रतिशत प्रयास किया जायेगा।

मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला ने मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत किया। इसी के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने मण्डलायुक्त को ब्लैक पाटरी देकर स्वागत किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

सीएम योगी की चुनावी जनसभा आज, एसपी ग्रामीण ने लिया जायजा

Next Post

ई-रिक्शा चालक की हत्या, शव खेत में फेंका शव

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
yogi-modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

01/07/2026
Next Post
murder

ई-रिक्शा चालक की हत्या, शव खेत में फेंका शव

यह भी पढ़ें

Independence Day

भारत के इस शहर में 14 अगस्त की रात को मनाते हैं आजादी का जश्न, यह है वजह

15/08/2023
cm dhami

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ

22/10/2022
UP Police

यूपी पुलिस में निकली बंपर भर्ती, इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया

28/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version